देश

वैश्विक रेटिंग एजेंसी मूडीज ने बढ़ाया भारत की GDP का अनुमान, जानें 2024 में कितनी बढ़ेगी जीडीपी

GDP Rate 2024 in India: अमेरिकी रेटिंग एजेंसी मूडीज की ओर से 2024 के लिए भारत की जीडीपी विकास दर अनुमान को बढ़ाकर 7.2 प्रतिशत कर दिया गया है, जो कि पहले 6.8 प्रतिशत था. विकास दर अनुमान में बढ़ोतरी की वजह देश में निजी खपत का तेजी से बढ़ना है. ग्लोबल रेटिंग एजेंसी ने कहा, “देश में महंगाई में कमी आने के चलते पारिवारिक खपत में बढ़ोतरी हो रही है.

सामान्य से अच्छा मानसून रहने के कारण अच्छी फसल होने की उम्मीद है, जिसके कारण ग्रामीण मांग वापस लौट रही है.” आगे कहा कि इस अनुमान में हमने माना है कि आगे मजबूत वृद्धि दर देखने को मिलेगी. मूडीज का यह अनुमान आरबीआई के अनुमान के बराबर है. केंद्रीय बैंक के अनुमान के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में भारत की अर्थव्यवस्था 7.2 प्रतिशत की दर से बढ़ सकती है.

कृषि क्षेत्र में मजबूत ग्रोथ

इसकी वजह देश में ग्रामीण और शहरी मांग में बढ़ोतरी होना है. आरबीआई की ओर से वृद्धि दर अनुमान के दौरान बताया गया था कि देश में मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है. इससे कृषि क्षेत्र में मजबूत ग्रोथ देखने को मिल सकती है. इससे ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की आय बढ़ेगी और इसका असर विकास दर पर होगा. मूडीज द्वारा 2025 के लिए विकास दर अनुमान को भी 6.4 प्रतिशत से बढ़ाकर 6.6 प्रतिशत कर दिया गया है.

वैश्विक अर्थव्यवस्था की गति आने वाले समय में धीमी

मूडीज ने आगे कहा कि भारत की मध्यम से लंबी अवधि की वृद्धि दर देश में श्रम के पर्याप्त पूल पर निर्भर करती है. मौजूदा माहौल में देश आराम से 6 से 7 प्रतिशत की जीडीपी वृद्धि दर हासिल कर सकता है. रेटिंग एजेंसी ने कहा कि भारत की आर्थिक स्थिति पिछले कुछ वर्षों में काफी मजबूत हुई है. इसकी वजह चालू खाते घाटे को कम करना है. मूडीज का मानना है कि वैश्विक अर्थव्यवस्था की गति आने वाले समय में धीमी हो सकती है.

2024 में यह 2.7 प्रतिशत और 2025 में 2.5 प्रतिशत रह सकती है, जो कि 2023 में 3 प्रतिशत थी. भारतीय अर्थव्यवस्था दुनिया की सबसे तेज अर्थव्यवस्था है. 2023-24 में भारत की जीडीपी 8.2 प्रतिशत की दर से आगे बढ़ी थी.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

दिवाली पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले पीएम मोदी, राष्ट्रपति भवन पहुंचकर दी शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने दिवाली के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं…

8 minutes ago

दिवाली पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिले पीएम मोदी, परिवार को दी शुभकामनाएं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार…

19 minutes ago

100वें साल में पहुंचे लालकृष्ण आडवाणी, पीएम मोदी ने घर जाकर दी जन्मदिन की बधाई, BJP मुख्यालय में हुआ हवन

पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. इस…

32 minutes ago

दिवाली पर गोलगप्पे बने जहर! 150 से ज्यादा बीमार, 18 बच्चे PICU में भर्ती

Siddharthnagar Golgappa Food Poisoning: यूपी के सिद्धार्थनगर में दिवाली के दौरान गोलगप्पे खाने से 150…

2 hours ago