Black Buck Movie Case: दिल्ली हाई कोर्ट फिल्म ‘,काला हिरण: द बैटल फॉर लिगेसी’ के खिलाफ सलमान खान की ओर से दायर याचिका पर 6 जुलाई को सुनवाई करेगा. मामले की सुनवाई के दौरान प्रोड्यूसर की ओर से पेश वकील ने कोर्ट को बताया फिल्म ‘,काला हिरण: द बैटल फॉर लिगेसी’ फिल्म अभी सेंसर बोर्ड सर्टिफिकेशन के लिए अभी तक नही भेजा गया है.
6 जुलाई को सूचीबद्ध करने का आदेश
उन्होंने कोर्ट को यह भी बताया कि अगले वे अगले सोमवार तक फिल्म को सेंसर बोर्ड के पास भेजने का काम रोककर रखेंगे. साथ ही इस बात पर जोर दिया कि फिल्म के बिना इजाजत रिलीज होने का कोई तुरंत खतरा नहीं है. जिसके जस्टिस ज्योति सिंह की बेंच ने मामले को 6 जुलाई को सूचीबद्ध करने का आदेश दिया है. पिछली सुनवाई के दौरान सलमान खान की ओर से पेश वरिष्ठ वकील निजाम पाशा ने कहा था कि इस मामले पर एक फिल्म बनाई जा रही है और मेरे व्यक्तित्व अधिकारों का दुरुपयोग किया जा रहा है.
परमानेंट और अंतरिम रोक लगाने की मांग की
दायर याचिका में सलमान खान ने फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की है. दायर अर्जी में सलमान खान ने फिल्म के मेकर्स और फिल्म से जुड़े दूसरे लोगों के खिलाफ परमानेंट और अंतरिम रोक लगाने की मांग की है. जिसमें उनके पर्सनैलिटी राइट्स के उल्लंघन और कमर्शियल फायदे के लिए उनके नाम, इमेज और पहचान के बिना इजाजत का आरोप लगाया गया है. याचिका में सलमान खान ने कहा है कि ये फिल्म 1998 में उनसे जुड़े काला हिरण के शिकार से संबंधित है. इस फिल्म के प्रदर्शन से उनके व्यक्तित्व के अधिकारों का उल्लंघन है.
दर्शकों के बीच अभिनेता की पहचान से जुड़ाव बनता है
दायर याचिका में कहा गया है कि फिल्म काला हिरण के निर्माता ने फिल्म में उसके हमशक्ल का इस्तेमाल किया है और वह जो ब्रासलेट पहनता है वैसे ही ब्रासलेट भी पहने हुए दिखाया गया है. दायर याचिका में कहा गया है कि फिल्म के निर्माता फिल्म के प्रमोशन के दौरान सलमान खान के नाम का दुरुपयोग कर रहे हैं. हाल ही में निर्माता अमित जानी की फिल्म ‘काला हिरण: द बैटल फॉर लिगेसी’ का ट्रेलर रिलीज किया गया था. ट्रेलर में दिखाई देने वाले मुख्य किरदार की शैली, पहनावा और हाव-भाव को लेकर सोशल मीडिया पर भी चर्चा हुई.
सलमान खान का दावा है कि फिल्म में दिखाए गए किरदार का लुक उनकी छवि से काफी मिलता-जुलता है. खास तौर पर उनका मशहूर ब्रेसलेट भी ट्रेलर में दिखाई देता है, जिससे दर्शकों के बीच अभिनेता की पहचान से जुड़ाव बनता है.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


