लाइफस्टाइल

अगर आप भी कम करना चाहते हैं वजन तो डाइट में शामिल करें ये हेल्दी फूड्स, मिलेंगे कई जबरदस्त फायदे

Healthy Diet: मोटापा न केवल आपकी पर्सनैलिटी को बिगाड़ता है, बल्कि यह कई गंभीर बीमारियों का कारण भी बन सकता है. स्वस्थ और खुशहाल जीवन के लिए वजन को नियंत्रित रखना जरूरी है. वजन घटाने में सबसे अहम भूमिका आपकी डाइट और लाइफस्टाइल की होती है. अगर आप भी बढ़ते वजन से परेशान हैं, तो डाइट में ऐसे फूड शामिल करें जो हेल्दी हों और लंबे समय तक पेट भरा रखें. यहां जानें कुछ बेहतरीन विकल्प.

1. अवोकाडो

अवोकाडो में हेल्दी फैट और फाइबर अच्छी मात्रा में होते हैं. ये फैट शरीर को लंबे समय तक ऊर्जा देते हैं और भूख को कंट्रोल करते हैं. इसके सेवन से बार-बार कुछ खाने का मन नहीं करता.

2. बेरीज

ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी और रास्पबेरी जैसे फलों में कम कैलोरी और ज्यादा फाइबर होता है. इनमें नेचुरल शुगर होती है जो मीठा खाने की क्रेविंग को कम करती है. साथ ही ये पेट को लंबे समय तक भरा रखते हैं.

3. ओट्स

ओट्स में सॉल्युबल फाइबर होता है जो पेट में पानी सोखकर जेल जैसा बनाता है. इससे भूख देर तक नहीं लगती और बार-बार स्नैकिंग से बचाव होता है.

4. बीन्स और दालें

बीन्स, दाल और चने प्रोटीन और फाइबर के बढ़िया स्रोत हैं. ये धीरे-धीरे पचते हैं, जिससे भूख कम लगती है. साथ ही ब्लड शुगर लेवल को भी संतुलित रखते हैं.

ये भी पढ़ें: Raksha Bandhan 2025: रक्षाबंधन पर अपने हाथों से मिठाई बनाकर भाई को दें सरप्राइज, सेहत और स्वाद में है भरपूर

5. अंडे

अंडे हाई-क्वालिटी प्रोटीन से भरपूर होते हैं. नाश्ते में अंडे खाने से दिनभर पेट भरा रहता है और ऊर्जा बनी रहती है.

6. हरी पत्तेदार सब्जियां

पालक, केल और अन्य हरी सब्जियों में बहुत कम कैलोरी होती है. इनमें फाइबर, विटामिन और मिनरल्स भरपूर होते हैं, जो वजन घटाने में मदद करते हैं और शरीर को जरूरी पोषण देते हैं.

Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

दिल्ली हाई कोर्ट पहुंची AISA अध्यक्ष; नेहा बोरा ने पुलिस पर लगाया आरोप

दिल्ली पुलिस के बॉन्ड नोटिस के खिलाफ AISA अध्यक्ष नेहा बोरा ने दिल्ली हाईकोर्ट का…

13 minutes ago

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: नेपाल भागने की फिराक में थे तीनों शूटर, कोटा में धरे गए आरोपी

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में कोटा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन मुख्य…

28 minutes ago

लालकृष्ण आडवाणी पर अस्पताल से आया अपडेट, IP अपोलो ने क्या कहा?

Lal Krishna Advani Health Update: लाल कृष्ण आडवाणी को छाती में संक्रमण के चलते इंद्रप्रस्थ…

42 minutes ago

13 कट्ठा जमीन के खातिर बरसाई थी गोलियां! कोलकाता एयरपोर्ट से दबोचा गया रिटायर्ड कस्टम अधिकारी की हत्या का आरोपी

Ara Customs Officer Murder: भोजपुर जिले के आरा शहर में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी राम कुमार…

49 minutes ago

एक जुगाड़ से कैसे बचे 75+ लोग? अटल आवास में भीषण आग से बिलासपुर में हड़कंप

Bilaspur Atal Awas Fire News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में आने वाले सरकंडा इलाके में…

56 minutes ago