खेल

ऑस्ट्रेलिया जाने से पहले Gautam Gambhir ने दिया हर सवाल का जवाब, जानें Ricky Ponting और Rohit Sharma पर क्या कहा

Border-Gavaskar Trophy: न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारत की हार के बाद टीम इंडिया को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है. फैन्स से लेकर क्रिकेट के बड़े दिग्गज तक टीम की आलोचना कर रहे हैं. इस बीच, भारतीय टीम (Indian Cricket Team) के सामने अब बड़ी चुनौती बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT) की है, जिसके लिए टीम के कुछ सदस्य 10 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हो चुके हैं. सीरीज से पहले भारतीय टीम के कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लिया. इस दौरान गंभीर ने हर तीखे सवालों का जवाब दिया.

रोहित की अनुपस्थिति में बुमराह होंगे कप्तान

गंभीर ने कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के पहले टेस्ट में खेलने से जुड़े सवालों पर अपनी राय दी. गंभीर ने कहा कि रोहित के खेलने को लेकर अभी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है. उम्मीद है कि वह पहले टेस्ट के लिए उपलब्ध रहेंगे, लेकिन इस पर आखिरी फैसला मैच के ठीक पहले लिया जाएगा. यदि रोहित नहीं खेल पाते, तो ओपनिंग के लिए अभिमन्यु ईश्वरन (Abhimanyu Easwaran) और केएल राहुल (KL Rahul) जैसे विकल्प टीम के पास मौजूद हैं. गौतम गंभीर ने यह भी साफ किया कि अगर रोहित शर्मा पहले टेस्ट में नहीं खेलते, तो जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) टीम की कमान संभालेंगे.

रिकी पॉन्टिंग के बयान पर पलटवार

हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पॉन्टिंग (Ricky Ponting) ने विराट कोहली (Virat Kohli) की फॉर्म पर चिंता जताई थी. पॉन्टिंग ने कहा था कि अगर विराट की जगह कोई और खिलाड़ी होता और पांच साल में केवल दो शतक बनाए होते, तो शायद उसे टॉप ऑर्डर में खेलने का मौका ही न मिलता. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए गंभीर ने कहा कि पॉन्टिंग को भारतीय क्रिकेट पर टिप्पणी करने के बजाय ऑस्ट्रेलिया की क्रिकेट पर ध्यान देना चाहिए.

कोहली और रोहित के फॉर्म पर जवाब

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान गंभीर ने रोहित शर्मा और विराट कोहली की फॉर्म पर भी अपना भरोसा जताया. उन्होंने कहा,”मुझे रोहित शर्मा और विराट कोहली की फॉर्म को लेकर कोई चिंता नहीं है. मेरे लिए ड्रेसिंग रूम में खिलाड़ियों की भूख और जुनून ज्यादा महत्वपूर्ण है, और मुझे लगता है कि वहाँ काफी भूख है. हमारे पास ऐसे कई अनुभवी खिलाड़ी हैं जिन्होंने इन हालातों में खेला है. उनके अनुभव से युवा खिलाड़ियों को काफी मदद मिलेगी.”

अपनी कोचिंग को लेकर गंभीर का बयान

कोच के रूप में अपनी भूमिका को लेकर हो रही आलोचनाओं पर गंभीर ने कहा, “मैं जानता था कि यह रोल आसान नहीं होगा. मुझे अभी किसी खास आलोचना का सामना नहीं करना पड़ रहा है, लेकिन मैंने इस चुनौती को पूरी तैयारी के साथ स्वीकार किया है.”

ऑस्ट्रेलिया दौरे की चुनौतियों को लेकर गंभीर ने कहा कि तैयारी बेहद महत्वपूर्ण होगी. उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट से पहले ये दस दिन भारतीय खिलाड़ियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं.

पिछले चार संस्करणों में भारत ने जीती सीरीज

बता दें कि सीरीज का पहला मैच 22 नवंबर से पर्थ में खेला जाएगा, और इस बार टीम इंडिया जीत के इरादे से मैदान पर उतरेगी. बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पिछले चार संस्करणों में भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज जीती है. इनमें से दो सीरीज ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर और दो भारत में हुईं.

भारत के पिछले दोनों ऑस्ट्रेलियाई दौरों में विराट कोहली कप्तान थे. हालांकि, 2020-21 की सीरीज में उन्होंने केवल एक मैच खेला और व्यक्तिगत कारणों से स्वदेश लौट आए थे. उनके बाद अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) ने कप्तानी संभाली और भारत ने लगातार दूसरी बार ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीतकर इतिहास रच दिया था. खास बात यह है कि इन दोनों सफल दौरों पर रवि शास्त्री (Ravi Shastri) भारत के मुख्य कोच थे.


ये भी पढ़ें- चक्रवर्ती के पंजे पर भारी पड़े स्टब्स के नाबाद 47, रोमांचक मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने तीन विकेट से भारत को हराया


-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

‘बदली शासन की परिभाषा, स्थापित किया पॉलिटिक्स ऑफ परफॉर्मेंस’ पीएम मोदी के 25 साल पूरे होने पर अमित शाह का बड़ा बयान

Amit Shah: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा…

3 minutes ago

फिनाले से ठीक पहले करण पटेल का पत्ता साफ! सीक्रेट एविक्शन या बिगड़ी तबीयत? फैंस को लगा तगड़ा झटका

लोकप्रिय टीवी एक्टर करण पटेल का रियलिटी शो ‘द राइज एंड फॉल सीजन 2’ से…

19 minutes ago

गुजरात के सीएम से देश के प्रधान तक; नरेंद्र मोदी के संवैधानिक प्रमुख के तौर पर 25 साल पूरे, सीएम योगी ने दी बधाई

PM Modi 25 Years: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र…

57 minutes ago

मेघनाद साहा: भारतीय खगोल विज्ञान के महानायक

Meghnad Saha: मेघनाद साहा को सबसे बड़े खगोल विज्ञानी के रूप में जाना जाता है.…

1 hour ago

अगले 7 घंटे तगड़ा कहर ढाएगा मौसम…! 15 राज्यों में मूसलाधार बारिश और आंधी का अलर्ट

Weather Update Today: IMD ने 7 अक्टूबर को दिल्ली-NCR, यूपी, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश और…

1 hour ago

धधक उठा फ्रांस! पेरिस से ल्यों तक बवाल, सड़कों पर उतरे लाखों छात्र

France Student Protests: फ्रांस में स्कूलों में सुधार सहित कई मांगों को लेकर शुरू हुआ…

1 hour ago