लाइफस्टाइल

Holi Wishes 2024: अपनी फैमिली और फ्रेंड्स को रंगों के त्योहार की ऐसे दें बधाई, शेयर करें ये खास मेसज

Happy Holi 2024: देशभर में इस साल होली 25 मार्च मनाया जाएगा. इस दिन पर लोग शाम के समय अपने घर से बाहर विधि-विधान के साथ होलिका की पूजा करते हैं. इसी दिन रंग-गुलाल खेला जाएगा. होली पर लोग खूब रंग खेलते हैं जमकर मस्ती करते हैं. लेकिन इस सबके अलावा एक-दूसरे को गले लगकर, मिलकर बधाई भी देते हैं.  लेकिन बहुत सारे लोग एक-दूसरे से पढ़ाई, नौकरी या किन्हीं दूसरी वजहों से दूर है. अब जमाना बदल गया है और हम चिट्ठी या ग्रीटिंग कार्ड भेजकर नहीं बल्कि सोशल मीडिया, Facebook, Instagram और WhatsApp पर एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं भी देते हैं. इसके अलावा Status, Stories भी शेयर करते हैं. चलिए आपको बताते हैं कुछ ऐसी विशेज, इमेजेज, शायरी के बारे में जो आप अपने परिवार व दोस्तों के साथ शेयर कर सकते हैं.

Holi 2024 Wishes shayari

1. हवाओं के साथ अरमान भेजा है, नेटवर्क के ज़रिये पैगाम भेजा है. वो हम हैं जिसने सबसे पहले, होली का राम-राम भेजा.  होली की बधाई आपको..

2. ए खुदा आज तो कुछ रहम कर दे, मेरे दोस्त लोग आज नही रह पाएंगे, लगवा दो किसी लड़की के हाथों इन्हे रंग, ये कमीने पूरे साल भर नही नहाएंगे! ‘बुरा न मानो होली है’ हैप्पी होली…हैप्पी होली 2024

3. गुलाल का रंग, गुबारों की मार, सूरज की किरणे, खुशियों की बहार, चांदनी, अपनों का प्यार, मुबारक हो आपको रंगों का त्योहार…!!

4.आपके गुलाबी गालों के लिए गुलाबी रंग, आपके लाल होठों के लिए लाल रंग. और आपके सुंदर चेहरे पर सभी रंग, होली की हार्दिक शुभकामनाएं!

5. दिल सपनों से houseful है, पूरे होंगे वो doubtful है. इस दुनिया में हर चीज़ wonderful है, पर ज़िन्दगी आप जैसे लोगों से ही colorful है…

Happy Holi 2024 Wishes In Hindi

रंगों के त्योहार में सभी रंगों की हो भरमार
ढेर सारी खुशियां से भरा हो आपका संसार
यही दुआ है भगवान् से हमारी हर बार
होली मुबारक हो मेरे यार

खुशियों से ना हो कोई दूरी,
रहे ना कोई ख्वाहिश अधूरी,
रंगो से भरे इस मौसम में,
रंगीन हो आपकी दुनिया पूरी
होली की शुभकामनाएं!

गुलाल का रंग, गुब्बारों की मार,
सूरज की किरणे,खुशियों की बहार,
चाँद की चांदनी, अपनों का प्यार,
मुबारक हो आपको रंगों का त्योहार

पूर्णिमा का चांद, रंगों की डोली
चांद से उसकी, चांदनी बोली
खुशियों से भरे, आपकी झोली
मुबारक हो आपको, रंग-बिरंगी होली
हैप्पी होली 2024!

मथुरा की खुशबू,गोकुल का हार
वृन्दावन की सुगंध, बरसाने का प्यार
मुबारक हो आपको होली का त्यौहार!

उठाकर हाथों में पिचकारी,
कृष्ण जी के रंग से रंग दो दुनिया सारी
होली की हार्दिक शुभकामनाएं

कदम कदम पर खुशियां रहें,
गम से कभी ना हो सामना,
जिंदगी में हर पल खुशियां नसीब हों,
मेरी तरफ से आपको होली की शुभकामना !

सभी रंगों का राज है होली,
मन का उल्लास है होली
जीवन में खुशियां भर देती है,
बस इसीलिए खास है होली
होली की हार्दिक शुभकामनाएं

चारों तरफ वसंत ऋतु की आई है बहार
चली पिचकारी, उड़ा है रंग-बिरंगा गुलाल,
आसमान से बरसे रंग लाल, नीले, हरे, पीले.
आप सभी को हैप्पी होली !

रंगों का ये त्योहार, खुशियों की बहार लाए
मीठी- मीठी गुझिया, जिंदगी में मिठास लाए
होली का ये रंगीन पर्व, सबके लिए उल्लास लाए
होली 2024 की हार्दिक शुभकामनाएं

रंगों का ये त्योहार, खुशियों की बहार लाए
मीठी- मीठी गुझिया, जिंदगी में मिठास लाए
होली का ये रंगीन पर्व, सबके लिए उल्लास लाए

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

दिवाली सिर्फ आतिशबाजी नहीं, लोकजीवन का उत्सव है: देहरी पर लक्ष्मी के पग से लेकर ‘सूप संग दरिद्र बाहर’ तक की अनोखी रस्में

Diwali Traditions: भारत के विभिन्न प्रांतों में दिवाली केवल दीप जलाने तक सीमित नहीं है.…

15 minutes ago

Ayodhya Deepotsav 2026: दो दिन अयोध्या में रहेंगे CM योगी, जानिए पूरा कार्यक्रम

Ayodhya Deepotsav 2026: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 7 और 8 नवंबर को अयोध्या में रहेंगे. दीपोत्सव…

17 minutes ago

योगी सरकार में सरकारी भर्तियों ने पकड़ी रफ्तार, UPSSSC ने जारी किए दो अहम परिणाम

UPSSSC Recruitment 2026: UPSSSC ने बीसीजी तकनीशियन भर्ती के 76 अभ्यर्थियों को अभिलेख परीक्षण के…

34 minutes ago

IND vs NZ 2nd ODI: भारत ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को दी बल्लेबाजी, 47 ओवर का होगा मुकाबला

IND vs NZ 2nd ODI: भारत ने वेलिंगटन में दूसरे वनडे में टॉस जीतकर न्यूजीलैंड…

46 minutes ago

मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा, बोले- भारत के लिए खेलने का गर्व हमेशा रहेगा

Mohammed Shami Retirement: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान…

1 hour ago