Hair Dryer During Winters: सर्दियों के मौसम में बालों को धोने के बाद हम तुरंत हेयर ड्रायर का इस्तेमाल करते हैं. हेयर ड्रायर के इस्तेमाल से बाल जल्दी सूख जाते हैं और स्टाइलिंग में भी आराम मिलता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि हेयर ड्रायर का इस्तेमाल बालों को नुकसान भी पहुंचाता है. गलत तरीके से इसका इस्तेमाल करने वाले लोगों के बालों को गंभीर नुकसान पहुंचता है. हेयर ड्रायर से निकलने वाली गर्म हवाएं बालों को डैमेज कर सकती हैं और इसकी वजह से स्कैल्प में भी परेशानी हो सकती है. इसके लिए जरूरी है कि आप इसका इस्तेमाल जितना हो सके कम करें ताकि बाल हेल्दी बने रहे.
अक्सर हमें ऐसा लगता है कि इन मशीनों के आने से हमारा काम आसान हो गया है लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है. बल्कि इससे हमारे बाल और ज्यादा ड्राई और डफ दिखने लगते हैं. दरअसल ड्रायर में से निकली गर्म हवा हमारे बालों को नुकसान पहुंचाती है जो भी नैचुरल नमी है वो पूरी तरह से खत्म हो जाती है. इससे बाल फ्रिजी और ड्राई दिखने लगते हैं. इसलिए कोशिश करें कि इसका इस्तेमाल कम करें ताकि आपको किसी तरह की कोई दिक्कत न हो बाल हेल्दी रहें और लंबाई भी बनी रहे.
ये भी पढ़ें: Coronavirus ही नहीं…अगर आपको हुईं ये बीमारियां तो खो देंगे सूंघने की क्षमता, इसलिए जान लीजिए बचाव के तरीके
हेयर ड्रायर का बहुत ज्यादा इस्तेमाल करने से स्कैल्प की स्किन को नुकसान पहुंचता है. इसकी वजह से आपके बालों में डैंड्रफ की समस्या हो सकती है. हेयर ड्रायर से निकलने वाली गर्म हवा डैंड्रफ का कारण बन सकती है.
गर्म हवा के कारण स्कैल्प की स्किन को बहुत नुकसान पहुंचता है. इसके कारण स्किन और स्कैल्प से जुड़ी कई समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है. सर्दियों में हेयर ड्रायर का बहुत ज्यादा इस्तेमाल करने से सिर में खुजली, जलन जैसी समस्याओं का खतरा रहता है.
सर्दियों में हेयर ड्रायर का बहुत ज्यादा इस्तेमाल करने से गर्म हवा बालों की नेचुरल नमी खत्म कर देती है. इसके कारण बालों का प्रोटीन कम होने लगता है और बाल टूटने की समस्या हो सकती है.
Sant Ishwar Samman 2026 Delhi: दिल्ली के मावलंकर हॉल में संत ईश्वर सम्मान 2026 आयोजित.…
पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…
गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…
भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…
India vs Brazil Football Match Kolkata: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में भारत और ब्राजील…
Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…