Egg Masks For Hair Care: आप जानते हैं कि प्रोटीन, कैल्शियम और कई तरह के विटामिन से भरपूर अंडा आपके बढ़े हुए वजन को भी कम करने में कारगर है वहीं अंडे हेल्थ के साथ-साथ बालों के लिए काफी अच्छा रहता है. इसके यूज से बाल हेल्दी और चमकदार रहते हैं. इसके प्रयोग से बालों का झड़ना, डैंड्रफ से छुटकारा मिलता है. अगर आपके हेयर ऑयली हैं, तो स्कैल्प पर अंडे की सफेदी और बालों पर पीला भाग लगाएं. लेकिन अगर आपके बाल नॉर्मल हैं, तो आप अंडे के दोनों भागों का प्रयोग कर सकते हैं. आइए जानें इन हेयर मास्क को बनाने के तरीके-
2 अंडों को अच्छी तरह फेंटकर उसमें आंवला पाउडर 1 स्पून मिलाएं और इसे बालों पर जड़ से लेकर ऊपर तक अच्छे से लगाएं. इससे बालों की ग्रोथ तेजी से होगी और ये आपकी जड़ को मजबूत और लंबे टाइम तक काले घने बना कर रखेगा.
2 अंडों में 2 चम्मच शहद डालकर अच्छे से फेंट लें और बालों की स्कैल्प पर लगाएं. प्रोटीन से भरपूर अंडा बालों को मजबूती देगा और शहद बालों को अच्छे से मॉइस्चराइज करता है, जिससे बाल बहुत ही मुलायम बनेंगे.
अंडे में विटामिन ई और नारियल तेल को अच्छे से मिलाएं और बालों में लगाएं. ये आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होगा. ये बेजान पड़े बालों में जान लाने का काम करते हैं और बालों को दो मुंहे होने से भी बचाते हैं.
अंडे में ऑलिव ऑयल मिलाकर लगाने से बालों को भरपूर पोषण मिलता है, जिससे बाल जड़ से स्ट्रांग बनते हैं और लंबे घने होते हैं.
अंडे में एलोवेरा जेल अच्छे से मिलाकर लगाने से बालों को पूरा पोषण मिलता है. अंडे के हेयर मास्क के प्रयोग करने से डैंड्रफ की परेशानी से भी निजात मिलता है.
Diwali Special Train: त्योहारों के मौसम में बढ़ती भीड़ को देखते हुए नई दिल्ली रेलवे…
Railway Bonus: केंद्र सरकार ने रेलवे कर्मचारियों के लिए 78 दिनों के वेतन के बराबर…
एशियाई खेल 2026 में भारत ने 85 पदक जीतकर चौथा स्थान हासिल किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र…
Ekta Kapoor Hinduphobia Statement: एकता कपूर ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में बॉलीवुड को 'हिंदूफोबिक'…
Share Market: सेंसेक्स और निफ्टी में आज शानदार रिकवरी दर्ज की गई है. कच्चे तेल…
Shiva Sharma Case: लखनऊ के चर्चित शिवा शर्मा मौत मामले में नया खुलासा हुआ है.…