खेल

लखनऊ सुपर जायंट्स में शामिल हुए मैट हेनरी, फ्रेंचाइजी ने बेस प्राइस 1.25 करोड़ रुपये में डेविड विली के रिप्लेसमेंट के तौर पर जोड़ा

Matt Henery: न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मैट हेनरी ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के लिए लखनऊ सुपर जॉयंट्स के साथ अपना कॉन्ट्रैक्ट किया है. इंग्लैंड के ऑलराउंडर डेविड विली के रिप्लेसमेंट के तौर पर हेनरी को अपनी टीम में शामिल किया गया है. विली निजी कारणों के चलते टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया था. हेनरी अपनी बेस प्राइस 1.25 करोड़ रुपये में लखनऊ टीम के साथ जुड़े हैं.

पंजाब किंग्स और चेन्नई का हिस्सा रह चुके हैं हेनरी

मैट हेनरी आईपीएल में लखनऊ से पहले पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा रह चुके हैं. आईपीएल में वह अब तक दो मैच खेले हैं. दोनों मैच उन्हेंने साल 2017 में पंजाब किंग्स के लिए खेले थे. आईपीएल में उनके नाम एक विकेट दर्ज है.

आईपीएल में लखनऊ का प्रदर्शन

आईपीएल के 17वें सीजन में अब तक लखनऊ सुपर जायंट्स ने एक मैच खेले हैं. जिसमें उसे 20 रन से हार का सामना करना पड़ा था. ये मैच राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेला गया था. अब आज इस सीजन का दूसरा मुकाबला पंजाब किंग्स के खिलाफ खेला जाएगा.

मैट हेनरी का इंटरनेशनल करियर

मैट हेनरी ने अब तक 25 टेस्ट मैच खेले हैं. जिसमें उनके नाम 95 विकेट दर्ज है. वहीं उनके नाम इस फॉर्मेट में 600 रन भी दर्ज है. जबकि, हेनरी ने 82 वनडे मैच भी खेले हैं. जिसमें 141 विकेट चटकाए हैं. 17 टी20 मैच में मैट हेनरी के नाम 20 विकेट दर्ज है.

ये भी पढ़ें-

IPL 2024, LSG vs PBKS: पंजाब किंग्स से घरेलू मैदान पर भिड़ेंगी लखनऊ सुपर जायंट्स, जानें संभावित प्लेइंग इलेवन

RCB vs KKR: केकेआर ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, आरसीबी पहले करेगी बल्लेबाजी, देखिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11

RCB vs KKR: विराट कोहली की तूफानी पारी, केकेआर के खिलाफ बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IPL 2024, RCB vs KKR: विराट कोहली की तूफानी पारी गई बेकार, RCB के घर में कोलकाता नाइट राइडर्स की शानदार जीत

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

प्रेस की आजादी का आर्थिक मॉडल, रामनाथ गोयनका ने बिना विज्ञापन झुकाए कैसे बचाई मीडिया की साख?

रामनाथ गोयनका भारतीय पत्रकारिता के उन चुनिंदा नामों में हैं, जिन्होंने प्रेस की आजादी को…

2 minutes ago

बिहार MLC चुनाव: नीरज कुमार के नामांकन पर एनडीए का भरोसा, उपेंद्र कुशवाहा ने कहा- जीत हमारी होगी

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जनता दल यूनाइटेड के उम्मीदवार नीरज कुमार ने अपना नामांकन…

15 minutes ago

मणिपुर यौन हिंसा मामला में सुप्रीम कोर्ट ने दिए ट्रायल में तेजी लाने के निर्देश

मणिपुर यौन हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट और CBI को पीड़ित गवाहों…

42 minutes ago

जब ‘शेषन’ से कांपते थे नेता… लिंगदोह की तकरार और अब ज्ञानेश कुमार के दौर की चुनौतियां, जानिए कैसे बदला चुनाव आयोग?

भारत के लोकतंत्र में मुख्य चुनाव आयुक्त का पद हमेशा से विशेष महत्व रखता रहा…

48 minutes ago

पीएम मोदी पर टिप्पणी मामले में पवन खेड़ा की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने टाली सुनवाई

PM मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की एफआईआर रद्द करने…

1 hour ago

पत्नी से नाराज पति ने मायके के बाहर 3 स्कूटियों में लगाई आग, CCTV वीडियो हुआ वायरल

Prayagraj Scooter Fire: प्रयागराज में पत्नी से विवाद के बाद एक युवक ने कथित तौर…

1 hour ago