अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम
सोशल मीडिया पर मोस्ट वांटेड अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को जहर देने की खबर का दावा किया जा रहा है. हालांकि, इस खबर की कोई पुष्टि नहीं हो पाई है लेकिन सोशल मीडिया पर तमाम यूजर्स द्वारा इस बात का दावा किया जा रहा है कि दाऊद इब्राहिम को किसी अनजान शख्स द्वारा जहर दिए जाने के बाद उसे कराची के अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
पाकिस्तान में ठप्प हुई इंटरनेट सेवा
वहीं पाकिस्तान में दाऊद को जहर देने की खबर वायरल होने के बाद इंटरनेट का सर्वर डाउन होने की भी खबर आ रही है. इसके अलावा पाकिस्तानी पत्रकार आरजू काजमी ने एक वीडियो में डॉन दाऊद इब्राहिम को लेकर चल रही इन चर्चाओं के बारे में जिक्र किया है. उन्होंने कहा कि “सुनने में आ रहा है कि दाऊद इब्राहिम को किसी ने जहर दिया है. और उसके बाद उसकी सेहत खराब हो गई है.” फिलहाल अगर ऐसा होता है तो यह बहुत बड़ी खबर होगी. वहीं इस खबर के बाद दाऊद का वह अतीत भी याद आने लगता है जिसने उसे दुनिया का इतना बड़ा क्रिमिनल बताया.
लंबे समय से दाऊद पाकिस्तान में
सूत्रों के अनुसार, बहुत दिनों से दाउद के पाकिस्तान में होने की खबर है. वहीं पाकिस्तान इस बात को नकारते आया है. बावजूद इसके की भारत ने इसके खिलाफ कई बार सबूत दिए हैं. दाऊद इब्राहिम का लंबा क्रिमिनल रिकार्ड रहा है.
1993 के बम धमाकों का मास्टरमाइंड
1993 के मुबई के बम धमाके में दाऊद का हाथ होने की बात कही जाती है. भारत की जांच एजेंसियों को लंबे समय से उसकी तलाश है. मुंबई बम धमाके में करीब 250 लोगों की मौत हो गई थी. वहीं भारत के इस भगोड़े क्रिमिनल के संबंध अल कायदा और लश्कर से भी बताए जाते हैं.
पुलिस वाले का बेटा बना अंडरवर्ल्ड डॉन
एक पुलिसवाले का बेटे के मोस्ट वांटेड अंडरवर्ल्ड डॉन बनने की कहानी बड़ी ही दिलचस्प है. बचपन में ही गलत संगत में पड़ने के बाद उसने चोरी, तस्करी और लूट पाट करना शुरु कर दिया था. इसी दौरान वह कुख्यात डॉन करीम लाला गैंग के साथ जुड़ गया. इसके बाद तो वह जरायम की दुनिया में घुसता ही गया. फिरौती. पैसे की उगाही, सट्टेबाजी, बॉलीवुड से धन उगाही, फिल्मों की फाइनेंसिंग और तमाम दो नबंर के कामों में धीरे-धीरे उसकी बादशाहत होते गई. यहां तक की रियल एस्टेट और हवाला के कारोबार में भी इसका हाथ रहा.
डॉन के भाई की हुई थी हत्या
बात साल 1981 की है जब दाऊद के भाई साबिर इब्राहिम कासकर की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इसके बाद से ही दाऊद क्राइम की दुनिया में उतरता चला गया. वहीं दाऊद इब्राहिम साल 1986 में भारत छोड़ चुका था. लेकिन उसके गुर्गे मुंबई में उसका काम करते रहे. वहीं 1993 में हुए मुंबई बम धमाकों के पीछे उसे मास्टर माइंड बताया गया था.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा को…
सुप्रीम कोर्ट ने बेंगलुरु के फाइव-स्टार होटलों पर समान प्रॉपर्टी टैक्स व्यवस्था को बरकरार रखा…
Gold Price in Pakistan: पड़ोसी देश पाकिस्तान में सोना भारत के मुकाबले करीब 20,000 रुपए…
दिल्ली हाईकोर्ट वकीलों को धमकी देने और पुलिस प्रदर्शन के मामले में एसीपी मनस्वी वशिष्ठ…
Agnipath Scheme Update: भारतीय सशस्त्र बलों में 'अग्निपथ योजना' के तहत सेवा दे रहे अग्निवीरों…
सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों को कानूनी छूट देने वाले कानून…