लाइफस्टाइल

Bathua : सर्दी में बतुआ खाने के फायदे: सेहत को देता है खास संबल

Bathua : सर्दियों का मौसम अपने साथ कई तरह की सब्जियाँ लेकर आता है, जिनमें बतुआ (Bathua) सबसे पौष्टिक हरी पत्तेदार सब्जी मानी जाती है. देश के ग्रामीण इलाकों से लेकर शहरी बाज़ारों तक, सर्दी के दिनों में बतुआ की मांग बढ़ जाती है. आयुर्वेद भी इसके सेवन को बेहद लाभकारी मानता है. आइए समझते हैं कि ठंड के मौसम में बतुआ क्यों जरूरी है, इसके फायदे क्या हैं और इसे किस तरह खाने से शरीर को अधिक फायदा मिलता है.

Bathua क्या है और सर्दियों में इसकी अहमियत?

बतुआ, जिसे अंग्रेज़ी में Chenopodium कहा जाता है, एक सीजनल हरी सब्जी है जो सिर्फ सर्दियों में ही मिलती है. इसकी पत्तियाँ न सिर्फ स्वाद में खास होती हैं बल्कि पोषण से भरपूर भी होती हैं. इसमें भरपूर मात्रा में आयरन, कैल्शियम, विटामिन A, C, पोटैशियम, मैग्नीशियम और फाइबर पाया जाता है। यही वजह है कि सर्दी में इसे “नेचुरल टॉनिक” माना जाता है.

Bathua पाचन शक्ति को बनाता है मजबूत

सर्दियों में भोजन भारी हो जाता है, ऐसे में कई लोगों को कब्ज और अपच की समस्या होने लगती है.
बतुआ फाइबर से भरपूर होने के कारण आंतों की सफाई करता है और पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है। कब्ज में राहत, भूख बढ़ाता है, गैस और पेट फूलने की समस्या कम करता है.

आयुर्वेद के अनुसार बतुआ पाचन अग्नि को संतुलित करता है और शरीर से विषैले तत्व बाहर निकालने में मदद करता है.

Bathua शरीर को देता है गर्माहट और ऊर्जा

सर्दियों में शरीर का तापमान तेजी से गिरता है, ऐसे में पौष्टिक भोजन बेहद जरूरी होता है. बतुआ शरीर को ऊर्जा देने का काम करता है और प्राकृतिक रूप से गर्माहट प्रदान करता है. इसमें मौजूद विटामिन और मिनरल्स मांसपेशियों और हड्डियों को भी मजबूत बनाते हैं.

प्रतिरक्षा शक्ति (इम्युनिटी) बढ़ाने में मददगार

ठंड के मौसम में सर्दी-जुकाम और संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है. बतुआ में मौजूद विटामिन C और एंटीऑक्सिडेंट इम्युनिटी को बढ़ाते हैं. इसके नियमित सेवन से वायरल इंफेक्शन का खतरा कम होता है, सर्दी-जुकाम जल्दी नहीं होता उर शरीर  को रोगों से लड़ने में सक्षम बनता है.

त्वचा और बालों के लिए वरदान

सर्दियों में ड्राई स्किन एक आम समस्या है. बतुआ में विटामिन A, C और आयरन भरपूर मात्रा में होने के कारण यह त्वचा को नमी देता है और ग्लो बढ़ाता है, स्किन ड्रायनेस कम होती है, चेहरे पर नेचुरल निखार आता है, बाल झड़ने की समस्या में सुधार और बतुआ के पत्तों का रस लगाने से भी त्वचा के कई रोगों में राहत मिलती है.

हड्डियों को बनाता है मजबूत

बतुआ कैल्शियम और मैग्नीशियम का बेहतरीन स्रोत है.
सर्दियों में जोड़ों में दर्द, अकड़न और कमजोरी की समस्या अक्सर बढ़ जाती है. बतुआ का सेवन इन समस्याओं को कम करता है और हड्डियों को मजबूती देता है. यह बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष रूप से फायदेमंद है.

खून की कमी दूर करने में सहायक

बतुआ आयरन का प्राकृतिक स्रोत है, इसलिए यह एनीमिया यानी खून की कमी से जूझ रहे लोगों के लिए बहुत लाभकारी है.
नियमित सेवन से हीमोग्लोबिन बढ़ता है,  शरीर में खून का संचार सुधरता है, थकान और कमजोरी दूर होती है.

वजन नियंत्रित रखने में मदद करता है

सर्दियों में अक्सर लोग ज्यादा खाना खा लेते हैं जिससे वजन बढ़ जाता है. बतुआ कम कैलोरी और हाई फाइबर वाली सब्जी है.
यह पेट को लंबे समय तक भरा रखती है और अनहेल्दी स्नैक्स खाने की आदत कम करती है. इसका साग, पराठा या सूप वजन घटाने वाले लोगों के लिए भी अच्छा विकल्प है.

Bathua लीवर की सेहत सुधारता है

आयुर्वेद के अनुसार बतुआ शरीर में जमा विषाक्त पदार्थों को निकालता है और लीवर को साफ करता है.
बतुआ के नियमित सेवन से लीवर की कार्यक्षमता बढ़ती है, फैटी लीवर की समस्या में राहत और शरीर में जमा टॉक्सिन बाहर निकलते हैं.

Bathua खाने के बेहतर तरीके

बतुआ का साग सबसे लोकप्रिय विकल्प माना जाता है, यह बाजरे या मक्के की रोटी के साथ बेहद लाभकारी है, बतुआ का पराठा सर्दियों की सुबह के लिए ऊर्जा से भरा नाश्ता होता है। बतुआ का रायता  पाचन के लिए बेहद फायदेमंद है. बतुआ का सूप ठंड में शरीर को गर्म रखता है. बतुआ का जूस: डिटॉक्स के लिए उपयोगी.

किसे नहीं खाना चाहिए?

किडनी स्टोन (पथरी) वाले लोग इसे सीमित मात्रा में खाएं, क्योंकि इसमें ऑक्सलेट्स होते हैं. गर्भवती महिलाएं खाने से पहले डॉक्टर से सलाह लें. अधिक मात्रा में नहीं खाएं, वरना पेट दर्द या गैस की समस्या हो सकती है. सर्दियों में बतुआ सेहत का खजाना साबित होता है. पाचन से लेकर इम्युनिटी, हड्डियों से लेकर त्वचा तक शरीर के लगभग हर हिस्से को यह लाभ पहुंचाता है. सर्दियों की टोकरी में बतुआ को जरूर शामिल करें और प्राकृतिक तरीके से अपनी सेहत को मजबूत बनाएं.

भारत एक्सप्रेस 

सुशील कुमार तिवारी

Recent Posts

कोहली का धमाका, गेंदबाजों का कमाल; न्यूजीलैंड पर भारत की आसान जीत

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज की.…

9 minutes ago

ईरान में सत्ता बदलने निकले थे ट्रंप-नेतन्याहू, अब अपनी ही कुर्सी बचाने की चुनौती!

ईरान में सत्ता बदलने की ट्रंप और नेतन्याहू की कोशिश क्यों नाकाम हुई? खामेनेई के…

34 minutes ago

राहुल गांधी बारूद खत्म..! सीएम योगी आदित्यनाथ किस से कहा अखिलेश बबुआ को समझाओ?

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा को…

58 minutes ago

लोकेशन के आधार पर टैक्स तय नहीं हो सकता, बेंगलुरु फाइव-स्टार होटल पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने बेंगलुरु के फाइव-स्टार होटलों पर समान प्रॉपर्टी टैक्स व्यवस्था को बरकरार रखा…

1 hour ago

सोने की शॉपिंग का नया ठिकाना पाकिस्तान? जानें भारत लाने के कड़े नियम और भाव में अंतर

Gold Price in Pakistan: पड़ोसी देश पाकिस्तान में सोना भारत के मुकाबले करीब 20,000 रुपए…

1 hour ago

वकीलों को धमकी देने के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट 6 नवंबर को करेगा सुनवाई

दिल्ली हाईकोर्ट वकीलों को धमकी देने और पुलिस प्रदर्शन के मामले में एसीपी मनस्वी वशिष्ठ…

1 hour ago