लीगल

अहमदाबाद एयर इंडिया विमान हादसा मामले में दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार

अहमदाबाद एयर इंडिया विमान हादसा मामले में दायर याचिका पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट ने इनकार कर दिया है. कोर्ट ने प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में दखल देने से इनकार कर दिया है. सीजेआई सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस विपुल एम पंचोली की बेंच ने याचिका को खारिज कर दिया है. सीजेआई सूर्यकांत ने याचिका के पीछे की मंशा पर सवाल उठाए. सीजेआई ने याचिकाकर्ता की ओर से पेश वकील से पूछा कि गहरी मंशा क्या है? क्या हम समझ नहीं रहे हैं? कोर्ट ने कहा कि मृतकों के परिजन खुद याचिका लेकर नही आए. जिनकी जान गई, उनके परिवार के किसी सदस्य ने याचिका दायर नही की, लेकिन आप आ गए.

कोर्ट ने याचिका को खारिज करते हुए कहा कि संवेदनशील मामले में तीसरे पक्ष की याचिका पर चिंता जताई है. यह याचिका सुरेश चंद श्रीवास्तव ने दाखिल की थी, जो आईआईटी दिल्ली से मैकेनिकल इंजीनियर है. दायर याचिका में लंदन जा रहे एयर इंडिया विमान के ईंधन स्विच को ‘रन’ से ‘कट- ऑफ’ किए जाने का सटीक समय सार्वजनिक करने की मांग की गई थी. इससे पहले दिल्ली हाई कोर्ट ने भी याचिका को खारिज कर दिया था.

आग लगने के कारण शवों की पहचान करना हुआ कठिन

बता दें कि अहमदाबाद एयरपोर्ट से विमान भरने के महज 5 मिनट बाद ही यह विमान शहर के मेघाणी नगर इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस विमान में 242 यात्री और 10 क्रू सदस्य सवार थे. इनमें 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक था. अधिकत्तर शव बुरी तरह से झुलस चुके है. इनकी पहचान करना मुश्किल है. इस विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी के अलावा कई बिजनेस टायकून भी सवार थे.

इनमें कार्गों मोटर के प्रमुख नंदा और ल्यूबी के डायरेक्टर सुभाष अमीन भी शामिल थे. विमान की कमान कैप्टन सुमित सभरवाल के पास थी और उसके साथ फर्स्ट ऑफिसर क्लाईव कुंदर थे.

ये भी पढ़ें: 11 दिन की छुट्टी पर बर्खास्तगी? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को लगाई फटकार, 25 हजार रुपए का लगाया जुर्माना

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

कश्मीर के लाल चौक से वाराणसी के घाट तक दिवाली की धूम, नेताओं ने परिवार और बच्चों के साथ मनाया त्योहार

Diwali Celebration: दिवाली पर श्रीनगर का लाल चौक रोशनी से जगमगाया तो वाराणसी के दशाश्वमेध…

7 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी की खास टीम में शामिल होना है? जानिए PMO की नौकरी के लिए क्या है पढ़ाई और चयन का पूरा गणित

PMO Recruitment Process: प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में नौकरी पाने का सपना देखने वाले युवाओं के…

20 minutes ago

लक्ष्मी पूजन के दिन शेयर बाजार ने दिखाया रुखापन, 8 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़, सेंसेक्स-निफ्टी औंधे मुंह गिरे

Muhurat Trading 2026: दीवाली के विशेष मुहूर्त ट्रेडिंग सत्र में 8 साल का रिकॉर्ड टूट…

55 minutes ago

Aaj Ka Panchang 9 November 2026: सोमवती अमावस्या आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, राहुकाल, तिथि और सूर्योदय का समय

Aaj Ka Panchang 9 November 2026: 9 नवंबर 2026 को सोमवती अमावस्या है. जानें अमावस्या…

2 hours ago