देश

Lok Sabha Election Survey: आज चुनाव हुए तो कितनी सीटें जीतेगा विपक्षी गठबंधन ‘INDIA’, जानें राहुल गांधी की कितनी बढ़ी लोकप्रियता

Lok Sabha Elections: 2024 के लोकसभा चुनाव में अब कुछ ही महीनों का समय बचा हुआ है. ऐसे में राजनीतिक पार्टियों की तैयारियों के साथ-साथ न्यूज एजेंसियों के तरफ से चुनावी सर्वे भी शुरू हो गए हैं. जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहा है. वैसे वैसे गुणा गणित लगाकर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि 2024 में किसकी सरकार बन सकती है. इस बीच आजतक ने सी-वोटर के साथ मिलकर मूड ऑफ द नेशन सर्वे किया है. इस सर्वे में यह जानने की कोशिश की 2024 में किसकी सरकार बन सकती है.

इस सर्वे के मुताबिक देश में अगर आज चुनाव होते हैं तो NDA गठबंधन दलों को 306 सीटें मिलने की संभावना है. जबकि INDIA गठबंधन दलों को 193 सीटें मिल सकती हैं. जबकि 44 सीटें अन्य दलों के खाते में जाने की संभावना है.

किसको कितनी सीटें

इस सर्वे में पूरे देश का मूड जानने की कोशिश की गई है कि 2024 को लेकर क्या माहौल चल रहा है. इसके लिए सभी 543 लोकसभा क्षेत्रों में सर्वे किया और साढ़े 25 हजार से ज्यादा लोगों से बात की गई. मूड ऑफ द नेशन सर्वे में गठबंधन इंडिया में शामिल विपक्षी पार्टियों को पहले ज्यादा फायदा होता हुआ दिख रहा है, अगर देश में आज चुनाव होते हैं तो उसे 193 सीटें मिल सकती हैं. जबकि एनडीए को 306 सीटें मिलने की संभावना है. इसके अलावा 44 सीटें अन्य दलों के खाते में जा सकती हैं.

किसको कितना वोट शेयर

मूड ऑफ द नेशन सर्वे में जनता से लोकसभा चुनाव में वोट शेयर के बारे में पूछा गया कि अगर आज चुनाव होता है तो किसे कितना वोट प्रतिशत मिल सकता है. इसमें जो आंकड़े सामने आए हैं उसमें ज्यादा अंतर नहीं दिख रहा है. सर्वे के मुताबिक, 43 फीसदी वोट NDA को मिल सकते हैं जबकि 41 फीसदी वोट INDIA गठबंधन को मिलने की संभावना है. इसके अलावा 16 फीसदी वोट अन्य दलों के खाते में जाने की संभावना है.

पीएम के लिए बेस्ट कौन ?

जब जनता से सवाल किया गया कि प्रधानमंत्री के लिए कौन सबसे ज्यादा बेस्ट है तो पिछले साल के मुताबले पीएम मोदी की लोकप्रियता में थोड़ा घाटा हुआ है. जबकि राहुल गांधी की लोकप्रियता में बढ़वा हुआ है. पीएम मोदी को पिछले साल 53 फीसदी लोगों ने पसंद किया था जबकि इस बार यह घटकर 52 हो गया है. वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी की बात की जाए तो पिछले साल उनको 14 फीसदी लोग पसंद कर रहे थे. वहीं अब उनको 32 फीसदी लोग पसंद कर रहे हैं.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

संघ की ‘असंतुलित’ टिप्पणी से सत्ता, संगठन और सामाजिक संतुलन की परीक्षा

RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…

2 hours ago

चंडीगढ़ से अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला: NDIA ब्लॉक की रैली को बताया सिखों का अपमान

चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…

3 hours ago

चौरी-चौरा के बहाने नेहरू पर सीएम योगी का हमला; बोले- 172 क्रांतिकारियों की पैरवी नहीं की, मालवीय ने 151 को फांसी से बचाया

चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…

3 hours ago

AIIA-iCAINE के 6 साल पूरे: आयुर्वेद और AI को जोड़ने की बड़ी पहल, IIT बॉम्बे के साथ राष्ट्रीय चैलेंज लॉन्च

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…

3 hours ago

डिग्री से मार्कशीट तक, हर जगह सिर्फ Bharat; महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय में India शब्द खत्म, दस्तावेजों में दिखेगा भारत

महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…

3 hours ago