मनोरंजन

जब इंडियन क्रिकेट टीम ने एक्ट्रेस Divya Dutta को किया इग्नोर, हरभजन सिंह के आने के बाद बदला माहौल

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिव्या दत्ता आए दिन चर्चाओं में बनी रहती हैं. फैंस उनकी एक्टिंग से लेकर उनके फैशन सेंस के भी पूरी तरह से दीवाने हैं. वहीं अब दिव्या अपने एक इंटरव्यू को लेकर सुर्खियां में आ गई हैं, जिसमें एक्ट्रेस ने एक ऐसा किस्सा शेयर किया है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान हो रहा है. उन्होंने बताया कि कैसे उन्हें इंडियन क्रिकेट ने इग्नोर किया था.

मामला एक ऐड शूट का था, जिसे राकेश ओम प्रकाश मेहरा डायरेक्ट कर रहे थे. राकेश ने दिव्या को अपनी फिल्मों ‘भाग मिल्खा भाग’ और ‘दिल्ली 6’ में कमाल के रोल भी दिए. लेकिन जब ऐड के शूट पर दिव्या भारतीय क्रिकेट टीम से मिलीं तो सामने से मिला रिएक्शन देखकर उनका सारा उत्साह ही ठंडा पड़ गया.

जब इंडियन टीम ने दिव्या को इग्नोर

दिव्या ने एक इंटरव्यू में इस किस्से का जिक्र करते हुए बताया, ‘शूट मुंबई में था और मुझे कहा गया था कि मुझे पूरी टीम को सेब पास करने हैं, जैसे बॉल कैच करवाते हैं. दिव्या ने बताया कि फिल्मों को और क्रिकेट को लेकर वो भी हर हिंदुस्तानी की तरह क्रेजी हैं. इसलिए जब उन्हें टीम के साथ शूट करने का मौका मिला तो वो बहुत खुश थीं. दिव्या ने बताया कि वो जब शूट पर गईं तो उन्होंने बड़ी एक्साइटमेंट के साथ सबको ‘हेलो’ कहा. मगर उधर से पलट के वैसी एनर्जी नहीं नहीं आई. सब एकदम सख्त अंदाज में हांध बांधे खड़े हुए रहे.

कनेक्शन खुलने के बाद बदला माहौल

उन्होंने आगे कहा, ‘मैं वापस आ गई, मुंह मेरा उतरा हुआ. तो राकेश मेहरा, जो हमेशा बहुत ऑब्जर्व करते रहते हैं, उन्होंने आकर मुझे पूछा- क्या हुआ? मैंने बताया कि उन्होंने मुझे ‘हाय’ ही नहीं बोला. वो हंसे और शॉट लेने चले गए. फिर उन्होंने जाकर भज्जी (हरभजन सिंह) से, धीरे से कुछ कहा.’

दिव्या ने बताया कि उसके बाद अचानक उनकी वैनिटी का दरवाजा पीटा जाने लगा. उन्होंने बहुत डर-डर के दरवाजा खोला कि कहीं उनसे कोई गलती तो नहीं गई. दिव्या ने बताया कि जब उन्होंने दरवाजा खोला तो हरभजन सिंह सामने खड़े थे. वो उन्हें देखते ही बोले, ‘आपने बताया ही नहीं कि आप शहीद-ए-मोहब्बत वाले हो.’ उसके बाद एक के बाद एक सब उनसे मिलने आ गए. ‘मैंने सोचा यार यही तो रिस्पॉन्स चाहिए था.’

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

योगी सरकार में सरकारी भर्तियों ने पकड़ी रफ्तार, UPSSSC ने जारी किए दो अहम परिणाम

UPSSSC Recruitment 2026: UPSSSC ने बीसीजी तकनीशियन भर्ती के 76 अभ्यर्थियों को अभिलेख परीक्षण के…

16 minutes ago

IND vs NZ 2nd ODI: भारत ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को दी बल्लेबाजी, 47 ओवर का होगा मुकाबला

IND vs NZ 2nd ODI: भारत ने वेलिंगटन में दूसरे वनडे में टॉस जीतकर न्यूजीलैंड…

28 minutes ago

मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा, बोले- भारत के लिए खेलने का गर्व हमेशा रहेगा

Mohammed Shami Retirement: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान…

54 minutes ago

पेट्रोल में 31.2% एथेनॉल की मिलावट! E20 की लिमिट 20%, कर्नाटक में जांच के दौरान खुलासा

E20 Petrol Quality Check: कर्नाटक में पेट्रोल के 14 सैंपल की जांच में 11 में…

2 hours ago