Bharat Express DD Free Dish

प्याज के दाम रहेंगे काबू में: सरकार खरीदेगी 2 लाख टन प्याज, जानें कब शुरू होगी खरीदी और क्या है पूरा प्लान?

Government Onion Scheme: आम जनता को महंगाई से बचाने के लिए केंद्र सरकार ने कमर कस ली है. इस साल भी प्याज की कीमतों को स्थिर रखने और फसल की बर्बादी रोकने के लिए सरकार ने 2 लाख टन प्याज खरीदने का बड़ा फैसला किया है. यह किसानों और उपभोक्ताओं के लिए राहत भरा साबित हो सकता है.

Onion prices in India

Central Government Scheme: Onion Prices In India: केंद्र सरकार ने प्याज की कीमतों को काबू में रखने के लिए मई से 2 लाख टन प्याज खरीदने का निर्णय लिया है. वैज्ञानिक भंडारण के जरिए बर्बादी को कम करने और त्योहारी सीजन में सप्लाई बनाए रखने के लिए यह बफर स्टॉक तैयार किया जा रहा है, जिससे उपभोक्ताओं को सस्ती दरों पर प्याज मिल सकेगा.

बेहतर भंडारण तकनीकों और वैज्ञानिक तरीकों पर

बर्बादी रोकने के लिए सरकार का मेगा प्लान केंद्र सरकार ने लगातार तीसरे साल प्याज की बर्बादी को न्यूनतम स्तर पर लाने का लक्ष्य रखा है. इस बार ‘मूल्य स्थिरीकरण कोष’ (Price Stabilization Fund) के तहत 2 लाख टन प्याज का बफर स्टॉक तैयार किया जाएगा. सरकार का मुख्य ध्यान बेहतर भंडारण तकनीकों और वैज्ञानिक तरीकों पर है, ताकि कटाई के बाद होने वाले नुकसान को कम किया जा सके.

इस बार सरकार ने अपनी रिकवरी दर का लक्ष्य बढ़ाकर 75% कर दिया है, यानी प्रति टन प्याज में से 750 किलो प्याज पूरी तरह सुरक्षित बचाने की योजना है.

खरीद लक्ष्य को आगे भी बढ़ाया जा सकता है

विशेषज्ञों के अनुसार, रबी सीजन की पैदावार अच्छी रही है, जिसे देखते हुए सरकार मई की शुरुआत से ही खरीद प्रक्रिया शुरू कर देगी. हालांकि शुरुआती लक्ष्य 2 लाख टन का है, लेकिन बाजार की स्थितियों और किसानों की जरूरत को देखते हुए इस खरीद लक्ष्य को आगे भी बढ़ाया जा सकता है. गोदामों को पहले ही वैज्ञानिक पद्धति से मजबूत किया जा चुका है ताकि लंबी अवधि तक प्याज की गुणवत्ता बनी रहे.

कीमतों को बढ़ने से रोकने में ‘रामबाण’ साबित होगा

महंगाई से बचाने वाला ‘सुरक्षा कवच’से दिसंबर के बीच बाजार में प्याज की आवक कम होने से दाम आसमान छूने लगते हैं. इसी कमी को पूरा करने के लिए सरकार अपने बफर स्टॉक से प्याज बाजार में उतारती है. इस साल सामान्य से कम मानसूनी बारिश का अनुमान है, जिससे खरीफ की फसल प्रभावित हो सकती है. ऐसी स्थिति में सरकार का यह सुरक्षित भंडार त्योहारी सीजन के दौरान कीमतों को बढ़ने से रोकने में ‘रामबाण’ साबित होगा.

यह भी पढ़ें: ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने रूसी राष्ट्रपति से मुलाकात की, पुतिन बोले- तेहरान के हित में हर कदम उठाएंगे

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read