Benefits Of Eating Cucumber
Benefits Of Eating Cucumber: गर्मियां शुरू हो चुकी हैं और इस मौसम में लोग पानी से भरपूर फूड्स खाना पसंद करते हैं, ताकि शरीर में पानी की कमी न हो. खीरे को गर्मियों में सबसे ज्यादा खाए जाने वाले फूड्स में से एक माना जाता है. कोई इसे सलाद में खाता है तो कोई इसे रायते में डालकर इसका मजा लेता है. कई लोग खीरे की सब्जी बनाते हैं, तो कुछ इसे नाश्ते के तौर पर इसे खाना पसंद करते हैं. गर्मियों में खीरा बहुत ही लाजवाब चीज है. यह न केवल खाने में स्वादिष्ट है, बल्कि इसके अनगिनत स्वास्थ्य लाभ भी हैं. आइए हम आपको बताते है खीरा खाने के फायदे।
खीरा में भरपूर मात्रा में पानी उपलब्ध होने के साथ ही इसमें इलेक्ट्रोलाइट भी होता है, जो गर्मी में शरीर को डिहाइड्रेशन होने से बचाता है. स्वस्थ आंत को बनाए रखने, कब्ज को रोकने और स्वस्थ पाचन तंत्र के लिए हाइड्रेट रहना आवश्यक होता है.
खीरा में उच्च स्तर के कड़वे स्वाद वाले पोषक तत्व होते हैं, जिन्हें कुकुर्बिटासिन कहा जाता है. इंटरनेशनल जर्नल ऑफ हेल्थ सर्विसेज में एक लेख के अनुसार कुकुर्बिटासिन कैंसर कोशिकाओं को उत्पन्न करने से रोक कर कैंसर न होने में मदद करता है.
यह भी पढ़ें : क्या आपको भी पसंद है रम प्लम केक? तो आज ही घर पर ट्राई करें इसकी रेसिपी, मिलेगी खूब तारीफ
डायबिटीज को कंट्रोल करने और रोकने में खीरा अहम भूमिका निभाता है. इसमें ऐसे पदार्थ होते हैं जो ब्लड शुगर को कम करता है. इसमें ऐसे भी पदार्थ होते हैं, जो डायबिटीज को कम करता है. एक अध्ययन के अनुसार खीरे के छिलके को खाने से चूहों में डायबिटीज के लक्षण कम पाए गए हैं. यह खीरा के एंटीऑक्सीडेंट गुण का कारण हो सकता है.
खीरा में पाए जाने वाले पौषक तत्व त्वचा को स्वस्थ बनाए रखने का काम करता है. इसके रास्ते में औषधीय गुण पाए जाते हैं, जो चेहरे के दाग-धब्बे को दूर करता है. इसके साथ ही हाथ-पैर की फटी त्वचा को कोमल और हेल्दी बनाए रखता है.
सुप्रीम कोर्ट ने बेंगलुरु के फाइव-स्टार होटलों पर समान प्रॉपर्टी टैक्स व्यवस्था को बरकरार रखा…
Gold Price in Pakistan: पड़ोसी देश पाकिस्तान में सोना भारत के मुकाबले करीब 20,000 रुपए…
दिल्ली हाईकोर्ट वकीलों को धमकी देने और पुलिस प्रदर्शन के मामले में एसीपी मनस्वी वशिष्ठ…
Agnipath Scheme Update: भारतीय सशस्त्र बलों में 'अग्निपथ योजना' के तहत सेवा दे रहे अग्निवीरों…
सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों को कानूनी छूट देने वाले कानून…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को फोन…