लीगल

फर्जी बीमा घोटाले पर सुप्रीम कोर्ट सख्त! SIT जांच के आदेश, अनिल अंबानी की कंपनी पर भी केस

फर्जी बीमा पॉलिसी की घटनाएं आए दिन सुनने को मिलती रहती है. लेकिन एक मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कड़ा रुख अख्तियार किया है. कोर्ट ने नेशनल इंश्योरेंस कंपनी के चेयरमैन व प्रबंध निदेशक (सीएमडी) को एक अपराधी मामले में आरोपी बनाने का निर्देश दिया है. साथ ही कोर्ट ने इस फर्जीवाड़े की जांच के लिए एसआईटी के गठन का आदेश दिया है.

जस्टिस अहसानुद्दीन अमानुल्लाह और जस्टिस आर महादेवन की पीठ ने यह आदेश दिया है. बीमा कंपनी के अनुसार बीमा पॉलिसी फर्जी थी, लेकिन फिर भी कंपनी आपराधिक कार्रवाई करने में विफल रही. कोर्ट ने कहा कि एक बीमा कंपनी एक बार जब उसे ज्ञात होता है और वह आश्वस्त हो जाती है कि पॉलिसी अमान्य है, तो वे उचित प्राधिकारी को सूचित करने के लिए कानून के तहत बाध्य है.

जानिए पूरा मामला

इसी साल जनवरी 2026 में 12 राज्यों में 100 करोड़ रुपये से अधिक का फर्जी बीमा घोटाला का पर्दाफाश हुआ है. पुलिस ने इस गिरोह के सरगना ओंकारेश्वर मिश्रा और उसके दो साथियों की. संभल, बदायूं, गौतमबुद्ध नगर और वाराणसी स्थित करीब 11.89 करोड़ रुपए की चल-अचल संपत्ति को कुर्क किया है. इस गिरोह के खिलाफ ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग के तहत मुकदमा दर्ज कर रखा है. बताया जा रहा है कि इस गिरोह ने न सिर्फ झूठे दस्तावेज बनाए, बल्कि बीमा की रकम हड़पने के लिए हत्या जैसे गंभीर अपराध भी किए.

300 करोड़ से ज्यादा का बीमा घोटाला

ईडी की जांच में सामने आया है कि 300 करोड़ रुपए से अधिक के बीमा घोटाले का पर्दाफाश हुआ है. इस गिरोह ने चार हत्याएं की है. इसके खिलाफ 15 एफआईआर दर्ज है. इसमें 40 लोग अभी तक गिरफ्तार हो चुके है. पुलिस के मुताबिक 50 करोड़ रुपये से अधिक की बीमा राशि हड़पने के लिए विशाल नामक व्यक्ति ने पत्नी और माता-पिता की हत्या कर दी. इसके बाद इन हत्याओं को हादसा दिखाकर करोड़ों का क्लेम ले लिया. हापुड़ पुलिस ने 28 सितंबर 2025 को इस मामले में मास्टरमाइंड सहित दो और को गिरफ्तार किया था. दावा है कि इस गैंग ने सबसे बड़ा बीमा फ्रॉड किया है.

इस घोटाले में शामिल लोग गरीब और बीमार व्यक्तियों का बीमा कराकर उनकी मौत के बाद पैसे हड़प लेते थे, या फिर बीमा कराने के बाद उनकी हत्या कर सड़क हादसा बताकर क्लेम का पैसा निकाल लेते थे.

रिलायंस के खिलाफ मामला दर्ज

हालही में सीबीआई ने रिलायंस कम्युनिकेशन लिमिटेड, इसके प्रमोटर अनिल अंबानी और कुछ अज्ञात सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. यह मामला भारतीय जीवन बीमा निगम को कथित तौर पर 3,750 गलत तरीके से नुकसान पहुचाने का आरोप है. सीबीआई ने एलआईसी की ओर से मिली शिकायत के आधार पर यह मामला दर्ज किया है. इसमें साजिश, धोखाधड़ी, पैसों की हेराफेरी और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत गंभीर आरोप लगाए गए हैं.


ये भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान एसआई परीक्षा 2025 को लेकर दिए गए अपने पूर्व के फैसले में किया संशोधन


दर्ज शिकायत में कहा गया है कि आरकॉम और उसके प्रबंधन ने कंपनी के वित्तीय स्वास्थ्य, सुरक्षा और परिसंपत्ति कवर के बारे में झूठे दावे किए. इन भ्रामक जानकारियों के आधार पर एलआईसी को 4500 करोड़ रुपए के गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर खरीदने के लिए धोखे से प्रेरित किया गया. सीबीआई के मुताबिक ऑडिट रिपोर्ट में बताया गया है कि आरकॉम और उसके प्रबंधन ने बैंकों और वित्तीय संस्थानों से जुटाए गए धन का दुरुपयोग किया. इस मामले में एलआईसी की शिकायत के बाद एक फॉरेंसिक ऑडिट कराया गया था. 15 अक्टूबर 2020 को आई बीडीओ इंडिया एलएलपी की ऑडिट रिपोर्ट में कई खुलासे हुए है.

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

जडेजा का वनडे करियर खत्म होने की ओर? न्यूजीलैंड दौरे की टीम में जगह नहीं मिलने से उठे बड़े सवाल

Ravindra Jadeja ODI Team: न्यूजीलैंड दौरे की वनडे टीम से रवींद्र जडेजा के बाहर होने…

7 minutes ago

बिना वारंट और FIR कैसे होता है पुलिस का एक्शन? दीपके के केस से समझें कस्टडी, अरेस्ट और डिटेंशन में अंतर

दिल्ली के प्रदर्शनों के बाद चर्चा में आए कानूनी शब्दों जैसे डिटेंशन, अरेस्ट, पुलिस कस्टडी…

12 minutes ago

बच्चों का इंटरनेट इस्तेमाल करने का अधिकार, सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि बच्चों के लिए इंटरनेट का इस्तेमाल करना मौलिक अधिकार…

14 minutes ago

सत्येंद्र जैन मानहानि मामला: राऊज एवेन्यु कोर्ट 28 अक्टूबर को सुनाएगा फैसला, बीजेपी नेता करनैल सिंह की बढ़ी मुश्किलें

दिल्ली की राऊज एवेन्यु कोर्ट पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन द्वारा बीजेपी नेता करनैल सिंह के…

26 minutes ago

दलाई लामा पर चीन का ‘वेटिंग गेम’? रिपोर्ट में बीजिंग की रणनीति पर उठे सवाल

दलाई लामा के भतीजे खेद्रूब थोंडुप ने दावा किया है कि चीन जानबूझकर दलाई लामा…

35 minutes ago

आडवाणी की तबीयत पर अस्पताल ने क्या कहा? ICU में चल रहा इलाज; जेपी नड्डा ने लिया हालचाल

LK Advani Health Update: लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें नई दिल्ली के…

48 minutes ago