लीगल

सुप्रीम कोर्ट ने UAPA संशोधन के खिलाफ याचिका पर सुनवाई से किया इनकार, हाई कोर्ट के फैसलों का इंतजार

युएपीए कानून में किए गए संशोधन के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से फिलहाल इनकार कर दिया है. सीजेआई संजीव खन्ना, जस्टिस संजय कुमार और जस्टिस के वी विश्वनाथन की बेंच ने सुनवाई के दौरान कहा कि दिल्ली हाई कोर्ट सहित अन्य हाई कोर्ट सुनवाई कर रहा है. कोर्ट ने याचिकाकर्ता से सवाल किया कि सीधे सुप्रीम कोर्ट इस विषय पर सुनवाई क्यों करें? कोर्ट ने याचिकाकर्ता से कहा कि पहले हाई कोर्ट से फैसले आने दे उसके बाद सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा.

कोर्ट ने कहा कि युएपीए से जुड़ी कई याचिकाओं की सुनवाई अभी हाई कोर्ट में चल रही है, हम हाई से आने वाले फैसले नक इंतजार करेंगे. यह याचिका एसोसिएशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ सिविल राइट्स और सजल अवस्थी ने दायर की है. पिछली सुनवाई में याचिकाकर्ता की ओर से पेश वकील ने कहा था कि इस बदलाव के बाद सरकार मनमाने ढंग से किसी को भी आतंकवादी घोषित कर सकती है.

यह संविधान जे मिलने वाली समानता, स्वतंत्रता और सम्मान के मौलिक अधिकार का हनन है. याचिका में गैर कानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम की धारा 35 और 36 को इन याचिकाओं में चुनौती दी गई थी. याचिकाकर्ताओं की ओर से पेश वरिष्ठ वकील सी यू सिंह ने कहा कि 5 साल से मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित है. जब सुप्रीम कोर्ट दूसरे मुद्दों पर फैसला सुना रहा है, तो इस पर क्यों नही सुना सकता?

ये भी पढ़ें: पूर्व सीएम हत्याकांड के दोषी जगतार सिंह हवारा की ट्रांसफर याचिका पर चंडीगढ़ प्रशासन को नोटिस

-भारत एक्सप्रेस 

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

दिल्ली में वारदातों का दौर जारी: सीलमपुर में घर के बाहर बैठे युवक की गोली मारकर हत्या, दो दिन में दूसरी हत्या

राजधानी दिल्ली के उत्तर-पूर्वी इलाके में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है. सीलमपुर…

52 seconds ago

बालों के लिए खजूर, रीठा और कुल्थी कितने फायदेमंद? जानें इनके फायदे और इस्तेमाल का सही तरीका

Hair Care Tips: खजूर और कुल्थी में मौजूद पोषक तत्व बालों की सामान्य सेहत बनाए…

5 minutes ago

विदेशी नागरिकता और प्रदर्शन में शामिल होना पड़ा भारी, आमिर खान के भांजे इमरान खान को भारत छोड़ने का फरमान

Mumbai Police Notice: आमिर खान के भांजे और अभिनेता इमरान खान की मुश्किलें बढ़ गई…

14 minutes ago

आरा में दिनदहाड़े रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या, बेटे के सामने बरसाईं गोलियां

Crime News: बिहार के आरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी और क्षत्रिय संघ बिहार के अध्यक्ष…

28 minutes ago

परमिंदर सिंह झोटा मर्डर केस: पंजाब बंद का मानसा में दिखा भारी असर, सड़कें सुनसान और बाजार पूरी तरह ठप

Punjab News: परमिंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध और इंसाफ की मांग को लेकर 15…

33 minutes ago