लीगल

Gyanvapi Case: ‘सावन में मिले पूजा की इजाजत’, हिंदू पक्ष की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट दो सप्ताह बाद करेगा सुनवाई

Gyanvapi Case: सुप्रीम कोर्ट ज्ञानवापी मस्जिद को लेकर दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 2 सप्ताह बाद सुनवाई करेगा. सीजेआई सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी. मोहना की पीठ ने यह निर्देश दिया है. मामले की सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता ने कहा कि अभी तक इस मामले में एएसआई ने जवाब दाखिल नही किया है. लिहाजा जल्द जवाब दाखिल करने का निर्देश दे.

कोर्ट ने कहा मामले में दो सप्ताह बाद सुनवाई करेगा. इसी मामले में एक अर्जी दाखिल की गई है, जिसमें सावन में पूजा करने की अनुमति देने की मांग की गई है. यह याचिका हिंदू पक्ष की ओर से दायर की गई है. दायर याचिका में हिंदू पक्ष ने सावन के पवित्र महीने में ज्ञानवापी परिसर के.सील किए गए इलाके में मौजूद कथित शिवलिंग की पूजा, दर्शन और जल अभिषेक करने की अनुमति मांगी गई है.

सीलबंद क्षेत्र में सीमित दायरे में पूजा की अनुमति की अपील

याचिकाकर्ता ने यह भी कहा है कि अगर अदालत शर्तो के साथ पूजा की अनुमति देता है, तो उन सभी दिशा निर्देशों का पालन किया जाएगा. दायर याचिका में कहा गया है कि सावन भगवान शिव की आराधना का सबसे महत्वपूर्ण महीना.माना जाता है. ऐसे में सीलबंद क्षेत्र में मौजूद कथित शिवलिंग के दर्शन, पूजा और जलाभिषेक की अनुमति दी जाए याचिकाकर्ता ने स्पष्ट किया है कि यह पूजा पूरी तरह से सीमित दायरे में होगी और इससे कानून-व्यवस्था या अदालत के किसी भी पिछले आदेश का उल्लंघन नहीं होगा. 15 मई 2022 को वाराणसी अदालत के आदेश पर हुए एडवोकेट कमिश्नर के सर्वे के दौरान वजूखाने में एक विशेष संरचना मिली थी. हिंदू पक्ष ने इसे आदि विशेश्वर का प्राचीन शिवलिंग करार दिया था, जबकि मुस्लिम पक्ष ने इसे वजूखाने का पुराना फव्वारा बताया था.

बता दें कि व्यास जी के परिवार का दावा रहा है कि ज्ञानवापी मस्जिद के बेसमेंट में उनके पास तहखाना था और उसमें पूजा होती रही है. व्यास जी के परिवार के मुताबिक 1993 में जब ज्ञानवापी मस्जिद को तीन तरफ से बाड़बंदी कर घेर दिया गया, तो तहखाने में पूजा बंद हो गई. व्यास जी के परिवार ने फिर से पूजा शुरू कराने के लिए वाराणसी के जिला जज के यहां मुकदमा दाखिल कर रखा था. वाराणसी के जिला जज रहे डॉक्टर अजय कृष्ण विशेश्वर ने रिटायर्ड होने से पहले फैसला दिया था कि व्यास जी के तहखाने में पूजा कराई जाए. इसके बाद वाराणसी जिला प्रशासन ने उसी रात से व्यास जी के तहखाने में पूजा की शुरुआत करा दी थी.

इतिहास को लेकर दोनों पक्षों के विरोधाभासी दावे

गौरतलब है कि काशी विश्वनाथ मंदिर और ज्ञानवापी मस्जिद का विवाद काफी हद तक अयोध्या विवाद जैसा ही है. हालांकि, अयोध्या के मामले में मस्जिद बनी थी और इस मामले में मंदिर- मस्जिद दोनों ही बने हुए है. काशी विवाद में हिंदू पक्ष का कहना है कि 1669 में मुगल शासक औरंगजेब ने यहां काशी विश्वनाथ मंदिर को तोड़फोड़ ज्ञानवापी मस्जिद बनाई थी. हिंदू पक्ष के दावे के मुताबिक, 1670 से वह इसे लेकर लड़ाई लड़ रहा है.

हालांकि, मुस्लिम पक्ष का कहना है कि यहां मंदिर नहीं था और शुरुआत से ही मस्जिद बनी थी.

यह भी पढ़ें-‘सिर्फ कागजी प्लान से क्या फायदा?’ उत्तराखंड में जंगल की आग पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, दिए बड़े निर्देश

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

यूपी में मौसम का तांडव! भारी बारिश और रेड अलर्ट जारी, जानिए कैसा है आपके जिले का हाल?

उत्तर प्रदेश में 27 सितंबर तक भारी बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने की आशंका को…

12 minutes ago

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर ‘भजन क्लबिंग’ में शामिल हुए पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार शाम को भारतीय जनसंघ के नेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की…

24 minutes ago

‘न सिर झुकाएंगे, न घुटने टेकेंगे!’ UN में ट्रंप की धमकी पर गरजे ईरानी राष्ट्रपति, दिया करारा जवाब

Masoud Pezeshkian: संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र में ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने…

37 minutes ago

अपनी हार के लिए प्रधानमंत्री मोदी को जिम्मेदार ठहरा रही कांग्रेस- प्रह्लाद जोशी

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने राहुल गांधी के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जुड़े सवाल पर…

42 minutes ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़क पर उतरा विपक्ष! पटना में RJD का बड़ा प्रदर्शन, कांग्रेस ने मांगा इस्तीफा

RJD Protest Patna: राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश…

1 hour ago

दबंगई दिखाना पड़ा महंगा! मुखर्जी नगर में DU छात्राओं से अभद्र व्यवहार, दो आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली के मुखर्जी नगर में हिंदू कॉलेज की दो छात्राओं के साथ कथित अभद्र व्यवहार…

1 hour ago