खेल

Happy Birthday Lakshya Sen: एक ऐसा युवा भारतीय बैडमिंटन स्टार, जिसने वर्ल्ड में बनाई भारत की धाक

Lakshya Sen Birthday: भारतीय युवा बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने अपनी तेज प्रगति से बैडमिंटन की दुनिया को चकित और स्तब्ध कर दिया है. इस खेल के बड़े-बड़े हस्तियों का मानना है कि इस युवा स्टार के पास वो क्षमता है, जिससे वो भविष्य में भारत के सर्वश्रेष्ठ बैडमिंटन खिलाड़ी बन सकते हैं. 16 अगस्त 2024 को लक्ष्य अपना 23 वां जन्मदिन मना रहे हैं.

उत्तराखंड के अल्मोड़ा में जन्मे लक्ष्य सेन को बैडमिंटन विरासत में मिली है. उनके दादा को अल्मोड़ा में बैडमिंटन का भीष्म पितामह कहा जाता है, जबकि लक्ष्य के पिता डीके सेन नेशनल लेवल पर बैडमिंटन खेल चुके हैं और राष्ट्रीय स्तर के कोच भी हैं.

कुल मिलाकर ये कहना गलत नहीं होगा कि ये परिवार अपनी नई पीढ़ी को ये खेल विरासत में देता है, क्योंकि इस युवा भारतीय स्टार का भाई चिराग सेन भी इंटरनेशनल लेवल पर बैडमिंटन में भारत का प्रतिनिधित्व कर चूका है.

लक्ष्य सेन का पेरिस ओलंपिक में मेडल जीतने का सपना पूरा नहीं हो पाया लेकिन इससे उनकी काबिलियत पर सवाल उठाना जायज नहीं, क्योंकि ये उनका पहला ओलंपिक था और उनका सफर अभी बहुत लंबा है. इस बार भी भी वो मेडल के करीब थे लेकिन चोटिल होने के कारण चूक गए.

लक्ष्य सेन ने अपनी मेहनत और संघर्ष के बूते सफलता का स्वाद चखा. 23 वर्षीय शटलर, जूनियर स्तर पर धाक जमाने के बाद दिग्गज खिलाड़ियों की फेहरिस्त में शामिल हो गए. कई बड़ी प्रतियोगिताओं में लक्ष्य ने वो कर दिखाया जो अपेक्षा से परे था. पदक जीते, देश का नाम ऊंचा किया और खुद को भारतीय पुरुष बैडमिंटन के चेहरे के रूप में स्थापित किया.

2021 में लक्ष्य सेन ने खूब सुर्खियां बटोरी, जब उन्होंने नियमित रूप से पोडियम पर जगह पाने के लिए उच्च रेटिंग वाले विरोधियों को हराना शुरू कर दिया. हालांकि, उन्हें सबसे बड़ी सफलता तब मिली, जब उन्होंने 2022 राष्ट्रमंडल खेलों के पुरुष बैडमिंटन एकल में स्वर्ण पदक जीता.

23 वें जन्मदिन पर, आइए भारत के लिए उनके शीर्ष प्रदर्शनों पर एक नजर डालते हैं. उन्होंने एशियाई जूनियर चैंपियनशिप (2018) में स्वर्ण पदक, डच ओपन 2019 में बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर का खिताब जीता, राष्ट्रमंडल खेल 2022 में स्वर्ण पदक, थॉमस कप 2022 में स्वर्ण पदक तो ऑल इंग्लैंड ओपन 2022 में रजत पदक अपने नाम किया.

लक्ष्य सेन की तरह ही क्रिकेट वर्ल्ड में भी एक बड़ी शख्सियत 16 अगस्त को अपना जन्मदिन मना रहे हैं. ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर इयान मोरन 45 साल के हो गए हैं. ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर मोरन ने स्कॉटलैंड के लिए लिस्ट ए क्रिकेट और न्यू साउथ वेल्स , सिडनी सिक्सर्स और सिडनी थंडर के लिए टी 20 क्रिकेट खेला है. बेशक वो बड़े मुकाम तक नहीं पहुंच पाए लेकिन घरेलू सर्किट में उन्होंने खूब नाम कमाया.

ये भी पढ़ें- PM Modi ने पेरिस ओलंपिक से लौटे भारतीय खिलाड़ियों से की मुलाकात

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

42 minutes ago

प्रयागराज में सजा सिनेमा का महाकुंभ, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा पर हुआ मंथन

प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…

55 minutes ago

1 नवंबर को दिल्ली में थमेगी रफ्तार! INDIA गठबंधन की रैली को लेकर रूट डायवर्जन लागू

1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…

1 hour ago

संजय गुप्ता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक, सितारों ने भावुक होकर दी श्रद्धांजलि

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…

1 hour ago

मामूली टक्कर के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल से उलझी BMW सवार महिला

मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…

2 hours ago

कैंसर का जड़ से खात्‍मा होगा! असम में देश का पहला पब्लिक प्रोटॉन बीम सेंटर स्थापित करा रही भाजपा सरकार, जानिए कैसे बचेंगी जानें

असम के गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज (GMCH) में भारत का पहला सार्वजनिक क्षेत्र का अत्याधुनिक प्रोटॉन…

2 hours ago