लाइफस्टाइल

मेंटल हेल्थ से लेकर इम्यूनिटी तक…सर्दियों में ठंडे पानी से नहाने के हैं कई फायदे, नई स्टडी में हुआ खुलासा

Health Benefits Of Bathing In Cold Water: ठंड का मौसम आ गया है इस मौसम में सबसे मुश्किल होता है ठंडे पानी से नहाना. जब कड़ाके की ठंड पड़ रही हो तब तो ठंडे पानी से नहाना और भी मुश्किल हो जाता है. आपने वर्षों पहले हिंदी सिनेमा का एक गाना सुना होगा जिसमें लोगों को ठंडे-ठंडे पानी से नहाने की सलाह दी गई है. गर्मियों तक तो ठीक लेकिन कड़कड़ाती ठंड में क्या ठंडे पानी से नहाना चाहिए? तो चलिए जानते हैं स्टडी में इसको लेकर क्या कहा गया है? क्या वाकई में ठंडे पानी से नहाने से फायदे होते हैं.

ठंडे पानी से नहाने के हैं कई फायदे

नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन में 2022 में एक रिपोर्ट प्रकाशित हुई. जिसके मुताबिक ठंडे पानी से नहाने के फायदे कई हैं. यह समीक्षा मनुष्यों में ठंडे पानी में (अपनी इच्छा से) नहाने के बाद स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभावों पर आधारित है. प्रकाशित साहित्य एक बहु डेटाबेस सर्वेक्षण पर आधारित है. कड़ी फिल्टरिंग प्रक्रिया के बाद 104 अध्ययनों को प्रासंगिक माना गया. इन अध्ययनों ने जाहिर किया कि ठंडे पानी से नहाने के फायदे कम नहीं हैं.

ब्लड सर्कुलेशन होता है तेज

विशेषज्ञों की भी यही राय है. स्टडी में कहा गया है कि सर्दी के मौसम में ठंडे पानी से नहाने से ब्लड सर्कुलेशन तेज होता है. इससे शरीर में पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन और ब्लड की पहुंच सुनिश्चित हो पाती है. सर्दियों में ठंडे पानी से नहाने से ब्लड सेल्स में सिकुड़न होती और फिर इसके बाद यह फैलती है, जिससे शरीर के सभी अंगों तक ब्लड पहुंच पाता है.

ये भी पढ़ें: अगर अकेले रहना है पसंद तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है Dementia का खतरा, रिसर्च में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

इम्युनिटी को बढ़ाता है

सर्दियों में ठंडा पानी रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है. साथ ही इम्युनिटी बीमारियों से लड़ने में मदद करती है. ठंडा पानी त्वचा के छिद्रों को बंद रखता है. इससे त्वचा टाइट और चमकदार होती है. साथ ही यह बालों के लिए फायदेमंद साबित होता है. इससे आपके बाल मुलायम और चमकदार रहते हैं.

तनाव कम हो जाता है

आजकल की तनाव भरी जिंदगी से मुक्ति का द्वार भी खोलता है ठंडा पानी क्योंकि ये शरीर में एंडोर्फिन हार्मोन के स्तर को बढ़ाता है, जो व्यक्ति के मूड को बिगड़ने से रोकता है. ठंडा पानी आपकी मांसपेशियों की सूजन को भी कम कर सकता है.

फायदे तो है लेकिन…

ठंडे पानी से नहाने के फायदे तो बहुत है लेकिन विशेषज्ञ कुछ सलाह भी देते हैं कि जिन लोगों को दिल की बीमारी हो, हाई ब्लड प्रेशर या फिर डायबिटीज हो उन्हें ठंडे पानी से नहीं नहाना चाहिए. अगर आप ऐसा करते हैं तो आपके जान को खतरा भी हो सकता है. ऐसे में अगर आप सर्दियों में ठंडे पानी से नहाना चाहते हैं तो उससे पहले डॉक्टर से जरूर मिलें.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

2 नवंबर 1834: जब 36 भारतीय मजदूरों ने मॉरीशस की धरती पर रखा पहला कदम, शुरू हुई गिरमिटिया इतिहास की एक नई कहानी

1834 में 36 भारतीय मजदूरों ने 'एटलस' जहाज से मॉरीशस पहुंचकर गिरमिटिया प्रवास के एक…

22 minutes ago

जेफरी सैक्स ने की अदाणी समूह की तारीफ, कहा- भारत के विकास और इंफ्रास्ट्रक्चर को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका

विश्व प्रसिद्ध अर्थशास्त्री और कोलंबिया यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट के निदेशक प्रोफेसर जेफरी…

31 minutes ago

सोशल मीडिया पर ‘स्टॉक जमा करो’ की चेतावनी से मचा हड़कंप, क्या दुनिया किसी बड़े संकट की ओर बढ़ रही है?

सोशल मीडिया पर 20 से 33 देशों द्वारा नागरिकों को खाने-पीने का सामान, पानी और…

45 minutes ago

‘हवाई यात्रा मत कीजिए, आगे बढ़िए…’, सुप्रीम कोर्ट ने किराए में भारी बढ़ोतरी के खिलाफ सुनवाई से किया इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने हवाई किराए में बेतहाशा बढ़ोतरी पर लगाम लगाने की मांग वाली जनहित…

1 hour ago

भारी पड़ेगा..! मीडिया पर क्यों भड़के अमिताभ बच्चन? आगबबूला हुए बिग बी

Amitabh Bachchan on Media: 'हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की' प्रार्थना को विरोधियों के…

1 hour ago

उंगली से छूते ही क्यों थरथराता है शिव का त्रिशूल? जानें गोपीनाथ मंदिर का रहस्य

Gopinath Temple Gopeshwar Chamoli: उत्तराखंड के गोपेश्वर स्थित गोपीनाथ मंदिर का रहस्यमयी अष्टधातु त्रिशूल, जो…

2 hours ago