प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा है कि राष्ट्र निर्माण में उनका योगदान अद्वितीय रहा है और वे भारत को लेकर उनके विजन को पूरा करने के लिए काम करते रहेंगे. इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनकी समाधि ‘सदैव अटल’ पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि भी दी.
पीएम मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी के समाधि स्थल ‘सदैव अटल’ पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि देने की तस्वीर को शेयर करते हुए एक्स पर कहा,” अटल जी को उनकी पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि.
राष्ट्र निर्माण में उनके अद्वितीय योगदान के लिए उन्हें अनगिनत लोग याद करते हैं. उन्होंने अपना पूरा जीवन यह सुनिश्चित करने के लिए समर्पित कर दिया कि हमारे साथी नागरिक बेहतर गुणवत्ता वाला जीवन जिएं. हम भारत को लेकर उनके विजन को पूरा करने के लिए काम करते रहेंगे. आज सुबह ‘सदैव अटल’ पर अन्य विशिष्ट गणमान्य व्यक्तियों के साथ उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.”
आपको बता दें कि, देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि के अवसर पर शुक्रवार सुबह उनकी समाधि ‘सदैव अटल’ पर पुष्पांजलि कार्यक्रम एवं प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ,रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश ने भाजपा के दिग्गज नेता रहे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के समाधि स्थल ‘सदैव अटल’ पर आयोजित प्रार्थना सभा में शामिल होकर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी.
अटल बिहारी वाजपेयी की दत्तक पुत्री नमिता भट्टाचार्य और दामाद रंजन भट्टाचार्य ने भी ‘सदैव अटल ” पर पहुंचकर अटल बिहारी वाजपेयी को नमन किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा,पीयूष गोयल, मनोहर लाल खट्टर,गिरिराज सिंह, जीतन राम मांझी, अनुप्रिया पटेल एवं जयंत चौधरी,संजय झा, विनोद तावड़े, दुष्यंत गौतम, राधा मोहन दास अग्रवाल और अरुण सिंह समेत भाजपा और एनडीए गठबंधन में शामिल दलों के कई नेताओं ने भी अटल बिहारी वाजपेयी की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी.
ये भी पढ़ें- 2014 से 2024 तक पीएम मोदी ने अपने भाषणों से ऐसे सेट किया भारत के विकास का एजेंडा, साल दर साल हुआ बदलाव
-भारत एक्सप्रेस
SCO Meeting: SCO की 25वीं बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आतंकवाद पर भारत…
Abhijeet Dipke On CJP Protest Break: चुनाव आयोग के खिलाफ चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी…
Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा खुलासा सामने आया है. जांच…
Indore Bajrang Dal Action: इंदौर के विजयनगर इलाके में ऑनलाइन ऐप के जरिए नाम बदलकर…
Raja Bhaiya Shastra Pujan: प्रतापगढ़ की बेंती कोठी में दशहरे पर आयोजित शस्त्र पूजन कार्यक्रम…
Shiva Sharma Case: शिवा शर्मा मौत मामले में फरार चल रही श्रद्धा दुबे को यूपी…