लाइफस्टाइल

फैटी लिवर बन सकता है हार्ट अटैक की वजह? जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट

Fatty liver: हार्ट, किडनी की तरह लिवर भी हमारे शरीर का महत्वपूर्ण अंग है. लंबी उम्र जीने के लिए जरूरी है कि आपका लिवर ठीक से काम करे वर्ना आप कई जानलेवा बीमारियों के शिकार हो सकते हैं. फैटी लिवर इनमें से सबसे कॉमन बीमारी है. वहीं लिवर सिरोसिस, हैपेटाइटिस जैसी औक भी बीमारियां हैं जो कि खतरनाक हैं. हालांकि, फैटी लिवर अपने आप में कोई बड़ी समस्या नहीं है. लेकिन क्या आप जानते है की इस बीमारी को अनदेखा करना गलत साबित हो सकता है. वैज्ञानिको के मुताबिक, अगर फैटी लिवर की समस्या बढ़ जाती है तो उससे लिवर कैंसर भी हो सकता है. अगर किसी व्यक्ति का लिवर ठीक से काम नहीं कर रहा है तो शरीर में मौजूद फैट और प्रोटीन से कोलेस्ट्रॉल का लेवल या  खराब कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है, जिससे हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है. तो आइए जानते हैं एक्सपर्ट की राय.

क्या कहते है एक्सपर्ट?

एक्सपर्ट के मुताबिक, लिवर की समस्याएं सबसे ज्यादा हृदय पर असर डालती है, जिससे हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है. लिवर फैट्स को ऊर्जा में बदलने और आवश्यक प्रोटीन का उत्पादन करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, जो संतुलित हृदय प्रणाली को बनाए रखने के लिए जरूरी है. नॉन-एल्कोहॉलिक फैटी लिवर या क्रोनिक लिवर जैसी स्थितियों के कारण लीवर खराब हो जाता है तो यह लिपिड मेटाबॉलिज्म को रोक देता है जिससे कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ जाता है. लिपिड मेटाबॉलिज्म का असंतुलन एथेरोस्क्लेरोसिस को जन्म देता है, जिससे धमनियां ब्लॉक हो जाती हैं, जिससे दिल के दौरे की समस्या उत्पन्न हो जाती है.

फैटी लिवर से बढ़ता है हार्ट अटैक का खतरा

अगर आपको डायबिटीज, हाई कोलेस्ट्रॉल और हाई बीपी जैसी हेल्थ प्रॉब्लम है, जो इन्हें बैलेंस करके रखने की कोशिश करें. ध्यान रखें, फैटी लिवर आपकी इस तरह की समस्या को बढ़ा सकता है.

वजन संतुलित रखें

मोटापे के कारण फैटी लिवर हो सकता है. अगर आप फैटी लिवर से होने वाले जोखिमों यानी रिस्क को कम करना चाहते हैं, तो अपने वजन को कम करें वजन घटाने के लिए नियमित रूप से एक्सरसाइज करें, जंक फूड से दूर रहें और हेल्दी डाइट फॉलो करें.

ये भी पढ़ें:National Film Awards में ‘थलाइवी’ को कोई अवॉर्ड नहीं, कंगना ने किया रिएक्ट

डॉक्टर से ले सलाह

पहली बात तो आप कोई भी दवा खुद केमिस्ट की दुकान से खरीदकर न खाएं. इसके अलावा, किसी बीमारी की दवा चल रही है, तो डॉक्टर से जान लें कि उसका लिवर पर कोई प्रतिकुल प्रभाव तो नहीं पड़ेगा.

-भारत एक्सप्रेस  

Akansha

Recent Posts

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

31 minutes ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

1 hour ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

2 hours ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

3 hours ago