Follow These Cooking Tips
Follow These Cooking Tips: अक्सर लोग कहते हैं कि खाना पकाना एक कला है और इस कला में बहुत कम लोग माहिर होते हैं। खाना तो हर कोई बनाता है, लेकिन बहुत कम लोगों के हाथों में जायका होता है। वो कुछ भी बना दें, खाने में बहुत स्वाद होता है। आपने अक्सर देखा होगा कि लोग घर पर एक ही सामग्री से खाना बनाते हैं, लेकिन स्वाद बिल्कुल अलग-अलग होता है। यह सब खाना पकाने के तरीकों और खाना पकाने के लिए आपके द्वारा उपयोग की जाने वाली ट्रिक्स पर निर्भर करता है। आइए हम आपको बताते हैं कुछ ऐसे टिप्स के बारे में जिसे आप अपने किचन में अप्लाई कर सकते हैं।
जल्दबाजी में अगर कूकर में चावल या पुलाव बनाना पड़ता है तो कई बार चावल स्टिकी हो जाती हैं। चावल की स्टिकनेस को दूर करने के लिए कुकर का ढक्कन बंद करने से पहले उसमें दो चम्मच घी या तेल डाल दें। ये चावल को चिपकने नहीं देगा। और पुलाव खिले-खिले बनेंगे।
चाय के साथ कुरकुरे पकौड़े का स्वाद और भी बढ़ जाता है। पकौड़े को कुरकुरे बनाने के लिए उसके घोल में थोड़ा सा गर्म तेल मिला दें। इससे यह बेहद टेस्टी बनते हैं। पकौड़े सर्व करते समय आप इस पर चाट मसाला भी छिड़क सकते हैं। ये खाने में काफी टेस्टी और क्रिस्पी लगेगा।
पूरी को खस्ता और कुरकुरी बनानी हैं तो आटा गूंथते समय दो चम्मच सूजी डाल दें। इससे पूरियां कुरकुरी बनेगी और खाने में टेस्टी भी लगेगा।
नूडल या पास्ता को उबालने के तुरंत बाद उन्हें ठंडे पानी में रख दे। इससे वे आपस में चिपकेंगे नहीं और खिली-खिली रहेंगे.
France Protest: फ्रांस में छात्र प्रदर्शन के दौरान 'बिस्मिल्लाह' लिखे पोस्टरों ने विवाद खड़ा कर…
भारत 26 और 27 अक्टूबर को 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच की मेजबानी करेगा. नई दिल्ली…
महाराष्ट्र में गरीब महिलाओं को लालच देकर अवैध अंडाणु दान कराने वाले रैकेट पर ED…
चुनाव आयोग की स्वतंत्रता, पारदर्शिता और EVM-VVPAT प्रक्रियाओं में सुधार को लेकर सुप्रीम कोर्ट में…
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह को…
Raihan Vadra Bikaner House Controversy: दिल्ली के बीकानेर हाउस में रेहान वाड्रा की फोटो प्रदर्शनी…