लाइफस्टाइल

यूट्यूब देखकर गर्भपात की दवा खाना जानलेवा: गर्भाशय में संक्रमण से लेकर ट्यूब फटने तक का खतरा

Abortion Pills Risk: राजस्थान के भीलवाड़ा में 6 दिनों के भीतर 5 प्रसूताओं की मौत हो गई. ये सभी गर्भवती महिलाएं महात्मा गांधी सरकारी अस्पताल में भर्ती थीं. सिजेरियन ऑपरेशन के बाद इनकी तबियत बिगड़ गई थी.

इस मामले की जांच जिला प्रशासन कर रहा है. शुरूआती जांच में पता चला है कि इन मृतक महिलाओं में से दो महिलाएं ऐसी थी, जो गर्भपात की गोलियां खाने की वजह से पहले प्राइवेट अस्पताल में भर्ती थीं. तबीयत बिगड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया था. हालत नाजुक होने के चलते डॉक्टरों ने उनका तुरंत इलाज शुरू कर दिया था, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका.

गर्भपात की गोली खाने से मौतों का यह पहला मामला नहीं है. इससे पहले वाराणसी से भी ऐसी खबरें सामने आ चुकी है. जहां तीन महीने की प्रेगनेंट युवती गर्भपात की गोली खा ली, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई. दवा खाने की वजह से उसे तेज ब्लीडिंग होने लगी थी. खून ज्यादा गिरने के चलते उसकी बीएचयू में मौत हो गई थी.

बिगड़ रहे हैं हालात

इस समय युवतियां अनचाहे गर्भ से छुटकारा पाने के लिए बिना डॉक्टर की सलाह पर गर्भपात की गोलियां खा रही हैं. ये गोलियां बिना डॉक्टर की पर्ची के मेडिकल स्टोर पर उपलब्ध हैं. बिना डॉक्टर के प्रिस्क्राइब किये युवतियां इन गोलियों को खाकर गर्भपात तो करा रही हैं, लेकिन इससे उनकी जान भी चली जा रही है. कभी-कभी युवतियां गंभीर संक्रमण से भी ग्रस्त हो जा रही हैं.

गर्भपात की गोलियां खाने से युवतियों में खून ज्यादा गिरने से लेकर यूट्रस संबंधी कई गंभीर समस्याएं देखने को मिल रही हैं. कई युवतियां और महिलाएं खुद ही यूट्यूब या सोशल मीडिया पर डाले गए वीडियो को देखकर गर्भपात कराने वाली दवाओं का सेवन करके अपना जीवन खतरे में डाल रही हैं.

गोली खाने से फट जाती है ट्यूब

डॉक्टरों का कहना है कि जो युवतियां या महिलाएं बिना डॉक्टर की सलाह पर गर्भपात कराने वाली गोलियों का सेवन कर रही हैं. वो बेहद ही खतरनाक है. अगर किसी महिला को गर्भपात कराना जरूरी है तो वो डॉक्टर की सलाह या देखरेख में ऐसा करा सकती है.

अगर कोई महिला या युवती दो महीने की प्रेगनेंट है तो वो गर्भपात करा सकती है, लेकिन अगर कोई महिला दो महीने से ज्यादा की प्रेगनेंट है तो गोली खाकर गर्भपात कराना बेहद खतरनाक है. इससे ना सिर्फ महिलाओं को गंभीर संक्रमण हो जाता है, बल्कि कई मामलों में गर्भ पूरी तरह से खत्म भी नहीं होता. ऐसे में महिलाओं को सर्जरी करानी पड़ जाती है.

बीएचयू में स्त्री रोग विभाग की प्रोफेसर डॉ. ममता का कहना है कि कई मामलों में गर्भपात की गोली काम नहीं करती है. इससे गर्भाशय में मौजूद ट्यूब फट जाता है और ब्लीडिंग शुरू हो जाती है. शरीर में खून की कमी होने के चलते जान पर खतरा बढ़ जाता है.

ये भी पढ़ें- कोर्ट मास्टर की बेटी, 14 करोड़ और 2 मौतें! 7 लाख में मां की सुपारी देने वाली आयुषी की कहानी में नया मोड़

आगे चलकर गर्भधारण करने में आ सकती है समस्या

बिना डॉक्टर के सहयोग से गर्भपात कराने से महिलाओं को कई समस्याओं से जूझना पड़ रहा है. कई बार अधिक खून बहने से जान चली जा रही है. कई महिलाओं के गर्भाशय में संक्रमण भी देखने को मिल रहा है. जिससे आगे चलकर गर्भधारण करने में समस्या भी हो सकती है.

इसलिए अगर आप गर्भपात कराना चाहती हैं तो हमेशा डॉक्टरों की निगरानी में ही करायें.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

सरकारी योजना के तहत बना कुआं अचानक कैसे धसा? मलबे में दबे बुजुर्ग को निकालने में जुटी पुलिस

Korba News: कोरबा के गुरमा गांव में पड़ोसी के कुएं से पानी निकालने पहुंचा बुजुर्ग…

11 seconds ago

छात्रों को बड़ी राहत! 10वीं के पासिंग मार्क्स पर आया बोर्ड का बड़ा फैसला, खत्म हुआ सारा कन्फ्यूजन

सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों के बीच सीबीएसई (CBSE) ने साफ कर दिया है…

39 seconds ago

वोटर्स के अधिकारों पर न पड़े असर! जानिए क्यों गठित करना पड़ा सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जजों का यह आयोग?

Voter List Investigation: सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के पूर्व जजों के स्वतंत्र आयोग का…

26 minutes ago

मंदिर के कोनों में जमी तेल की जिद्दी चिपचिपाहट? किचन की इस 1 चीज से 5 मिनट में चमकेगा पूजा घर

Mandir Cleaning Tips: नवरात्रि से पहले मंदिर की तेल-चिकनाई और धुएं का कालापन हटाएं रसोई…

1 hour ago

19 रन की जीत, 19वां गोल्ड! एशियन गेम्स फाइनल में PAK को भारत ने चटाई धूल

Asian Games 2026 Final: भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर पुरुष क्रिकेट में…

1 hour ago