Remove Dark Circle
Remove Dark Circle: आज के समय में हर किसी के डार्क सर्कल हो जाते हैं. वहीं आंखों के डार्क सर्कल सिर्फ महिलाओं के लिए ही नहीं बल्कि पुरुषों के लिए भी एक बड़ी समस्या है. डार्क सर्कल होने के कई कारण हैं, जैसे टेंशन, नींद की कमी, पानी का कम पीना, हार्मोनल बदलाव, बेतरतीब लाइफस्टाइल जैसी समस्याएं शामिल हैं. तो चलिए ऐसे में हम आपको कुछ घरेलू नुस्खों के बारे में बताते हैं, जिनका इस्तेमाल करके आप डार्क सर्कल से छुटकारा पा सकते हैं. आइए जानते हैं…
टमाटर न केवल डार्क सर्कल को कम करता है, बल्कि स्किन को मुलायम और चमकदार भी बनाता है. इसके लिए आप एक चम्मच टमाटर का रस लें, उसमें एक चम्मच नींबू मिलाएं और फिर इस घोल को अपने आंखों पर लगाएं. इसे 10 मिनट तक लगा रहने दें और फिर धो लें. इसे दिन में कम से कम दो बार करें और आपको डार्क सर्कल में कुछ फर्क नजर आएगा.
यह भी पढ़ें : Youtube Videos और Reels के व्यूज बढ़ाने के लिए फॉलो करें ये टिप्स, मिनटों में दिखेगा असर!
ठंडा दूध भी आखों के डार्क सर्कल के लिए फायदेमंद होता है. जी हां ठंडा दूध इसके लिए मददगार माना जाता है। ऐसा करने के लिए रुई के एक टुकड़े को ठंडे दूध से गीला करें और इसे अपनी बंद पलकों पर लगभग 15 मिनट के लिए छोड़ दें। दूध में मौजूद लैक्टिक एसिड स्किन को चमकदार बनाने और सूजन को कम करने में मदद होता है.
गुलाब जल आंखों के लिए फायदेमंद माना जाता है. इसके लिए आप रुई के टुकड़े की मदद से अपनी बंद पलकों पर 10 मिनट के लिए गुलाब जल लगाएं. इससे आपकी आंखें की सारी गंदगी निकल जाएगी और ठंडक महसूस होगी. इसकी मदद से आंखों के नीचे की सूजन और काले घेरों कम हो जाएंगे.
Chinmaya Mission: पीएम नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में चिन्मय अमृत महोत्सव…
Amit Shah Tribute: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और भाजपा…
Chandigarh News: चंडीगढ़ में आयोजित सात दिवसीय श्री भागवत कथा के समापन पर पंजाबी गायक…
WhatsApp SIM Binding Rule: केंद्र सरकार ने साइबर धोखाधड़ी और मोबाइल नंबरों के दुरुपयोग को…
Mumbai mayor bomb threat: मुंबई की मेयर रितु तावड़े को एक धमकी भरा ईमेल मिला…
Jabalpur News: छिंदवाड़ा से कटनी जा रहे टमाटर से लदे पिकअप वाहन को जबलपुर में…