खेल

तीसरे नंबर ने बदली Tilak Varma की किस्मत, जानें चोट से उबर कर सुपरस्टार बनने तक का सफर

क्रिकेटर तिलक वर्मा ने खुद से कहा, “मेरा टाइम आएगा,” जब उन्हें पिछले साल चोट के कारण जिम्बाब्वे और श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर होना पड़ा. उनकी चोट ने न केवल उन्हें टीम से दूर किया, बल्कि आईसीसी रैंकिंग में भी उन्हें नीचे धकेल दिया.

जब तिलक फिट हुए, तब तक बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज की टीम बन चुकी थी, और उनका नाम नहीं था. लेकिन शिवम दुबे के चोटिल होने पर उन्हें टीम में शामिल किया गया. फिर भी, इस सीरीज में तिलक को एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला.

साउथ अफ्रीका में मिला बड़ा मोड़

इसके बाद तिलक वर्मा को साउथ अफ्रीका दौरे पर मौका मिला. हालांकि, शुरुआती दो टी20 मुकाबलों में वह चौथे नंबर पर बैटिंग करते हुए अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे.

दूसरे टी20 के बाद तिलक ने कप्तान सूर्यकुमार यादव से अनुरोध किया कि उन्हें तीसरे नंबर पर बैटिंग का मौका दिया जाए. आमतौर पर इस पोजिशन पर सूर्या बैटिंग करते थे, लेकिन उन्होंने तिलक के लिए अपनी जगह कुर्बान कर दी.

पहला शतक और लगातार प्रदर्शन

सूर्या के इस फैसले ने तिलक के करियर को नई दिशा दी. साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन में तीसरे नंबर पर बैटिंग करते हुए तिलक ने नाबाद 107 रन बनाए, जो उनका पहला इंटरनेशनल शतक था. इसके बाद जोहानिसबर्ग में उन्होंने एक और नाबाद शतकीय पारी (120*) खेली.

इस पर सूर्या ने कहा, “तिलक वर्मा मेरे पास आए और तीसरे नंबर पर बैटिंग करने का अनुरोध किया. मैंने उनकी काबिलियत पर भरोसा करते हुए उन्हें मौका दिया, और वे शानदार साबित हुए.”

तिलक ने भी अपनी सफलता का श्रेय सूर्या को देते हुए कहा, “कप्तान ने मुझे तीसरे नंबर पर बैटिंग का मौका दिया. उनके भरोसे ने मुझे आत्मविश्वास दिया.”

चेन्नई टी20 में तिलक का धमाका

भारत-इंग्लैंड टी20 सीरीज के दौरान कोलकाता में खेले गए मैच में सूर्या तीसरे नंबर पर आए लेकिन शून्य पर आउट हो गए. चौथे नंबर पर आए तिलक ने 19* रन बनाए.

इसके बाद चेन्नई टी20 में सूर्या ने फिर से तिलक को तीसरे नंबर पर भेजने का फैसला किया. इस बार भी यह फैसला सही साबित हुआ. तिलक ने 55 गेंदों पर नाबाद 72 रनों की पारी खेलकर भारत को जीत दिलाई.

आने वाले समय के सुपरस्टार

चेन्नई मैच में तिलक की पारी ने दिखा दिया कि वह दबाव में भी संयम बनाए रखते हैं. उन्होंने टी20 इंटरनेशनल में लगातार शानदार प्रदर्शन करते हुए 318 नाबाद रन बनाए हैं, जो किसी फुल मेंबर टीम के खिलाड़ी के लिए सर्वोच्च हैं.

22 वर्षीय तिलक ने इन पारियों में 107*, 120*, 19*, और 72* रन बनाए. खास बात यह है कि तीसरे नंबर पर खेलते हुए उन्होंने 299 रन बनाए.


इसे भी पढ़ें- भारत और इंग्लैंड के खिलाफ चल रही सीरीज में कहां खेले जाएंगे बाकी मैच, देखें वनडे मैचों का पूरा शेड्यूल


-भारत एक्सप्रेस

Ashutosh Kumar Rai

आशुतोष कुमार राय, भारत एक्सप्रेस के साथ बतौर सब एडिटर जुड़े हैं और करीब 7 वर्ष से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले आशुतोष, पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. क्रिकेट, लाइफस्टाइल और राजनीति में खास दिलचस्पी है. देश-दुनिया और राजनीति की लेटेस्ट खबरों, विश्लेषण, इनसाइड स्टोरी और अपडेट्स के लिए आशुतोष को फॉलो करें… X Account: @AshuRai208

Recent Posts

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

23 minutes ago

‘भारत अगले 20-25 वर्षों तक दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था रहेगा’: पीयूष गोयल का बड़ा बयान

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत अगले दो दशकों से अधिक समय…

29 minutes ago

खेलो इंडिया और खेल महासंघों को मजबूत करने के लिए 36,000 करोड़ रुपए से अधिक आवंटित- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…

1 hour ago

क्या गृह सचिव ने मांगी बिना शर्त माफी? जानिए क्या है सुप्रीम कोर्ट का कानूनी नियम

गृह सचिव द्वारा सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने की मीडिया खबरों पर स्पष्टीकरण…

1 hour ago

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

2 hours ago

इतिहास रचकर लौटे चैंपियन! एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…

2 hours ago