लीगल

मानहानि के मामले में इंडियन नेशनल लोकदल के प्रमुख अभय चौटाला को सुप्रीम कोर्ट से राहत

सुप्रीम कोर्ट ने मानहानि के मामले में इंडियन नेशनल लोकदल के प्रमुख अभय चौटाला को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिल गई है. कोर्ट ने चौटाला के खिलाफ जारी समन को रद्द करने के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. यह याचिका पूर्व आईपीएस अधिकारी परमवीर राठी ने दायर की थी. जस्टिस एम. एम सुंदरेश और जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा की पीठ ने कहा कि वह पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट के आदेश में हस्तक्षेप करने के इच्छुक नहीं है. अभय चौटाला को 2008 में उनके खिलाफ दायर मानहानि के मामले में जारी समन को पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट ने रद्द कर दिया था.

हाई कोर्ट ने यह आदेश 19 दिसंबर 2023 के आदेश को परमवीर राठी ने चुनौती दी थी. राठी ने यह मानहानि याचिका  अगस्त 2008 में अभय चौटाला सहित अन्य लोगों के खिलाफ दायर किया था. राठी द्वारा दायर मानहानि शिकायत में कहा गया था कि अभय चौटाला और अन्य लोगों ने शिकायतकर्ता अधिकारी के खिलाफ मानहानिकारक बयान दिए थे, जो विभिन्न समाचार पत्रों में प्रकाशित हुए थे, और इससे उनकी प्रतिष्ठा को अपूरणीय क्षति हुई.

हाईकोर्ट का फैसला रहेगा लागू- सुप्रीम कोर्ट

गुरुग्राम की एक अदालत ने 2010 में चौटाला को समन जारी किया था, जिसे चौटाला ने अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय में चुनौती दी थी, जिसने मजिस्ट्रेट अदालत के आदेश को बरकरार रखा था. उसके बाद मामला हाई कोर्ट पहुंचा और हाई कोर्ट ने सभी पक्षों की जिरह के बाद जारी समन को रद्द कर दिया. इसके बाद शिकायतकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट के फैसले में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया.

ये भी पढ़े: UP विधान परिषद भर्ती मामले में CBI जांच को सुप्रीम कोर्ट ने किया रद्द, कहा- बिना ठोस कारण नहीं हो सकती जांच

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

4 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

4 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

5 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

5 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

6 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

6 hours ago