लाइफस्टाइल

क्या समय से पहले सफेद हुए बाल दोबारा हो सकते हैं काले? इन तरीकों से मिलेगी मदद

White Hair Solution: बालों का सफेद होना नॉर्मल बात है, लेकिन जब यह समय से पहले होने लगे तो इंसान कम उम्र में भी बूढ़ा दिखने लगता है. ये देखते हुए इंसान के मन में सवाल आता है कि क्या सफेद बाल हमेशा के लिए काले हो सकते हैं? इसका कोई सटीक इलाज तो नहीं है, लेकिन आप कुछ घरेलू उपाय आजमाकर फर्क देख सकते हैं. आजकल खराब लाइफस्टाइल, ग़लत खान-पान, तनाव और अन्य समस्याएं न केवल हमारे पूरी स्वास्थ्य बल्कि हमारे बालों को भी प्रभावित करती हैं.

आजकल हवा और पानी इतना खराब है कि ज्यादातर लोगों के बाल धीरे-धीरे अपनी चमक खो देते हैं. इससे न सिर्फ बाल रूखे और बेजान दिखने लगते हैं, बल्कि समय से पहले सफेद भी होने लगते हैं. कम उम्र में बूढ़ा दिखने से ऐसा लगता है जैसे आपकी पूरी शक्ल ही बर्बाद हो गई है. आज यह सवाल बना हुआ है कि क्या समय से पहले सफेद हुए बाल दोबारा काले हो सकते हैं. इसका कोई सबूत कहीं नहीं मिला है, लेकिन कोशिश करने में कोई बुराई नहीं है.

बाल सफ़ेद होने की वजह (White Hair Solution)

वैसे सबसे पहले आपको यह जानना होगा कि क्या आपके बाल किसी मेडिकल समस्या के कारण सफेद तो नहीं हो रहे हैं. इसलिए डॉक्टर या एक्सपर्ट से सलाह लें क्योंकि यह पोषक तत्वों की कमी के कारण भी हो सकता है.

आंवला है बेस्ट

आप अपने बालों को नेचुरल रूप से काला करने या समय से पहले सफेद होने से बचाने के लिए आंवले का उपयोग कर सकते हैं. विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर आंवले को पीस लें, फिर इसे बालों में लगाएं. हालांकि आप इसे खाकर भी अपने बालों की केयर भी कर सकते हैं. वैसे आप आंवले के गर्म पानी लगाकर भी अपने बालों को दोबारा काला कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें : ICMR New Guidelines: पैकेज्ड फूड्स और ड्रिंक्स लेने से पहले जान लीजिए कि उसमें शुगर कितना है? वरना सेहत को होगा खतरा

काली चाय का नुस्खा (White Hair Solution)

चाय से भी बालों का इलाज किया जा सकता है, यही कारण है कि इसका यूज प्रोडक्ट्स में किया जाता है. आपको चाय का पानी में उबालना है और जब यह ठंडा हो जाए तो इसे अपने बालों में लगाएं. ऐसा हफ्ते में दो बार करें और फर्क देखें.

Uma Sharma

Recent Posts

खालिस्तान नेशनल आर्मी के नाम से आई धमकी, मुंबई मेयर ऑफिस से लेकर सुपरस्टार तक बढ़ाई गई सुरक्षा

Mumbai mayor bomb threat: मुंबई की मेयर रितु तावड़े को एक धमकी भरा ईमेल मिला…

23 minutes ago

ट्रक की टक्कर, लहूलुहान ड्राइवर… और फिर सड़क पर शुरू हो गया ‘टमाटर लूट’ का खेल

Jabalpur News: छिंदवाड़ा से कटनी जा रहे टमाटर से लदे पिकअप वाहन को जबलपुर में…

39 minutes ago

म्यांमार ट्रेनिंग कैंप मामला: अमेरिकी नागरिक मैथ्यू वकिंडाइक अमेरिका से लौटकर राऊज एवेन्यु कोर्ट में पेश, इमिग्रेशन एक्ट से बरी

म्यांमार ट्रेनिंग कैंप मामले में आरोपी अमेरिकी नागरिक मैथ्यू आरोन वकिंडाइक अमेरिका से लौटने के…

46 minutes ago

आखिर क्यों भड़का पेशेंट? मेडिकल जांच के दौरान महिला डॉक्टर को जड़ा थप्पड़, VIDEO वायरल

Maharashtra woman doctor slap video: महाराष्ट्र के वर्धा में मेडिकल जांच के दौरान एक आरोपी…

48 minutes ago

फर्जी NRI हाउसिंग लोन मामले में ED की दिल्ली-एनसीआर, चंडीगढ़ और बेंगलुरु में 13 ठिकानों पर छापेमारी

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए एनआरआई के नाम पर हाउसिंग लोन लेने…

51 minutes ago

कैंसर मरीजों को बड़ी राहत: सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया MRP पर 30% ट्रेड मार्जिन का प्रस्ताव

केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर गैर-अनुसूचित कैंसर दवाओं पर ट्रेड मार्जिन…

55 minutes ago