भाजपा सांसद लाॅकेट चटर्जी को रोकती पुलिस.
PM Modi will visit Sandeshkhali: पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में महिलाओं से यौन उत्पीड़न मामले में अब राजनीति चरम पर है. शुक्रवार 23 फरवरी को भाजपा का महिला प्रतिनिधिमंडल एक बार फिर संदेशखाली जाने के लिए रवाना हुआ लेकिन पुलिस ने उनको बीच में ही रोक दिया. इस टीम की अगुवाई भाजपा सांसद लाॅकेट चटर्जी कर रही हैं. इस दौरान भाजपा सांसद लाॅकेट चटर्जी और पुलिस अधिकारी के बीच जमकर तकरार हुई. इसके बाद पुलिस ने लाॅकेट को हिरासत में ले लिया. इससे पहले पुलिस ने 16 फरवरी को भी केंद्रीय मंत्री और महिला प्रतिनिधि मंडल को आगे जाने से रोक दिया था.
इस बीच आज जांच एजेंसी ईडी ने टीएमसी के फरार नेता शाहजहां शेख पर पीएमएलए एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है. वहीं जांच एजेंसी की टीमों ने बंगाल में राशन घोटाला मामले में 6 ठिाकनों पर छापेमारी की है. वहीं ईडी ने शाहजहां को नया समन जारी किया है और 29 फरवरी को जांच के लिए उपस्थित रहने को कहा है.
ये भी पढ़ेंः BHU पहुंचे पीएम मोदी, प्रतिभागियों को किया सम्मानित, बोले- 10 साल में ‘विकास की गंगा’ ने काशी को सींचा
बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने जानकारी देते हुए बताया कि पीएम मोदी 6 मार्च को पश्चिम बंगाल के नाॅर्थ 24 परगना जिले के संदेशखाली जा सकते हैं और वहां जाकर यौन उत्पीड़न की शिकार महिलाओं से बात कर सकते हैं. इस बीच सुकांत ने 22 फरवरी को राज्यपाल सीवी आनंद बोस से बातचीत की.
राज्यपाल से मिलने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए सुकांत ने कहा कि मैंने राज्यपाल को पूरे घटनाक्रम के बारे में बताया. जिस तरह एक सांसद के साथ बर्ताव किया गया वह पूरी तरह गलत था. उन्होंने कहा कि धारा 144 सिर्फ भाजपा के लिए लागू है. टीएमसी विधायक 50 लोगों के साथ घूम रहे हैं. इससे पहले 22 फरवरी को भाजपा ने भी संदेशखाली को लेकर एक डाॅक्यूमेंट्री जारी की. 20 मिनट की डाॅक्यूमेंट्री में महिलाओं ने अपनी आपबीती साझा की है.
ये भी पढ़ेंः शंभू बाॅर्डर पर जान गंवाने वाले शुभकरण के परिवार को पंजाब सरकार 1 करोड़ देगी, सीएम मान का बड़ा ऐलान
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…
नई दिल्ली में 26-27 अक्टूबर को 12वां ब्रिक्स संसदीय मंच आयोजित हो रहा है. पीएम…
Mallikarjun Kharge On PM Modi Father: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पटना में पीएम मोदी…
ACS Sanjay Dubey On MP Urban Body Scam: वायरल वीडियो पर नगरीय प्रशासन विभाग के…
उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के सनसिटी में ‘जाणता राजा’ के महामंचन को देखने हजारों लोग…
BSF Seized Pakistani Fishermen Boat: गुजरात के कच्छ में सर क्रीक इलाके से BSF ने…