गैजेट्स पर निर्भरता, अव्यवस्थित दिनचर्या, अनियमित खानपान व्यक्ति को शारीरिक के साथ ही मानसिक रूप से भी बीमार करते जा रहे हैं. ऐसे में तनाव, चिंता, एंग्जाइटी जैसी मानसिक समस्याएं आम बन चुकी हैं. नेशनल हेल्थ मिशन लोगों को तनाव से मुक्ति और मानसिक शांति के लिए गहरी सांस या डीप ब्रीदिंग का अभ्यास करने की सलाह देता है.
गहरी सांस या डीप ब्रिदिंग एक आसान और प्राकृतिक तरीका है, जिसे रोजाना सिर्फ 5 मिनट करके आप पूरे दिन सुकून और एनर्जी से भरपूर रह सकते हैं. डीप ब्रीदिंग से मानसिक समस्याओं को आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है. रोजाना इस आदत को अपनाने से नींद बेहतर होती है, मूड पॉजिटिव रहता है और एनर्जी लेवल बढ़ता है.
नियमित गहरी सांस से ब्लड प्रेशर संतुलित रहता है, मांसपेशियों में तनाव कम होता है और तन-मन दोनों सेहतमंद बने रहते हैं. एनएचएम के अनुसार, गहरी सांस लेना सिर्फ सांस की क्रिया नहीं, बल्कि दिमाग को शांत करने का सबसे आसान और प्रभावी तरीका है. गहरी सांस लेने से मन शांत होता है, एकाग्रता बढ़ती है और हृदय की धड़कन संतुलित रहती है.
यह तनाव, चिंता और घबराहट को कम करता है. सुबह उठते ही 5 मिनट का यह अभ्यास पूरे दिन के तनाव से बचाव करता है. यह मानसिक स्वास्थ्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण और कारगर है. धीमी-गहरी सांस शरीर में ऑक्सीजन की सप्लाई बेहतर करती है, जिससे शरीर और दिमाग दोनों स्वस्थ रहते हैं. खास बात है कि यह अभ्यास घर पर, ऑफिस में, या सफर के दौरान कहीं भी, कभी भी किया जा सकता है.
हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार, इसके लिए बैठकर नाक से धीरे-धीरे गहरी सांस लें, पेट को फुलाएं (पेट की सांस), फिर मुंह से धीरे-धीरे सांस छोड़ें. सांस लेते समय 4 तक गिनें, रोकें और छोड़ते समय 6-8 तक गिनें. इससे पैरासिम्पैथेटिक नर्वस सिस्टम सक्रिय होता है, जो शरीर को रिलैक्स मोड में ले जाता है.
ये भी पढ़ें- Propose Day 2026: आज कह दें दिल की बात! इन 10 चुनिंदा शायरियों और संदेशों के साथ अपने क्रश को करें प्रपोज
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
JEDDAH TOWER RECORD SPEED: सऊदी अरब के जेद्दा शहर में निर्माणाधीन 'जेद्दाह टॉवर' (पूर्व में…
1965 के भारत-पाक युद्ध में डोगरई की जंग के हीरो और महावीर चक्र विजेता मेजर…
ब्रिटेन की 20 साल की जेस बर्किनशॉ ने कॉम्प्लेक्स रीजनल पेन सिंड्रोम (CRPS) नाम की…
Imran Khan Sisters Arrest: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की तीनों बहनों को सुरक्षा…
शिवसेना (UBT) नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनसे किया अपना…
Babar Azam Captaincy Controversy: वसीम अकरम ने बाबर आजम की कप्तानी पर सवाल उठाते हुए…