लाइफस्टाइल

बदलते मौसम में बार-बार हो रहे हैं बीमार, आज से करें सिर्फ ये 3 काम, इन छोटे उपायों से आप पूरी तरह रहेंगे फिट

Changing Weather Health Tips: फरवरी का महीना खत्म होने वाला है और इसी के साथ ठंड भी अब धीरे-धीरे काफी कम हो गई है. बदलते मौसम में अक्सर लोग लापरवाही बरतते हैं. सुबह और शाम में ठंड हो रही है तो दोपहर को पसीना छूटने लगा है. इस वजह से काफी लोग स्वेटर पहनना बंद कर दिए हैं. इससे लोग सर्दी, जुकाम, खांसी, बुखार, गले में खराश की समस्या से परेशान भी हो रहे हैं. बदलते मौसम का हमारे शरीर पर प्रभाव पड़ता है और ऐसे समय में खास सावधानी बरती जानी चाहिए. ऐसे में अगर आप बदलते मौसम में स्वस्थ रहना चाहते हैं तो कुछ सिंपल घरेलू उपाय से शारीरिक समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं.

बदलते मौसम में स्वस्थ रहने के टिप्स

मार्च के महीने में सेहत को लेकर कुछ खास बातों का जरूर ध्यान रखें जैसे योग करें. गुनगुना पानी पिएं. अभी से ही फ्रिज का पानी ना पिएं वरना बीमार हो सकते हैं. हर्बल टी पीने से रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होगी. आप विटामिन सी युक्त चीजों का भी खूब सेवन करें.

योग और मेडिटेशन को करें शामिल

योग दर्शन के मूल ग्रंथ पतंजलि योगसूत्र के अनुसार, हमारा अस्तित्व पर्यावरण में बदलाव को महसूस करने की क्षमता पर निर्भर करता है, इसलिए परिवर्तन काल में योग को आत्मसात करना चाहिए. नियमित योग और मेडिटेशन को दिनचर्या में शामिल करना सही होता है. दरअसल, मौसम के बदलने के साथ खासी एवं फेफड़ों से संबंधित बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. इससे निपटने के लिए योगासन की सलाह दी जाती है.

7 से 8 गिलास पानी पीए

दूसरा अहम उपाय जल से जुड़ा है. दिन भर में 7 से 8 गिलास पानी पीने की सलाह अक्सर विशेषज्ञ देते हैं. इससे डिहाइड्रेशन नहीं होता. पाचन में मदद करता है और शरीर से टॉक्सिक पदार्थ बाहर निकाल फेंकता है. एक और खास बात शरीर के तापमान को भी नियंत्रित करता है.

यह भी पढ़ें: घी और शहद को एक साथ खाने से क्यों करते हैं मना? यहां जानिए हैरान कर देने वाले कारण

हर्बल टी का करें सेवन

तीसरा बहुत आम सा और खास उपाय है क्योंकि मौसम में बदलाव अपने साथ बहुत सारी बीमारियां साथ लाता है, इसलिए हर्बल चाय को दिनचर्या में शामिल करने की सलाह दी जाती है. वैसे भी ये हमारी दादी मां के नुस्खों में शामिल रहते हैं. हर्बल टी अगर ताजा तुलसी के पत्तों, अदरक से बनी हो तो फायदा जबरदस्त होता है.

डॉक्टर से लें सलाह

एक तरफ शरीर में गर्मी बढ़ रही होती है तो दूसरी तरफ वातावरण में नमी है. सबके लिए सजग होने का समय है. खास तौर से बुजुर्गों और बच्चों में बदलते मौसम का असर ज्यादा देखने को मिलता है. जरा-सी लापरवाही आपको बीमारियों के जाल में फंसा सकती है. ये तो है सीजन ट्रांजिशन की तैयारी. फिर भी बुखार हो जाए, गले में खराश हो या फिर शारीरिक दिक्कत हो तो डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय की मेजबानी में सजी ‘स्वर्णिम संध्या’; राजनीति, प्रशासन और आध्यात्म जगत की दिग्गज हस्तियां हुईं शामिल

भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…

4 hours ago

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

5 hours ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

5 hours ago

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

6 hours ago

लाखों कटे वोटों पर आयोग का यू-टर्न, 7 राज्यों में फिर मिलेगा मौका; जानें क्या है प्लान?

ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…

7 hours ago