लाइफस्टाइल

क्या आप जानते हैं आपका लिवर ठीक है या नहीं? जानें और अच्छे लिवर के लिए अपनाएं ये उपाय

Fatty Liver: अक्सर कई लोगों के लिवर और आस-पास के हिस्से में सूजन आ जाती है. ऐसा लिवर की कोशिकाओं में फैट जमा होने के कारण होता है. लिवर में सूजन की समस्या को फैटी लिवर कहा जाता है. फैटी लीवर की समस्या खराब खान-पान और लाइफस्टाइल में बदलाव के कारण होती है. फैटी लिवर के कारण पेट में दर्द, भूख न लगना, पैरों में सूजन, थकान और कमजोरी जैसे लक्षण देखने को मिलते हैं. अगर आप फैटी लिवर की समस्या से जूझ रहे हैं तो इन आयुर्वेदिक नुस्खों से काफी हद तक राहत पा सकते हैं.

एलोवेरा (Fatty Liver)

एलोवेरा से स्किन और बालों को होने वाले फायदे के बारे में तो आप जानते ही हैं, लेकिन आपको बता दें कि रोजाना थोड़ी मात्रा में एलोवेरा का सेवन करने से लीवर की कार्यक्षमता भी सुधरती है. इससे लीवर में जमी गंदगी बाहर निकल जाती है. सुबह खाली पेट आधा गिलास एलोवेरा जूस पिएं.

आंवला (Fatty Liver)

आंवला भी फैटी लीवर जैसी समस्या को ठीक करने में काफी मदद करता है. इसमें विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. जो पाचन में सुधार करने और शरीर में मौजूद टॉक्सिंस को बाहर निकालने में मदद करता है. नियमित रूप से आँवला जूस का सेवन करने से लीवर की सफाई होती है और फैटी लीवर की समस्या से छुटकारा मिल सकता है.

यह भी पढ़ें : ऐसे करें अपनी घमौरियों को दूर? इन घरेलू नुस्खों से मिलेगा आराम

गिलोय (Fatty Liver)

गिलोय सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं माना जाता है. आयुर्वेद में इसका इस्तेमाल कई बीमारियों के इलाज के लिए किया जाता है. इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाई जाती है, जो इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करते हैं. यह लीवर को स्वस्थ रखने के लिए भी लाभकारी होता है. गिलोय का सेवन करने से फैटी लीवर की समस्या में काफी लाभ हो सकता है. इसके लिए आप रोज सुबह खाली पेट एक गिलास पानी में एक चम्मच गिलोय का जूस और शहद मिलाकर पीएं, काफी असर देखने को मिलेगा.

Uma Sharma

Recent Posts

उपचुनाव परिणाम पर पीएम मोदी ने जताया आभार: बोले— सुशासन पर जनता का अटूट भरोसा; एनडीए को मिली नई ताकत

PM Modi reaction bypoll election results: असम, बंगाल और पुडुचेरी उपचुनाव नतीजों पर पीएम मोदी…

2 hours ago

‘रोका तो भी नहीं रुकेंगे…’ पिंकी चौधरी का जंतर-मंतर पर शक्ति प्रदर्शन का ऐलान, कहा- कॉकरोचों को सबक सिखाएंगे

PINKY CHAUDHARY JANTAR MANTAR PROTEST: हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी ने राजधानी…

2 hours ago

‘पप्पू’ कब सुधरेंगे? दिल्ली के CP में DU के छात्रों ने राहुल गांधी को जमकर धोया

DU Students On Rahul Gandhi: क्या राहुल गांधी की 'वोट चोरी' वाली दलील पर अब…

2 hours ago

न कैश का झंझट, न MDR का डर; क्या है RBI से मिला UPI का विकल्प?

RBI e Rupee vs UPI: 15 अक्टूबर से UPI पर MDR के दबाव से परेशान…

2 hours ago