लाइफस्टाइल

जानें कितनी देर तक यूज कर सकते हैं Smartphone… आंखों को नहीं होगा कोई नुकसान

क्या आप भी मोबाइल फोन से दिनभर चिपके रहते हैं? अगर हां, तो आपको सावधान हो जाने की जरूरत है. ये आपके आंखों की रोशनी छीन सकती है. भले ही हमारे दिनभर का ज्यादातर काम मोबाइल फोन से जुड़ा हुआ होता है पर स्वास्थ्य विशेषज्ञ इसके कारण होने वाली गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर अलर्ट करते हैं. स्मार्टफोन का बहुत अधिक उपयोग करने से आपको कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं. आज के जमाने में हर किसी के पास स्मार्टफोन है. घर के बच्चें से लेकर बुजुर्ग तक स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं.

स्मार्टफोन से होती है आखों में दिक्कत

खासकर बच्चों के अधिक स्मार्टफोन इस्तेमाल करने के कारण उनकी आंखों में दिक्कत आनी शुरू हो जाती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि स्मार्टफोन का इस्तेमाल कितनी देर तक करना चाहिए, जिससे आंखों को नुकसान नहीं पहुंचता है. आज हम आपको इसके बारे में डॉक्टर्स क्या कहते हैं?

मोबाइल फोन हो या किसी भी प्रकार की स्क्रीन इसके अधिक संपर्क में रहना आपके लिए कई प्रकार से नकारात्मक प्रभावों वाला हो सकता है. बच्चों में इसके कारण ग्लूकोमा की बीमारी काफी तेजी से बढ़ती देखी जा रही है.

कितने देर तक चलाना चाहिए स्मार्टफोन

अब सवाल ये है कि मोबाइल फोन का इस्तेमाल कितनी देर तक करना चाहिए? अगर आप लगातार या बहुत अधिक समय तक मोबाइल फोन देखते है तो आपके आंखों की रोशनी पर नकारात्मक असर पड़ता है. इसके कारण ड्राई आइज की समस्या होना काफी आम देखा जा रहा है. ये एक आदत ग्लूकोमा के खतरे को बढ़ाने वाली हो सकती है, जो हमेशा के लिए अंधेपन के खतरे को बढ़ाने वाली समस्या हो सकती है.

स्क्रीन से निकलने वाली नीली रोशनी के कई प्रकार से आंखों की सेहत पर दुष्प्रभाव देखे गए हैं. वहीं विशेषज्ञों का कहना है कि मोबाइल फोन का इस्तेमाल दिनभर में 2 घंटे से ज्यादा नहीं करना चाहिए. अगर आप भी स्मार्टफोन का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो आंखों से कम से कम 18 इंच की दूरी होना चाहिए.


ये भी पढ़ें: अगर आप भी सर्दियों में जोड़ों के दर्द से है परेशान, तो जरूर खाएं गुड़ और चना, सेहत के लिए है बेहद फायदमेंद


-भारत एक्सप्रेस 

Bharat Express Desk

Recent Posts

खेलो इंडिया और खेल महासंघों को मजबूत करने के लिए 36,000 करोड़ रुपए से अधिक आवंटित- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…

31 minutes ago

क्या गृह सचिव ने मांगी बिना शर्त माफी? जानिए क्या है सुप्रीम कोर्ट का कानूनी नियम

गृह सचिव द्वारा सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने की मीडिया खबरों पर स्पष्टीकरण…

31 minutes ago

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

1 hour ago

इतिहास रचकर लौटे चैंपियन! एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…

1 hour ago

स्कूल से बाहर निकलते ही 12वीं के छात्र की चाकू घोंपकर हत्या, दो हिरासत में

दिल्ली के मोहन गार्डन में एक सरकारी स्कूल के बाहर 12वीं के छात्र की चाकू…

2 hours ago

‘सुप्रीम कोर्ट को कोई डरा नहीं सकता…’ विरोध मार्च मामले पर CJI की दो टूक, केंद्र और पुलिस को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…

2 hours ago