लीगल

‘दुष्कर्म के लिए एक दिन भी काफी…’, तरुण तेजपाल की याचिका पर 5 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई

रेप के मामले में दोषी तरुण तेजपाल और गोवा सरकार की ओर से दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 5 नवंबर को सुनवाई करेगा. पिछली सुनवाई में कोर्ट ने तेजपाल की ओर से दायर याचिका पर गोवा सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में अपना जवाब दाखिल कर दिया था. कोर्ट 5 नवंबर को मामले में अगली सुनवाई करेगा.

जस्टिस एम. एम सुंदरेश और जस्टिस प्रसन्ना बी वराले की बेंच दायर याचिका पर सुनवाई कर रही है. मामले की सुनवाई के दौरान तेजपाल के वकील ने कहा कि उन्हें परिवार के साथ दीवाली मानने दिया जाए. जिसका गोवा सरकार की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने इसका विरोध किया, जिसके बाद कोर्ट ने मामले की सुनवाई के लिए 5 नवंबर के लिए सूचीबद्ध कर दिया है. पिछली सुनवाई के दौरान तेजपाल की ओर से पेश वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल और वरिष्ठ वकील मुकुल रोहतगी ने कहा था, यह ऐसा मामला है जिसमें हाई कोर्ट ने बरी किए जाने के फैसले को पलट दिया था.

दुष्कर्म के लिए वर्षों तक अपराध होना जरूरी नहीं, एक दिन भी काफी- तुषार मेहता

सिब्बल ने कहा था कि यह फैसला पलटे जाने का मामला है. इसमें अपील का अधिकार है और मैंने सरेंडर कर दिया है. इसपर जस्टिस एम एम सुंदरेश ने कहा था फिलहाल नोटिस जारी करेगा. वही सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा था दुष्कर्म वर्षो तक नही होता, एक दिन भी पर्याप्त है. वही वरिष्ठ वकील मुकुल रोहतगी ने सजा की अवधि पर सवाल उठाया, और कहा था कि यह सजा बहुत अधिक है.

पिछली सुनवाई में कोर्ट ने तरुण तेजपाल को दो सप्ताह के भीतर सरेंडर करने का निर्देश दिया था. साथ ही कोर्ट ने सरेंडर करने से छूट से संबंधित याचिका को खारिज कर दिया था. कोर्ट ने कहा था कि गोवा हाई कोर्ट द्वारा दोषी ठहराए जाने के खिलाफ दायर अपील पर तभी सुनवाई शुरू होगी जब वह सरेंडर कर देंगे और सरेंडर सर्टिफिकेट जमा कर देंगे.

पिछली सुनवाई के दौरान तरुण तेजपाल की ओर से पेश वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने सरेंडर करने के लिए छूट मांगी थी कि पहले सुप्रीम कोर्ट में उनकी अपील लिस्ट होनी चाहिए और उस पर सुनवाई होनी चाहिए. सुनवाई के दौरान सिब्बल ने दलील दी थी कि कोर्ट के पास उचित मामले में सरेंडर की जरूरत को खत्म करने और आरोपी के सरेंडर न करने पर भी क्रिमिनल अपील को सूचीबद्ध करने की शक्ति है.

सुनवाई के दौरान कपिल सिब्बल ने कहा था कि यह घटना वर्ष 2013 की है और तेजपाल करीब 6 महीने को छोड़कर पूरे समय जमानत पर रहे है. उन्होंने यह भी कहा था कि हाई कोर्ट ने सजा सुनाने के साथ ही सजा पर अंतरिम रोक भी लगा रखा है. उन्होंने कहा था कि तेजपाल वरिष्ठ आदमी है. उनके परिवार में उनकी दो बेटियां है. जमानत के दौरान किसी प्रकार का दुर्व्यवहार की शिकायत नही है.

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का बेरहमी से हमला, तीन जवान घायल; अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार

Tripura BSF Attack: त्रिपुरा के बॉक्सानगर में भारत-बांग्लादेश सीमा के पास तस्करी रोकने पहुंचे BSF…

20 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों की बिक्री को लेकर एक अखबार की रिपोर्ट के आधार पर स्वतः संज्ञान लिया

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में पटाखों की खुलेआम बिक्री को लेकर अखबार में छपी एक…

51 minutes ago

दिल्ली-NCR में प्रदूषण का कहर: कई इलाकों में AQI 400 के पार, जहांगीरपुरी में 499 पहुंचा स्तर; GRAP-2 लागू

Delhi NCR Air Pollution: दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण की स्थिति गंभीर हो गई है. जहांगीरपुरी…

53 minutes ago

अमित शाह ने गायत्री परिवार के जन्मशताब्दी समारोह में दिया ‘वन वर्ल्ड, वन फैमिली’ का संदेश, बोले- आध्यात्मिक चेतना से होगा समाज का उत्थान

दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में आयोजित गायत्री परिवार के जन्मशताब्दी महोत्सव में केंद्रीय…

1 hour ago

फिर मचने वाली है तबाही, आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवात मुरासु, 120 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवाएं

Cyclone Murasu: आंध्र प्रदेश में भीषण चक्रवाती तूफान 'मुरासु' ने दस्तक दे दी है. उत्तर-उत्तर-पश्चिम…

1 hour ago

नेपाल में लैंडिंग के दौरान टकराए दो हेलीकॉप्टर, एक विदेशी नागरिक की मौत

Nepal Helicopter Crash: नेपाल के सोलुखुम्बु जिले में लैंडिंग के दौरान फिशटेल एयर और डायनेस्टी…

2 hours ago