सलमान खान. (फोटो: IANS)
Salman Khan: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान पर फिर से बड़ा हमला करने की साजिश का पर्दाफाश हुआ है. नवी मुंबई से इस संबंध में लॉरेंस विश्नोई गैंग के 4 सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपियों की पहचान धनंजय उर्फ अजय कश्यप, गौरव भाटिया उर्फ नाहवी, वासपी खान उर्फ वसीम चिकना और रिजवान खान उर्फ जावेद खान के रूप में हुई है.
नवी मुंबई पुलिस ने मीडिया को बताया कि आरोपी सलमान खान की कार को छलनी करने की साजिश रच रहे थे. वे पनवेल में सलमान खान की कार को निशाना बनाने की फिराक में थे. इसे लेकर पाकिस्तान से सप्लायर के जरिये हथियार मंगवाने का भी पता चला है.
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स ने दावा किया गया है कि आरोपियों को सलमान खान पर Ak-47 सहित कई अन्य हथियारों से फायरिंग करने का आदेश मिला था. आरोपियों ने इसके लिए उनके फार्म हाउस के साथ ही उनसे संबंधित तमाम जगहों की रेकी की थी. पुलिस को साजिश से संबंधित कई वीडियो आरोपियों के मोबाइल से मिले हैं.
ये भी पढ़ें: संजय दत्त ने मां नरगिस की 92वीं बर्थ एनिवर्सरी पर शेयर किया भावुक पोस्ट, देख आप भी हो जाएंगे इमोशनल
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया है कि अजय कश्यप पाकिस्तान में डोगा नामक एक व्यक्ति के संपर्क में था, जो एम-16, एके-47 और एम-92 खरीदने के लिए काम करता है. बता दें कि इस मामले में पुलिस अब तक लॉरेंस बिश्नोई, अनमोल बिश्नोई, गोल्डी बराड़, संपत नेहरा सहित 17 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चुकी है.
बता दें कि बीते 14 अप्रैल को सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट पर फायरिंग हुई थी. दो बाइक सवारों ने पांच राउंड फायरिंग की थी. इस दौरान सलमान अपने घर पर ही थे. इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था. सलमान को मारने के लिए लॉरेंस बिश्नोई-गोल्डी बराड़ गैंग ने धमकी दी थी. घटना के बाद ही सलमान के घर के बाहर सुरक्षा और भी कड़ी कर दी गई है.
-भारत एक्सप्रेस
Amit Shah Tribute: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और भाजपा…
Chandigarh News: चंडीगढ़ में आयोजित सात दिवसीय श्री भागवत कथा के समापन पर पंजाबी गायक…
WhatsApp SIM Binding Rule: केंद्र सरकार ने साइबर धोखाधड़ी और मोबाइल नंबरों के दुरुपयोग को…
Mumbai mayor bomb threat: मुंबई की मेयर रितु तावड़े को एक धमकी भरा ईमेल मिला…
Jabalpur News: छिंदवाड़ा से कटनी जा रहे टमाटर से लदे पिकअप वाहन को जबलपुर में…
म्यांमार ट्रेनिंग कैंप मामले में आरोपी अमेरिकी नागरिक मैथ्यू आरोन वकिंडाइक अमेरिका से लौटने के…