Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

A raja

सुप्रीम कोर्ट ने केरल विधायक ए. राजा के चुनाव रद्दीकरण पर रोक लगाई, विधायक के रूप में सभी लाभ बहाल किए. हाई कोर्ट ने धर्म परिवर्तन के आधार पर चुनाव रद्द किया था.

सीबीआई ने दिल्ली हाईकोर्ट से आग्रह किया कि 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन घोटाले में ए राजा और अन्य के खिलाफ अपील पर सुनवाई के लिए 18 मार्च की तारीख तय की जाए. विशेष अदालत ने 2017 में इन लोगों को बरी कर दिया था, लेकिन सीबीआई ने फैसले को चुनौती दी है.

सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपने बयान में राजेश्वर सिंह ने लिखा कि यह तथाकथित इंडिया एलायंस की सच्चाई है कि इसके नेता ए राजा न केवल प्रभु श्री राम को गाली दे रहे हैं बल्कि भारत की एकता और अखंडता को भी चुनौती दे रहे हैं. 

उदयनिधि स्टालिन के सनातन धर्म पर विवादित बयान के बाद अब डीएमके नेता ए. राजा के एक बयान पर विवाद खड़ा हो गया है.