लीगल

दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- कोई भी धर्म इसे प्रोत्साहन नहीं देता

Supreme Court on Delhi Air Pollution: दिल्ली एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने एक बार फिर सख्त रुख अख्तियार किया है. कोर्ट ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर से हलफनामे के जरिए जवाब मांगा है. कोर्ट ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर से हलफनामे के जरिए पूछा है कि पटाखे को लेकर लगे प्रतिबंध पर क्या कदम उठाए गए हैं. कोर्ट 25 नवंबर को इस मामले में आगे की सुनवाई करेगा. जस्टिस अभय ओका और जस्टिस अगस्टीन जॉर्ज मसीह की बेंच ने कहा कि पटाखों पर बैन को लेकर पुलिस ने जो किया है वह महज दिखावा है, सिर्फ कच्चा माल जब्त किया गया है. प्रतिबंध को गम्भीरता से लागू नहीं किया है.

कोई धर्म प्रदूषण बढ़ाने को प्रोत्साहन नहीं देता: कोर्ट

मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि कोई धर्म प्रदूषण बढ़ाने को प्रोत्साहन नहीं देता है. अगर पटाखे जलाए जाते हैं तो स्वच्छ हवा नहीं रहती, जो अनुच्छेद 21 यानी जीवन के अधिकार का उल्लंघन है. सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर को आदेश दिया है कि सभी पटाखा लाइसेंस धारकों को नोटिस जारी करे कि दिल्ली में पटाखों का निर्माण और भंडारण पर प्रतिबंध है. कोर्ट ने ऑनलाइन पटाखों की बिक्री को लेकर भी निर्देश दिया है कि वे यह सुनिश्चित करें कि दिल्ली क्षेत्र में कोई भी बिक्री न हो.

SC ने दिया दिल्ली पुलिस कमिश्नर को निर्देश

मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने सवाल उठाया कि दिल्ली सरकार ने आदेश 14 अक्टूबर तक क्यों जारी किया. सुप्रीम कोर्ट का मानना है कि कोई भी धर्म ऐसी गतिविधियों को बढ़ावा नहीं देता है जो प्रदूषण उत्पन्न करती है. सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर को निर्देश दिया है कि वह पटाखों पर प्रतिबंध के सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बारे में सभी संबंधित लोगों को सूचित करने के लिए कहा है. कोर्ट ने यह सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि कोई भी लाइसेंस धारक पटाखे न बेचे या न बनाए.

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

गुजरात के सीएम से देश के प्रधान तक; नरेंद्र मोदी के संवैधानिक प्रमुख के तौर पर 25 साल पूरे, सीएम योगी ने दी बधाई

PM Modi 25 Years: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र…

19 minutes ago

मेघनाद साहा: भारतीय खगोल विज्ञान के महानायक

Meghnad Saha: मेघनाद साहा को सबसे बड़े खगोल विज्ञानी के रूप में जाना जाता है.…

34 minutes ago

अगले 7 घंटे तगड़ा कहर ढाएगा मौसम…! 15 राज्यों में मूसलाधार बारिश और आंधी का अलर्ट

Weather Update Today: IMD ने 7 अक्टूबर को दिल्ली-NCR, यूपी, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश और…

38 minutes ago

धधक उठा फ्रांस! पेरिस से ल्यों तक बवाल, सड़कों पर उतरे लाखों छात्र

France Student Protests: फ्रांस में स्कूलों में सुधार सहित कई मांगों को लेकर शुरू हुआ…

43 minutes ago

लगातार क्यों कांप रही भारत की धरती? उत्तराखंड से Delhi-NCR तक हड़कंप के बाद अरुणाचल में आधी रात भूचाल

उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता के भूकंप के बाद Delhi-NCR तक झटके महसूस हुए,…

1 hour ago

Aaj Ka Panchang: आज आश्विन कृष्ण द्वादशी और मघा नक्षत्र का दुर्लभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Aaj Ka Panchang: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को आश्विन कृष्ण द्वादशी तिथि रात 11:17 बजे…

2 hours ago