लाइफस्टाइल

गर्मियों के लिए खरीद रही हैं Sunglasses तो इन जरूरी बातों का रखें ध्यान, वरना आंखें हो सकती है खराब!

Sunglasses Buying Tips: गर्मियों में अगर आप बाहर जा रही हैं तो कुछ चीजों को अपने साथ कैरी करना बेहद जरूरी है. पानी की बॉटल, सनस्क्रीन और स्कार्फ के अलावा सनग्लासेस भी बेहद जरूरी है. हालांकि कई लोग सनग्लासेस को अपने लुक को खूबसूरत दिखाने के लिए लगाते हैं, जबकि यह आंखों को सुरक्षित रखने के लिए भी जरूरी है.

दरअसल, सूरज से निकलने वाले यूवी रे से आंखों को नुकसान पहुंच सकता है. बाजार में आजकल कई तरह के सनग्लास मिलते हैं. समय के साथ-साथ यह एक फैशन के तौर पर बनकर उभरा है. कई लोग मार्केट में कोई भी गहरे रंग का सनग्लास खरीद लेते हैं. लेकिन ऐसा करने से आपको बचना चाहिए. कोई भी सनग्लास लेने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है.

यूवी प्रोटेक्शन सनग्लासेस

सनग्लासेस खरीदते समय ध्यान रखें कि क्या ये यूवी किरणों को 100% रोकने की क्षमता रखता है या नहीं. कई लोग इन चीजों को बिना ध्यान में रखे ही चश्मा खरीद लेते हैं जो कभी नहीं करना चाहिए. हर तरह के लेंस यूवी किरणों को रोक नहीं सकते हैं, ऐसे में इस बात का ध्यान रखें. वहीं खराब क्वालिटी के डार्क लेंस खास तौर पर आंखों के लिए नुकसान होते हैं. इसलिए चश्में के लेंस की क्वालिटी जरूर चेक कर लें कि क्या ये यूवी किरणों को ब्लॉक कर सकते हैं या नहीं.

फ्रेम के साइज का ध्यान रखें

अगर आप मार्केट में सनग्लासेस लेने जा रहे हैं तो आप बड़े साइज के सनग्लासेस को खरीदें क्योंकि ये सनग्लासेस सन डैमेज से आपकी आंखों को बचा सकते हैं. इसलिए अगर आप गर्मियों के हिसाब से कपड़े खरीद रही हैं तो ओवरसाइज राउंड शेप में सनग्लासेस खरीदें. यह सूर्य की हानिकारक किरणों को आंखों तक पहुंचने नहीं देंगे. इसके अलावा कई बार तेज धूप के संपर्क में आने से आंखों के आसपास की स्किन जल जाती है. इस तरह की समस्याओं से बचने के लिए आप ओवरसाइज सनग्लासेस खरीदें.

ये भी पढ़ें:World Asthma Day 2024: मौसम बदलने के साथ ही बढ़ जाती है अस्थमा की बीमारी, हेल्दी रहने के लिए इन बातों का रखें खास ध्यान

कलर से नहीं पड़ता कोई फर्क

कई लोग खुद को फैशनेबल दिखना के लिए अक्सर कलरफुल शेड्स खरीद लेते हैं जबकि यह सूर्य की किरणों को रोक नहीं पाते हैं. इसलिए ब्लैक या फिर अन्य कलर्ड लेंस से कोई फर्क नहीं पड़ता है. इसलिए कलर पर नहीं बल्कि लेंस की क्वालिटी पर अधिक ध्यान दें.

लेंस की क्वालिटी का रखें ध्यान

अगर आप सनग्लासेस लेने जा रहे हैं तो लेंस की क्वालिटी का ध्यान रखना जरूरी है. जैसे सनग्लास पहनकर कोई फ्लैट जगह पर जाएं और देखें कि फर्श आपको ऊंचा-नीचा तो नहीं दिख रहा है. दोनों लेंस एक जैसे हैं न कही ऐसा तो नहीं की एक का कलर डार्क और एक का लाइट.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

श्रावस्ती में शटडाउन के बावजूद हाईटेंशन लाइन में आया करंट, 2 ग्रामीणों की मौत

श्रावस्ती में शटडाउन के बावजूद 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन चालू होने से दो…

17 minutes ago

‘सेवा संकल्प’ कार्यक्रम में एक मंच पर आए देश-दुनिया के दिग्गज, पीएम मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन पर चर्चा

नई दिल्ली में आयोजित ‘सेवा संकल्प – राष्ट्रनिर्माण के 25 साल’ समारोह में सेवा, सद्भाव…

1 hour ago

नाना पाटेकर की पत्नी नीलकांति पाटेकर कौन हैं, 35 साल से क्यों हैं अलग? जानिए उनकी जिंदगी, करियर और रिश्ते की पूरी कहानी

नाना पाटेकर के निधन के बाद उनकी पत्नी नीलकंती पाटेकर चर्चा में हैं. जानिए मराठी…

1 hour ago

जंतर-मंतर प्रदर्शन: यूथ कांग्रेस की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट आज करेगा सुनवाई

दिल्ली हाईकोर्ट जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन की अनुमति न मिलने के…

1 hour ago

‘मुझे क्यों नहीं..’ भारी दर्द में हैं डोनाल्ड ट्रंप! नोबेल कमेटी को क्या-क्या ताने मारे?

Donald Trump On Nobel Peace Prize: नोबेल शांति पुरस्कार 2026 के ऐलान से पहले डोनाल्ड…

2 hours ago