Healthy Eyes
Healthy Eyes: आजकल कम उम्र में ही लोगों को आंखों की समस्या हो जाती है. छोटे-छोटे बच्चों की आंखों में चश्मा लग जाता है. हालांकि, अच्छे खान-पान से आंखों की रोशनी या कोई और समस्या को काफी हद तक हल किया जा सकता है. यदि लोगों को विटामिन, खनिज और फाइबर से भरपूर खाना दिया जाए तो आंखों की समस्याएं नहीं बढ़ेंगी. आज हम आपको ऐसी कमाल कर देने वाली कुछ चीजें बता रहे हैं, जो न सिर्फ इम्यून सिस्टम को मजबूत करती है बल्कि आंखों की रोशनी भी बढ़ाती हैं. खान-पान से आंखों की कई समस्याएं दूर हो सकती हैं. आइए हम आपको बताते है आंखों के लिए कौन से फल और सब्जियां फायदेमंद साबित हो सकते हैं.
दूध और दूध से बनी चीजों को भी आंखों की सेहत बेहतर करने के लिए खाया जा सकता है. इसमें कैल्शियम और फॉस्फोरस की अच्छी मात्रा होती है और साथ ही जिंक और विटामिन ए भी पाया जाता है. विटामिन ए कॉर्निया को प्रोटेक्ट करता है और जिंक रात के समय देखने की शक्ति को बढ़ाता है.
पपीता सभी मौसम में आसानी से मिलने वाला फल है. अगर आपको आंख की समस्या है तो आप पपीता जरूर खाएंं. पपीता में विटामिन सी और विटामिन ए भरपूर मात्रा में होती है, जो आंखों के लिए फायदेमंद होता है.
पालक में एंटीऑक्सीडेंट्स की अच्छी मात्रा होती है. हालांकि बच्चे पालक खाने के लिए मानते नहीं हैं. ऐसे में आप बच्चे को पालक का सूप, पालक वाली दाल और पालक पराठा बना कर खिला सकते हैं. ये उनकी सेहत के लिए कई प्रकार से फायदेमंद हो सकता है.
यह भी पढ़ें : आज ही जान लें सेहत के लिए फायदेमंद क्या चावल या रोटी? किससे मिलती है ज्यादा ताकत
संतरा में विटामिन सी के साथ-साथ विटामिन ए भरपूर मात्रा में पाया जाता है. संतरा खाने से कैल्शियम की कमी पूरी होती है. आपको रोज एक संतरा जरूर खाना चाहिए.
शिमला मिर्च में विटामिन सी पाया जाता है, जो आंखों की रोशनी बढ़ाने में मददगार होता है. इसके अलावा इसमें ग्रीन एंटीऑक्सीडेंटस इसके सेल्स को हेल्दी रखने में मदद करता है. इसलिए सभी को शिमला मिर्च के सलाद और सब्जी बनाकर जरूर खाना चाहिए.
मछली ओमेगा-3 फैटी एसिड, विशेष रूप से डीएचए का एक बड़ा सोर्स है, जो आंखों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है. डीएचए रेटिना का एक प्रमुख घटक है और आंखों में सूजन को कम करने में मदद करता है, जिससे समग्र नेत्र स्वास्थ्य को बढ़ावा मिलता है. हल्दी और लहसुन में सूजन-रोधी गुण होते हैं जो आंखों के स्वास्थ्य को और बेहतर बनाते हैं.
पीएम मोदी ने दिवाली के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार…
पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. इस…
दिवाली के मौके पर काशी में मुस्लिम महिलाओं ने भगवान राम और माता सीता की…
U19 Asia Cup 2026 में भारत को पाकिस्तान के खिलाफ 3 विकेट से हार मिली.…
Siddharthnagar Golgappa Food Poisoning: यूपी के सिद्धार्थनगर में दिवाली के दौरान गोलगप्पे खाने से 150…