देश

पीएम मोदी ने काशी में रविदास की प्रतिमा का किया अनावरण, बोले- INDIA के लोगों ने योजनाओं का मजाक बनाया

PM Modi Sant Ravidas mandir Varanasi Visit Update: पीएम मोदी के वाराणसी दौरे का आज दूसरा दिन है. पीएम योगी ने आज सुबह बीएचयू कैंपस में सांसद ज्ञान प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को सम्मानित किया. इसके बाद वहां उपस्थित विद्वानों और छात्रों से संवाद किया.

बीएचयू कैंपस में संबोधित करने के बाद पीएम मोदी वाराणसी में संत रविदास मंदिर पहुंचे. यहां उन्होंने मंदिर में पूजा अर्चना की और प्रसाद के तौर पर हलवा ग्रहण किया. इसके बाद पीएम मोदी ने वहां मौजूद वहां रैदासियों को संबोधित किया. पीएम ने कहा कि मैं आप सभी का रविदास की भूमि पर स्वागत करता हूं. आप पंजाब से इतनी दूर बनारस आते हैं तो हमारा बनारस मिनी पंजाब लगने लगता है. पीएम ने कहा कि गुरु के जन्म दिवस पर आपकी सेवा करना किसी सौभाग्य से कम नहीं है.

पीएम ने कहा कि रविदास जी मुझे बार-बार अपनी जन्मभूमि पर बुलाते हैं। मुझे उनके संकल्पों को आगे बढ़ाने का अवसर और उनके लाखों अनुयायियों की सेवा करने का अवसर मिलता है.  वाराणसी का सांसद, जन प्रतिनिधि होने के नाते आप सभी का वाराणसी में स्वागत करना, आपकी सुविधाओं का विशेष ध्यान रखना मेरी विशेष जिम्मेदारी है. मुझे खुशी है कि इस पवित्र दिन पर मुझे अपना कर्तव्य निभाने का अवसर मिला है. वाराणसी के विकास के लिए सैकड़ों करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास होने जा रहा है. इससे यहां श्रद्धालुओं की यात्रा आसान हो जाएगी.

पीएम मोदी ने आगे कहा कि संतों की वाणी हमें हर युग में रास्ता दिखाती है और सचेत भी करती है. रविदास जी कहते थे कि ज्यादातर लोग जाति-पाति में उलझे रहते हैं. इससे मानवता को नुकसान पहुंचता है. जब कोई जाति और पंथ के आधार पर किसी के साथ भेदभाव करता है, तो वह मानव जाति को नुकसान पहुंचा रहा है. अगर कोई किसी को जाति और धर्म के नाम पर भड़काता है तो वह भी मानव जाति को नुकसान पहुंचाता है. इसलिए देश के दलितों और पिछड़ों को ध्यान देना होगा कि जाति के नाम पर लोगों को भड़काने और आपस में लड़ाने में विश्वास रखने वाले INDI एलायंस के लोग उन नीतियों का विरोध करते हैं जो दलितों और पिछड़ों के कल्याण के लिए हैं. सच तो यह है कि वे जाति कल्याण के नाम पर स्वार्थ की राजनीति करते हैं.

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

अडाणी एनर्जी सॉल्यूशंस के Q2 नतीजे शानदार, EBITDA में 67% की जबरदस्त बढ़ोतरी

अडाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड (AESL) ने Q2FY27 के नतीजे जारी कर दिए हैं, जिसमें कंपनी…

36 seconds ago

1942 का जनविद्रोह: जब आम जनता, किसानों और आदिवासियों ने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

1942 का भारत छोड़ो आंदोलन सिर्फ गांधीजी के नेतृत्व तक सीमित नहीं था, बल्कि इसमें…

3 minutes ago

केजरीवाल ने आंदोलन के नाम पर सत्ता हथियाई और भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं किया- केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को नई दिल्ली के द्वारका में…

27 minutes ago

कौन हैं हासी देवी? जिनके नाम पर राष्ट्रपति ने जारी किया 200 रुपये का सिक्का

Chhattisgarh News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने जारी किया माता हासी देवी के सम्मान में 200…

40 minutes ago

पीलीभीत में 13 हजार वोटरों के नाम कैसे बदले? 53 लोगों की टीम ने 96 घंटे में खंगाली 3.48 लाख वोटरों की लिस्ट

UP News: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत सदर विधानसभा क्षेत्र में वोटर लिस्ट में कथित गड़बड़ी…

1 hour ago