Bharat Express DD Free Dish

Propose Day 2026: आज कह दें दिल की बात! इन 10 चुनिंदा शायरियों और संदेशों के साथ अपने क्रश को करें प्रपोज

प्यार के हफ्ते का दूसरा दिन यानी प्रपोज डे आ चुका है. अगर आप अपने पार्टनर या क्रश को प्रपोज करने के लिए सही शब्दों की तलाश में हैं, तो ये 10 दिल छू लेने वाली शायरियां और मैसेज आपका काम आसान बना देंगे.

Propose Day 2026, Valentine Week 2026

Propose Day 2026: प्यार एक ऐसा एहसास है जो हमारी दुनिया बदल देता है. कभी-कभी हमें कोई इतना प्यारा लगने लगता है कि हम बस यही चाहते हैं कि पूरी उम्र उन्हीं के साथ बीते. अब साल का वो समय आ गया है जब आप अपनी ये फीलिंग्स उनसे शेयर कर सकते हैं. 7 फरवरी को ‘रोज डे’ तो निकल गया, और आज 8 फरवरी यानी ‘Propose Day 2026‘ है.

अगर आप भी किसी को चुपके-चुपके पसंद करते हैं, तो आज का दिन हाथ से जाने मत दीजिए. यह बताने के लिए कि वो आपकी लाइफ में क्या मायने रखते हैं, आपको कोई भारी-भरकम शब्दों की जरूरत नहीं है. बस ये छोटी और प्यारी लाइनें ही काफी हैं.

दिल छू लेने वाली शायरियां और मैसेज (Propose Day 2026)

  1. कसूर तो इन निगाहों का है, जो चुपके से दीदार कर बैठीं, हमने तो खामोश रहने की ठानी थी, पर जुबां इज़हार कर बैठी. Happy Propose Day!
  2. मुझे नहीं पता कि मेरी जिंदगी की कहानी क्या होगी, पर मैं इतना जानता हूं कि उसमें तुम्हारा साथ होना सबसे खूबसूरत हिस्सा होगा. क्या तुम मेरा साथ दोगे?
  3. रब से आप जैसे यार को मांगा है, दिल की धड़कन में बस आपको ही बसाया है. न जाने कब तक हम छुपाते रहेंगे, आज हिम्मत करके आपको प्रपोज करने का दिन आया है.
  4. सिर्फ तुम ही वो इंसान हो जिसके साथ मैं अपनी पूरी जिंदगी के सपने देखता हूं. क्या तुम उन सपनों को हकीकत में बदलोगी?
  5. तलाश करूं तो कोई मिल ही जाएगा, मगर तुम्हारी तरह मुझे कौन चाहेगा. माना कि हम जताते नहीं, पर प्यार तुमसे बहुत करते हैं.
  6. तेरी मुस्कुराहट मेरी कमजोरी है, और तुम्हारी खुशी मेरी जरूरत. आज बस इतना कहना है कि- आई लव यू!
  7. बनकर तेरा साया तुम्हारा साथ निभाऊंगा, तू जहां भी जाएगी मैं वहीं आऊंगा. अंधेरे में तो साया भी साथ छोड़ देता है, पर मैं अंधेरे में भी तुम्हारा हाथ थामूंगा.
  8. दुनिया के लिए तुम शायद सिर्फ एक इंसान हो, पर मेरे लिए तुम मेरी पूरी दुनिया हो. क्या तुम हमेशा के लिए मेरी दुनिया बनोगी?
  9. दोस्त तो हम बहुत अच्छे हैं ही, पर क्या हम इस रिश्ते को एक कदम और आगे ले जा सकते हैं? मैं अपनी पूरी लाइफ तुम्हारे साथ बिताना चाहता हूं.
  10. न मैं तुम्हें खोना चाहता हूं, न तुम्हारी यादों में रोना चाहता हूं. जब तक इस शरीर में जान है, मैं बस तुम्हारे साथ होना चाहता हूं.

ये भी पढ़ें- एक गुलाब, मैसेज हजार! रोज डे पर जान लीजिए किस रंग का क्या होता है मतलब?

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read