Bharat Express DD Free Dish

Raksha Bandhan 2025: रक्षाबंधन पर अपने हाथों से मिठाई बनाकर भाई को दें सरप्राइज, सेहत और स्वाद में है भरपूर

इस बार रक्षाबंधन का पर्व 9 अगस्त 2025 को मनाया जाएगा. ये पर्व भाई-बहन के बीच अटूट रिश्ते एवं प्यार का पर्व है. इस दिन बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधकर अपने भाई से अपनी सुरक्षा और जीवन के हर मोड़ पर साथ रहने का वचन लेती है. इसमें भाई-बहन एक दूसरे को तोहफे देने के साथ ही अलग-अलग तरह की मिठाइयां खिलाते हैं.

Sabudana barfi

Raksha Bandhan 2025: इस बार रक्षाबंधन का पर्व 9 अगस्त 2025 को मनाया जाएगा. ये पर्व भाई-बहन के बीच अटूट रिश्ते एवं प्यार का पर्व है. इस दिन बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधकर अपने भाई से अपनी सुरक्षा और जीवन के हर मोड़ पर साथ रहने का वचन लेती है. इसमें भाई-बहन एक दूसरे को तोहफे देने के साथ ही अलग-अलग तरह की मिठाइयां खिलाते हैं. लेकिन कैसा होगा, अगर इस बार बाजार से मिठाई ना मंगवाकर अपने हाथों से बनी हुई मिठाई भाई को खिलाई जाए जिसमें स्वाद के साथ-साथ अपका प्यार भी मिला हुआ हो. तो क्यों न इस साल अपने भाई को खास और सेहतमंद इस साबूदाने बर्फी की मिठाई बनाकर सरप्राइज दें. चलिए बिना देर किए जानते है इस मिठाई को बनाने की विधि.

इंग्रेडिएंट्स

1 कटोरी साबूदाना
2 छोटी चम्मच पिसी चीनी
2 बड़ी चम्मच दूध (नारियल/बादाम का दूध भी इस्तेमाल किया जा सकता है)
1 छोटा चम्मच घी
1 छोटा चम्मच सूखा नारियल
¼ छोटा चम्मच इलायची पाउडर
1 बड़ा चम्मच कटे हुए काजू और बादाम
साथ में सजावट के लिए कटे हुए पिस्त

बनाने की विधि:

1. बर्फी बनाने के लिए सबसे पहले साबूदाने को एक सूखी कड़ाही में रोस्ट कर लें और धीमी आंच पर तब तक चलाते रहें जब तक कि साबूदाना हल्का सुनहरा और फूला हुआ न हो जाए . इसके बाद इसे ठंडा होने के लिए छो़ड़ दें.

2. जब साबूदाना ठंडा हो जाए तो इसे मिक्सर या ग्राइंडर की मदद से बारीक पीस लें.

3. अब एक बड़ा सा कटोरा लेकर उसमें साबूदाना के पाउडर को पिसी हुई चीनी, सूखे नारियल और इलायची पाउडर के साथ मिलाएं. इसमें धीरे-धीरे दूध डालें और सब कुछ मिलाकर एक आटे जैसा गाढ़ा और स्मूद पेस्ट बना लें.

4. साबूदाना बर्फी का पेस्ट तैयार है. एक प्लेट में घी लगाकर इस मिक्सर को उस पर इवनली फैलाएं. इसे एक चम्मच से धीरे से फ्लैट करें.

5. इसे लगभग 10-15 मिनट के लिए जमने के लिए छोड़ दें. फिर एक चाकू की मदद से चौकोर या डायमंड शेप के टुकड़ों में काट लें. इसके ऊपर कटे हुए पिस्ते और कटे हुए ड्राई फ्रूट्स से इसकी सजावट कर लें.

ये भी पढ़ें: Raksha Bandhan 2025: 4 पौराणिक कहानियां से जुड़ी है राखी की मान्यता… जानें क्या हुआ जब द्रौपदी, इंद्राणी, लक्ष्मी और यमुना ने बांधी थी राखी

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read