लाइफस्टाइल

आप भी रहना चाहते हैं स्वस्थ और फिट, तो आज से ही अपनी डाइट में शामिल करें ये सुपरफूड्स, मिलेगा बेहतरीन फायदा

Healthy Superfoods: आजकल की बीजी लाइफस्टाइल के कारण लोग अक्सर बीमार रहते हैं. आमतौर पर लोग गलत खान-पान अपनाते हैं और कई बीमारियों का कारण बनते हैं. बहुत से लोगों को यह भी नहीं पता होता है कि कौन सा भोजन उनके स्वास्थ्य के लिए अच्छा है और कौन सा हानिकारक है. खराब लाइफस्टाइल के कारण व्यक्ति की औसत जीवन प्रत्याशा भी घटकर मात्र 60 वर्ष रह गई है. हालांकि, हमारे नैचर ने हमें ऐसे कई पोषक तत्व प्रदान किए हैं, जो हमें स्वस्थ रहने में मदद करते हैं और कई बीमारियों से बचाते हैं. आइए हम आपको बताते हैं कौन सा सुपर फूड खाकर आप स्वस्थ रह सकते हैं.

पपीता (Healthy Superfoods)

पपीते के साथ दिन की शुरुआत करना काफी फायदेमंद होता है. यह बॉडी डिटॉक्सीफिकेशन के लिए काफी अच्छी चीज है, ईससे शरीर को एनर्जी, फाइबर और फ्रक्टोस भरपूर मात्रा में मिलता है. सुबह खाली पेट पपीता खाने के बाद 45 मिनट तक ब्रेकफास्ट न करें. यह बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करता है, जिससे दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है. इससे कब्ज में भी राहत मिलती है.

भीगे हुए बादाम

अगर आप किसी तरह की एक्सरसाइज करते हैं या जिम जाते हैं, तो आपको सुबह खाली पेट भीगे हुए ड्राई फ्रूट्स खाने चाहिए, जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है. ड्राई फ्रूट्स में प्रोटीन और हेल्दी फैट भरपूर मात्रा में पाया जाता है. हालांकि हेल्थ एक्सपर्ट कहते हैं कि सुबह के समय फाइबर और ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर चिया सीड्स खाने से भी शरीर को काफी फायदा पहुंचता है.

यह भी पढ़ें : अगर आपको भी है हार्मोनल असंतुलन की दिक्कत तो आज ही करें ये 3 योगासन, जानें इसके बारे में

फ्रेश वेजिटेबल जूस (Healthy Superfoods)

अपने दिन की शुरुआत गाजर, चुकंदर या हरी सब्जियों से करें. ये सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं. इसमें विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाई जाती है, जो त्वचा के लिए बहुत अच्छी होती है. अगर इसमें थोड़ा सा नींबू भी शामिल कर लें, तो शरीर को विटामिन सी मिल जाएगा. आप चाहें तो आंवला या एलोवेरा का जूस भी पी सकते हैं. ये हमारी त्वचा और बालों के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है.

खजूर और फल

अगर आप सुबह ढेर सारी एनर्जी पाना चाहते हैं तो खाली पेट पानी के साथ दो खजूर का सेवन करें. इससे आपकी बॉडी को इंसटैंट एनर्जी मिलती है. इसके अलावा आप सुबह खाली पेट केला, सेब या पपीता जैसे फलों का भी सेवन कर सकते हैं, जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है.

Uma Sharma

Recent Posts

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया नोएडा में 50 हजार का इनामी माया त्यागी, दुजाना-भाटी गैंग से था कनेक्शन

Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…

33 minutes ago

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

1 hour ago

प्रयागराज में सजा सिनेमा का महाकुंभ, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा पर हुआ मंथन

प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…

2 hours ago

1 नवंबर को दिल्ली में थमेगी रफ्तार! INDIA गठबंधन की रैली को लेकर रूट डायवर्जन लागू

1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…

2 hours ago

संजय गुप्ता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक, सितारों ने भावुक होकर दी श्रद्धांजलि

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…

2 hours ago

मामूली टक्कर के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल से उलझी BMW सवार महिला

मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…

3 hours ago