लीगल

AI के बढ़ते उपयोग पर सुप्रीम कोर्ट की चेतावनी, वकीलों से कानूनी योग्यता पर भरोसा रखने की अपील

सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस सूर्यकांत ने युवा वकीलों को याचिकाओं का मसौदा तैयार करने में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के बढ़ते उपयोग और कॉपी पेस्ट प्रवृत्ति के प्रति सतर्क किया है. एडवोकेट्स ऑन रिकॉर्ड एसोसिएशन द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान जस्टिस सूर्यकांत ने वकीलों से आग्रह किया कि वे तैयार किये गए मसौदे पर निर्भर रहने के बजाए अपनी कानूनी योग्यता पर भरोसा करें.

उन्होंने कहा कि हालांकि तकनीक के अपने फायदे हैं और यह अनुसंधान व संगठन में मदद कर सकती है, लेकिन यह बौद्धिक परिश्रम, मानवीय गहराई और अंतर्ज्ञान की जगह नहीं ले सकती, जो एक कुशल एडवोकेट ऑन रिकॉर्ड की विशेषताएं है.

दिल्ली हाई कोर्ट की चिंता

जस्टिस ओका ने आगे कहा कि मुझे संदेह है कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता पूरी तरह से संदर्भ को समझने और वकालत की उन बारीकियों को पकड़ने की क्षमता रखती है, जो अदालत में फर्क ला सकती है. इसलिए उन्होंने वकीलों से अपील की कि वे मामलों की संख्या बढ़ाने की होड़ में अपने पेशे की गुणवत्ता से समझौता ना करें. इससे पहले दिल्ली हाई कोर्ट ने भी AI के इस्तेमाल को लेकर चिंता व्यक्त की थी.

कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा था कि चाहे चीनी हो या अमेरिकी, किसी के भी हाथ मे एआई एक खतरनाक हथियार है, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता. ऐसा नहीं है कि सरकार इन चीजों से अनजान हैं, वे बहुत अच्छी तरह से जानते हैं.

AI: एक खतरनाक हथियार?

डीपसीक के खिलाफ दायर जनहित याचिका में आरोप लगाया गया है कि इससे लांच होने के बाद से ही प्लेटफार्म की प्राइवेसी और सिक्युरिटी को लेकर चिंताएं जताई गई है. कृत्रिम बुद्धिमत्ता वह तकनीक है जो कंप्यूटर और मशीनों को मानव सीखने, समझने, समस्या समाधान, निर्णय लेने, रचनात्मकता और स्वायत्तता का अनुकरण करने में सक्षम बनाती है.

कृत्रिम बुद्धिमत्ता से लैस एप्लिकेशन और डिवाइस वस्तुओं को देख और पहचान सकते है. वे मानव भाषा को समझ सकते हैं और उन पर प्रतिक्रिया से सकते हैं. वे नई जानकारी और अनुभव से सिख सकते है. वे उपयोगकर्ताओं और विशेषज्ञों को विस्तृत सिफारिशें कर सकते है. वे स्वतंत्र रूप से कार्य कर सकते है जिससे मानव बुद्धि या हस्तक्षेप की आवश्यकता खत्म हो जाएगी.

ये भी पढ़ें: दिल्ली पुलिस में बड़ा घोटाला: सब-इंस्पेक्टर नरेश कुमार बर्खास्त, ड्रग्स सिंडिकेट का मास्टरमाइंड होने का आरोप

-भारत एक्सप्रेस 

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

पंजाब और सीमावर्ती राज्यों में बढ़ती नशे की समस्या: चुनौतियाँ और समाधान

Punjab Drug Problem: पंजाब और सीमावर्ती राज्यों में नशे की समस्या जटिल और बहुस्तरीय है.…

7 minutes ago

गुजरात दौरे पर गृह मंत्री अमित शाह, रूपल में रखेंगे 81 फुट ऊंची भव्य शिव प्रतिमा की आधारशिला

Amit Shah Gujarat Visit: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शुक्रवार को गुजरात में…

21 minutes ago

अगले 12 घंटे, 13 राज्य…मूसलाधार बारिश से मचेगा तांडव! 65 की स्पीड से तूफान का खौफनाक अलर्ट

IMD Weather Alert Today: बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव और चक्रवाती परिसंचरण के चलते…

31 minutes ago

दिल्ली में आज फिर से बबाल! CJP के तिरंगा मार्च से थम जाएगी रफ्तार, ट्रैफिक पुलिस का अलर्ट देखा क्या?

दिल्ली के कनॉट प्लेस में 16 अक्टूबर को CJP के विरोध प्रदर्शन और तिरंगा मार्च…

45 minutes ago

नवरात्र के छठे दिन शोभन योग का अद्भुत संयोग! जानें मां कात्यायनी की पूजा विधि समेत आज का पूरा पंचांग

आज 16 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को शारदीय नवरात्र की षष्ठी तिथि पर मां कात्यायनी की…

1 hour ago

नवरात्र के छठे दिन 4 राशियों के ग्रहों में बड़ा बदलाव: वृषभ राशि को लाभ तो वृश्चिक-मकर रहें सावधान

16 अक्टूबर 2026 को शोभन योग और मां कात्यायनी की आराधना के बीच सभी 12…

2 hours ago