देश

अब तक तीन बार प्रधानमंत्री भी पेश कर चुके हैं बजट, जानें उनके नाम और वजह

Budget 2024 Budget History: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी 2024 को अंतरिम बजट पेश करेगी. अंतरिम बजट इसलिए क्योंकि मई 2024 आम चुनाव होने हैं, इसलिए सरकार फुल बजट जुलाई में पेश करेगी. आम तौर पर बजट वित्त मंत्री ही पेश करता है. लेकिन आजादी के बाद कई मौके ऐसे आए जब प्रधानमंत्री को बजट पेश करना पड़ा.

यह भी पढ़ेंः देश के 2 ऐसे वित्त मंत्री जो नहीं पेश कर पाए बजट, सामने आई ये वजह

भारत के इतिहास में ऐसे तीन मौके आए हैं. जब प्रधानमंत्री ने संसद में आम बजट पेश किया. इन सभी में सामान्य बात यह है कि सभी नेहरू-गांधी परिवार से ताल्लुक रखते हैं. इस कड़ी में पहला नाम जवाहरलाल नेहरू का आता है. नेहरू ने पीएम रहते हुए 13 फरवरी 1958 को वित्त मंत्रालय का कार्यभार संभाला था. क्योंकि टीटी कृष्णामाचारी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. बता दें कि जवाहरलाल नेहरू ने पीएम रहते हुए दो बार वित्त मंत्रालय का कार्यभार संभाला. 24 जुलाई 1956 से 30 अगस्त 1956 तक नेहरू जी देश के प्रधानमंत्री के अलावा वित्त मंत्री भी थे.

इंदिरा-राजीव ने पेश किया था बजट

जवाहरलाल नेहरू के बाद इंदिरा गांधी देश की दूसरी ऐसी प्रधानमंत्री थीं जिन्होंने आम बजट पेश किया था. उस समय उन्होंने वित्त मंत्री मोरारजी देसाई के कैबिनेट से इस्तीफा देने के बाद वित्त मंत्रालय का कार्यभार संभाला था. उन्होंने पीएम रहते हुए 1970-71 का बजट पेश किया था. ऐसा करने वाली वे पहली महिला भी थीं.

इस सूची में तीसरा नाम है राजीव गांधी का. राजीव गांधी ने वित्त मंत्री वीपी सिंह के इस्तीफे के बाद उन्होंने वित्त मंत्रालय का कार्यभार संभाला था. उन्होंने वर्ष 1987-88 में आम बजट पेश किया था.

यह भी पढ़ेंः देश की इन 4 जातियों के नाम रहेगा इस बार का Budget, जिनकी PM Modi अक्सर करते हैं चर्चा

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

‘सादगी और सत्यनिष्ठा की मिसाल…’ पूर्व उपराष्ट्रपति भैरों सिंह शेखावत की जयंती पर अमित शाह ने किया नमन

Amit Shah Tribute: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और भाजपा…

24 minutes ago

भक्ति में डूबा चंडीगढ़: भागवत कथा के समापन पर छलके बी प्राक के आंसू, अगले साल राम कथा का ऐलान

Chandigarh News: चंडीगढ़ में आयोजित सात दिवसीय श्री भागवत कथा के समापन पर पंजाबी गायक…

39 minutes ago

WiFi में नहीं चलेगा WhatsApp! 1 जनवरी से क्या बदल रहे है भारत सरकार?

WhatsApp SIM Binding Rule: केंद्र सरकार ने साइबर धोखाधड़ी और मोबाइल नंबरों के दुरुपयोग को…

58 minutes ago

खालिस्तान नेशनल आर्मी के नाम से आई धमकी, मुंबई मेयर ऑफिस से लेकर सुपरस्टार तक बढ़ाई गई सुरक्षा

Mumbai mayor bomb threat: मुंबई की मेयर रितु तावड़े को एक धमकी भरा ईमेल मिला…

1 hour ago

ट्रक की टक्कर, लहूलुहान ड्राइवर… और फिर सड़क पर शुरू हो गया ‘टमाटर लूट’ का खेल

Jabalpur News: छिंदवाड़ा से कटनी जा रहे टमाटर से लदे पिकअप वाहन को जबलपुर में…

2 hours ago

म्यांमार ट्रेनिंग कैंप मामला: अमेरिकी नागरिक मैथ्यू वकिंडाइक अमेरिका से लौटकर राऊज एवेन्यु कोर्ट में पेश, इमिग्रेशन एक्ट से बरी

म्यांमार ट्रेनिंग कैंप मामले में आरोपी अमेरिकी नागरिक मैथ्यू आरोन वकिंडाइक अमेरिका से लौटने के…

2 hours ago