लीगल

NEET PG 2025 से जुड़ी याचिका पर सुप्रीम कोर्ट जल्द करेगा सुनवाई, जानें क्‍या हैं परीक्षा पैटर्न और नियम

NEET PG 2025 को लेकर दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट जल्द सुनवाई करने को तैयार हो गया है. यह याचिका यूनाइटेड डॉक्टर्स फेडरेशन द्वारा वकील सत्यम सिंह राजपूत के माध्यम से दाखिल की गई है. याचिका में मांग की गई है कि परीक्षा को दो पालियों में आयोजित करने और दोनों शिफ्ट में अलग-अलग प्रश्नपत्र रखने की प्रणाली को बदला जाए.

अनुच्छेद 21 का हवाला देते हुए लगी याचिका

याचिकाकर्ता ने तर्क दिया है कि यह प्रणाली अनुच्छेद 21 (जीवन और व्यक्तिगत स्वतंत्रता का अधिकार) का उल्लंघन करती है, क्योंकि इससे पारदर्शिता और समानता पर प्रश्न उठते हैं. याचिका में परीक्षा को एक ही शिफ्ट में कराने की मांग की गई है ताकि सभी उम्मीदवारों को समान अवसर मिल सके.

स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को भी लिखा गया पत्र

फाइमा डॉक्टर्स एसोसिएशन ने भी स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को पत्र लिखकर NEET PG 2025 को एक शिफ्ट में आयोजित करने की मांग की है. परीक्षा 15 जून को CBT (कंप्यूटर आधारित टेस्ट) मोड में आयोजित होगी.

NEET PG 2025- परीक्षा पैटर्न और नियम

NEET PG 2025 में 200 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे, जिनके लिए 3 घंटे 30 मिनट का समय मिलेगा. प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक और गलत उत्तर पर 1 अंक काटा जाएगा. उत्तर नहीं देने पर कोई अंक नहीं कटेगा.

यह भी पढ़िए: तकनीकी एवं व्यावसायिक शिक्षा के विद्यार्थियों को उद्योगों से जोड़ें— सीएम योगी

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

आज का पंचांग: आश्विन कृष्ण सप्तमी आज, जानें कब है अभिजीत मुहूर्त और राहुकाल?

Aaj Ka Panchang 3 October 2026: आज आश्विन कृष्ण सप्तमी तिथि है. जानें अभिजीत मुहूर्त,…

7 minutes ago

Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: काम में बदलाव के संकेत, बढ़ेगी भागदौड़; खर्च पर रखें नियंत्रण

Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज कार्यस्थल पर बदलाव और…

1 hour ago

आज का राशिफल वृष राशि : कामकाज में नए विचार आएंगे, पुराने अटके कामों को मिलेगी गति

Aaj Ka Rashifal Vrish Rashi: वृष राशि वालों के लिए आज पुराने अटके कामों में…

1 hour ago