Tips To Keep Bananas Fresh: केला एक ऐसा फल है, जिसे हर कोई खाना पसंद करता है. काफी सस्ता होने के कारण इसे लोग खूब खरीदते हैं. यह फल कई तरह के पौष्टिक गुणों से भरपूर होता है. इसमें पोटैशियम, डाइटरी फाइबर, आयरन, मैग्नीशियम, विटामिन सी, बी6, कार्बोहाइड्रेट्स आदि होते हैं, जो सेहत के लिए बेहद जरूर न्यूट्रिएंट्स हैं. केला खाने से शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है. लेकिन अक्सर यह समस्या आती है कि केले बाजार से लाने के बाद जल्दी ही पक जाते हैं और गल जाते हैं. तो ऐसे में आइए जानते हैं फूड एक्सपर्ट्स द्वारा दी गई 3 सीक्रेट टिप्स जो केले को ताजा रखने में मदद करेंगी.
1. केलों को अलग-अलग रखें: फ़ूड एक्सपर्ट कहते हैं कि केले के तने को फॉइल पेपर से ढकने के बजाय, सभी केलों को अलग-अलग करके एक-एक केले को कवर करके स्टोर करें. ऐसे में केले ज्यादा लंबे समय तक ताजे रहेंग
2. अलग-अलग केले चुनें: एक फूड एक्सपर्ट ने अपने अनुभव के जरिए बताया कि बाजार से केले खरीदते वक्त वे कभी भी पूरे 1 केले का गुच्छा नहीं खरीदते थे. वे हमेशा अलग रखे केलों में से 1-1 केला चुनकर खरीदते थे. इसके पीछे उन्होंने कारण दिया कि इस तरीके से केले खरीदने पर हम अलग-अलग ऐसे केले खरीद सकते हैं जिनमें कुछ हम पहले 2 दिन में खा सकते हैं, तब तक बाकी केले जो थोड़े कच्चे हैं, वे भी पक जाएंगे.
3. केलों को ठीक से स्टोर करें: केले को रूम टेम्परेचर पर किसी बाउल में उल्टा करके रखें. अगर केले ज्यादा पके नहीं हैं, तो उन्हें लटका कर रखना ज्यादा सही रहेगा. वहीं आपको बता दें कि प्लास्टिक बैग में केले को स्टोर न करें.
यह भी पढ़ें : जानलेवा हो सकती है अकेलेपन की स्थिति, शरीर पर डालता है नकारात्मक प्रभाव, जानिए क्या करें क्या न करें
– केले को कभी भी सीधा फ्रीज में न रखें.
– केले को 2 दिन किचन में रखें, फिर फ्रीज में स्टोर करें.
– केले को उल्टा करके रखें ताकि वे जल्दी न पकें.
Man Jumps Into Drain: नोएडा मेट्रो के सेक्टर 81 स्टेशन के पास एक शख्स गंदे…
EPFO जल्द UPI के जरिए सीधे EPF बैलेंस से पैसे निकालने की सुविधा शुरू कर…
Nana Patekar Death: दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर अब हमारे बीच नहीं रहे. 75 साल…
8 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन प्रदोष व्रत पर पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र और शुक्ल योग का…
8 अक्टूबर 2026 को आश्विन कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि रात 10:17 बजे तक रहेगी.…
Pitru Paksha Panchang: 8 अक्टूबर 2026, गुरुवार को पितृ पक्ष के अंतर्गत आश्विन मास की…