लीगल

2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट: सुप्रीम कोर्ट ने मौत की सजा पाए दोषी अहमद बावा की फांसी पर लगाई रोक

सुप्रीम कोर्ट ने वर्ष 2008 के चर्चित अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट मामले में मौत की सजा (Death Penalty) पाने वाले दोषी अहमद बावा अब्बू अबुबकर बरेलवी की फांसी की सजा पर रोक लगा दी है. इसके साथ ही, अदालत ने गुजरात सरकार को नोटिस जारी कर इस मामले में जवाब तलब किया है.

न्यायमूर्ति विक्रम नाथ, न्यायमूर्ति संदीप मेहता और न्यायमूर्ति ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की पीठ ने गुजरात हाईकोर्ट के उस फैसले को चुनौती देने वाली बरेलवी की याचिका पर सुनवाई के दौरान यह आदेश पारित किया, जिसमें हाईकोर्ट ने उसकी दोषसिद्धि (Conviction) और मौत की सजा को बरकरार रखा था.

सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की दलीलें

सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से पेश वकील ने अदालत को बताया कि उनके मु मुक्किल को पूरी तरह से एक गहरी साजिश के तहत इस मामले में दोषी ठहराया गया है. वकील ने यह भी जानकारी दी कि निचली अदालत का मूल फैसला गुजराती भाषा में है, जिसका अंग्रेजी या अन्य भाषाओं में अनुवाद कराया जा रहा है.

हाईकोर्ट का निर्णय

जुलाई 2026 में गुजरात हाईकोर्ट ने निचली अदालत के फैसले पर मुहर लगाते हुए दोषियों की अपील को खारिज कर दिया था. हाईकोर्ट ने अपने फैसले में 56 मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये और 200 से अधिक घायलों को 1-1 लाख रुपये का मुआवजा देने का आदेश भी दिया था.

ये भी पढ़ें: दिल्ली लाल किला ब्लास्ट मामला: NIA कोर्ट ने सभी 11 आरोपियों की न्यायिक हिरासत 21 नवंबर तक बढ़ाई

निचली अदालत का फैसला

इस मामले में लंबी कानूनी प्रक्रिया के बाद, घटना के 14 साल बाद यानी 2022 में निचली अदालत ने 38 दोषियों को फांसी और 11 दोषियों को आजीवन कारावास (उम्रकैद) की सजा सुनाई थी. इसके बाद सभी दोषियों ने इस फैसले को गुजरात हाईकोर्ट में चुनौती दी थी. दूसरी ओर, राज्य सरकार ने भी हाईकोर्ट में याचिका दायर कर यह मांग की थी कि जिन्हें आजीवन कारावास दिया गया है, उन्हें भी फांसी की सजा दी जानी चाहिए.

क्या है 2008 का अहमदाबाद ब्लास्ट?

यह आतंकी घटना 26 जुलाई 2008 की है, जब अहमदाबाद शहर महज 70 मिनट के भीतर एक के बाद एक हुए 22 सिलसिलेवार बम धमाकों से दहल उठा था. इन भीषण धमाकों में 56 लोगों की मौत हो गई थी और 200 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे. जांच के दौरान आतंकवाद रोधी दस्ते (ATS) ने देश के अलग-अलग हिस्सों से 50 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जिनमें उज्जैन (मध्य प्रदेश) के भी पांच आरोपी शामिल थे.

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

विधायी विशेषाधिकार मामला: सुभाषिनी अली और PUCL ने SC में दायर की याचिका

स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा के बाद पूर्व सांसद सुभाषिनी अली और एनजीओ PUCL ने भी…

8 minutes ago

यासीन मलिक पर राऊज एवेन्यु कोर्ट का फैसला, 7 के खिलाफ आरोप तय; पाकिस्तान से ली थी फंडिंग

दिल्ली की राऊज एवेन्यु कोर्ट ने पाकिस्तानी फंडिंग और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यासीन मलिक…

43 minutes ago

राम मंदिर चंदा मामला: सुप्रीम कोर्ट ने चंपत राय के खिलाफ याचिका सुनवाई के लिए स्वीकार की

सुप्रीम कोर्ट ने राम मंदिर चंदा चोरी मामले में ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय…

50 minutes ago

CEO ने कहा ‘मालिक की तरह सोचो’, कर्मचारी ने दिया हैरान कर देने वाला जबाव

Gen Z Employee Viral Story: एक वायरल किस्से में CEO ने कर्मचारी को करियर में…

52 minutes ago

इतिहास चुराने की कोशिश? पूर्व पाकिस्‍तानी PM बोले- ‘हमारी जड़ें 9,000 साल पुरानी’, भड़के यूजर्स ने लगाई क्लास

Pakistan History Claim: पाकिस्तान के पूर्व केयरटेकर पीएम अनवार उल हक काकड़ ने सिंधु घाटी…

60 minutes ago