लाइफस्टाइल

Hariyali Teej 2024: क्यों मनाई जाती है हरियाली तीज? जानें इस दिन किस वजह से होता है खास श्रृंगार

Hariyali Teej 2024: देशभर में त्योहारों का सीजन शुरू होने जा रहा है. इसकी शुरुआत हरियाली तीज से होगी, जो कल यानी 7 अगस्त को मनाया जाएगा.ये दिन हर सुहागिन महिला के लिए काफी अहम होता है. इस दिन महिलाएं साज-श्रृंगार करके भगवान शिव और देवी पार्वती की पूजा करती हैं. यह व्रत पति की लंबी आयु और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना के लिए किया जाता है.

हरियाली तीज एक महत्वपूर्ण त्योहार है जो विशेष रूप से महिलाओं के बीच बहुत लोकप्रिय है. इस खास दिन पर सुंदर दिखने और अपनी खूबसूरती को निखारने के लिए महिलाएं क्या कुछ नहीं करती हैं. जिन महिलाओं का ये शादी के बाद पहला व्रत होता है, वो इसके लिए काफी तैयारी करती हैं. इस तीज को सावन तीज, सिंधारा तीज, छोटी तीज और आखा तीज के नाम से भी जाना जाता है. जानिए इस साल हरियाली तीज पूजा का मुहूर्त कब है और क्यों मनाया जाता है ये पर्व.

पूजा मुहूर्त

हरियाली तीज पूजा का मुहूर्त 7 अगस्त की सुबह से लेकर रात 10 बजकर 5 मिनट तक रहेगा. इस पूजा के लिए सबसे शुभ मुहूर्त प्रदोष काल का माना जाता है.

हरियाली तीज का पर्व क्यों मनाया जाता है?

हिंदू धार्मिक मान्यताओं अनुसार हरियाली तीज का त्योहार भगवान शिव और माता पार्वती के पुनर्मिलन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है. कहा जाता है कि माता पार्वती ने भगवान शिव को पति के रूप में पाने के लिए वर्षों कठोर तपस्या की थी. इस कड़ी तपस्या के बाद ही माता पार्वती ने भगवान शिव को पति के रूप में प्राप्त किया.

कथा के अनुसार

कहते हैं श्रावण शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को ही यानी हरियाली तीज के दिन भगवान शिव ने माता पार्वती को पत्नी के रूप में स्वीकार किया. पौराणिक मान्यता अनुसार भगवान शिव और माता पार्वती ने इस दिन को सौभाग्य का दिन होने का वरदान दिया. इसलिए ही हरियाली तीज के दिन सुहागिन महिलाएं भगवान शिव और माता पार्वती का पूजन और व्रत करने करती हैं.

ये भी पढ़ें: रक्षा बंधन पर बनेंगे ये 6 शुभ संयोग, सही डेट, शुभ मुहूर्त और भद्रा लेकर कंफ्यूजन कर लें दूर

इस दिन श्रृंगार का महत्‍व

हरियाली तीज के दिन महिलाएं सजती-सवंरती हैं और श्रृंगार करती हैं. इस दिन श्रृंगार का खास महत्‍व है. तीज के दिन सुहागनों को 16 श्रृंगार करने का विधान है. कहते हैं कि अगर 16 श्रृंगार करना संभव न हो तो कम से कम तीन श्रृंगार तो जरूर करें. इसमें मेहंदी, चूड़ी और बिंदी शामिल है. कहते हैं कि हरियाली तीज के दिन श्रृंगार करने से माता पार्वती प्रसन्न होती हैं और अपने भक्तों पर आशीर्वाद बरसाती हैं. हरियाली तीज के दिन महिलाएं मां पार्वती और भगवान शंकर की पूजा करती हैं और अपने पति के लंबी आयु की कामना करती हैं.

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

8th Pay Commission Update: 8वें वेतन आयोग पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब चमकेगी कर्मचारियों की किस्मत

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग की 18 महीने की समयसीमा का 66% हिस्सा पूरा…

28 minutes ago

IND vs NZ: मैच में बारिश ने डाला खलल, क्या DLS मेथड से मिल पाएगी टीम इंडिया को जीत?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले जा रहे पहले वनडे…

31 minutes ago

सनी देओल की फिल्म ‘सूर्या’ पर रोक लगाने से हाई कोर्ट का इनकार, डॉक्टरों की याचिका खारिज

दिल्ली हाई कोर्ट ने सनी देओल की आगामी फिल्म 'सूर्या: अंत से आरंभ तक' की…

1 hour ago

2 से अधिक बच्चे होने पर चुनाव लड़ने पर रोक गलत? सुप्रीम कोर्ट का बड़ा रुख

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने दो से अधिक बच्चे होने पर पंचायत और स्थानीय निकाय…

1 hour ago