लाइफस्टाइल

बॉडी टैनिंग से हैं बेहद परेशान? आज ही ट्राई करें ये 3 बॉडी स्क्रब, मिलेगा फायदा

Homemade Body Scrub: अक्सर लोग अपने दिन की शुरुआत एक कप कॉफी से करते हैं. कॉफी पीने से लोग काफी तरोताजा महसूस करते हैं, क्योंकि इससे शरीर को ऊर्जा मिलती है. सेहतमंद होने के साथ-साथ कॉफी आपकी त्वचा के लिए काफी अच्छी और फायदेमंद होती है. ये त्वचा संबंधी समस्याओं को भी दूर करती है. इसमें एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो डैमेज सेल्स को ठीक करने में मदद करते हैं. अगर आप अपनी त्वचा को नैचुरल चमक देना चाहते हैं तो कॉफी का इस्तेमाल अपने बॉडी पर भी इस तरह से कर सकते हैं. आइए हम आपको बताते हैं घर पर बॉडी स्क्रब कैसे बना सकते हैं.

कॉफी स्क्रब (Homemade Body Scrub)

इस कॉफी बॉडी स्क्रब को बनाने के लिए आपको कॉफी पाउडर, दही और हल्दी की जरूरत पड़ेगी. इसे बनाने के लिए एक छोटे कटोरे में कॉफी पाउडर, दही और हल्दी पाउडर डाल लें. अब इसे अच्छी तरह से मिक्स करें. फिर बॉडी पर स्क्रब को लगा कर मसाज करें. इसे त्वचा पर 20 मिनट लगे रहने दें. इसके बाद हल्के गर्म पानी से चेहरा धो लें. आप ग्लोइंग बॉडी के लिए इस स्क्रब का इस्तेमाल हफ्ते में 1 से 2 बार कर सकते हैं.

मुल्तानी मिट्टी स्क्रब (Homemade Body Scrub)

मुल्तानी मिट्टी स्क्रब त्वचा में निखार लाने का काम करता है. वहीं गुलाब जल जब मुल्तानी मिट्टी में मिलाते हैं, तो त्वचा को ठंडक मिलती है, और बॉडी की चमक भी बढ़ती है. इसे बनाने के लिए मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल को एक बाउल में निकाल कर उसे अच्छे से मिलाकर अपनी बॉडी पर अप्लाई करें. इसे बॉडी पर 20 मिनट के बाद अच्छे से सूख जाने तक का वैट करें.  उसके बाद बॉडी को नॉर्मल पानी से धो लें. ऐसा करने से टैनिंग की समस्या दूर हो जाती हैं और बॉडी ग्लो करेगी. इस स्क्रब का इस्तेमाल हफ्ते में 1 से 2 बार कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें : अगर आपके भी पीरियड्स में हर बार होता भयंकर दर्द, कहीं ये 5 गंभीर समस्याएं तो नहीं, न करें नजर अंदाज

शुगर स्क्रब (Homemade Body Scrub)

शुगर एक बहुत ही अच्छा बॉडी स्क्रब है. इस बॉडी स्क्रब को करने से डेड सेल्स से छुटकारा मिलती है और स्किन में चमक आती है. शुगर स्क्रब बनाने के लिए शुगर के साथ 2-3 चम्मच नारियल तेल या बादाम का तेल एक बाउल में डाल लें. अब उसे अच्छे से मिक्स करें. इसके बाद बॉडी पर मसाज करें. आधे घंटे बाद बॉडी को पानी से अच्छे से धो लें. इस स्क्रब का इस्तेमाल हफ्ते में 1 से 2 बार कर सकते हैं.

Uma Sharma

Recent Posts

ब्लाइंड मर्डर का 3 दिन में खुलासा, लिव-इन पार्टनर ही निकली दिव्यांग शिक्षक की कातिल

मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में दिव्यांग शिक्षक प्रमोद कुमार की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर…

42 minutes ago

जनगणना नियमों में हुआ संशोधन, जानिए प्राइवेट स्कूलों के स्टाफ पर क्या पड़ेगा असर

केंद्र सरकार ने जनगणना नियम 1990 में संशोधन करते हुए प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों को…

56 minutes ago

दिल्ली को चमकाने की तैयारी! सीएम रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी, अवैध पोस्टरों पर होगी कार्रवाई

दीपावली से पहले दिल्ली को साफ और रोशन बनाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने…

1 hour ago

‘अपनी औकात में रहिए प्रशांत किशोर…’, PK को प्रीति शेखर इतना बुरा फटकारा?

Preeti Shekhar slams Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर विवादित बयान…

1 hour ago

लुलु मॉल से खरीदी KitKat में जिंदा कीड़े, ऐसे केस में क्या हैं 4 सावधानियां?

Worms found in KitKat chocolate: हैदराबाद के लुलु मॉल से खरीदी KitKat चॉकलेट में जिंदा…

2 hours ago

‘अच्छा हुआ BJP छोड़ दी…’ भाजपा को लेकर सनी देओल का विवादित बयान वायरल, जानें क्या है सच

सोशल मीडिया पर सनी देओल को लेकर एक दावा जमकर वायरल हो रहा है. एक…

2 hours ago